Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बिपाशा बसु से Catfight को लेकर ऐसा बोलीं अमीषा पटेल, स्पीलबर्ग ने ‘3 इडियट्स’ को लेकर करीना से कहा था…

बॉलीवुड में दो एक्ट्रेसेज के बीच ‘कैटफाइट’ के कई किस्से मशहूर हैं। इसी कड़ी में अमीषा पटेल और बिपाशा बसु के बीच भी 36 का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 May 2025 2:29:24

2 News : बिपाशा बसु से Catfight को लेकर ऐसा बोलीं अमीषा पटेल, स्पीलबर्ग ने ‘3 इडियट्स’ को लेकर करीना से कहा था…

बॉलीवुड में दो एक्ट्रेसेज के बीच ‘कैटफाइट’ के कई किस्से मशहूर हैं। इसी कड़ी में अमीषा पटेल और बिपाशा बसु के बीच भी 36 का आंकड़ा रहा है। दोनों ने दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर के लोकप्रिय शो ‘कॉफी विद करण’ में एक-दूसरे पर तंज कसा था। ये मामला सालों पहले आई बिपाशा की फिल्म ‘जिस्म’ से जुड़ा हुआ है। हालांकि अब अमीषा ने साफ किया है कि उनके बीच में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने इन बातों को महज अफवाह करार दिया। फिल्मीमंत्रा के साथ एक हालिया इंटरव्यू में अमीषा से करीना कपूर खान, बिपाशा और उनके बीच कथित कैटफाइट के बारे में पूछा गया।

अमीषा ने शेयर किया कि उनका किसी के साथ ऐसा कोई झगड़ा नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने माना कि उनके बारे में कई अफवाहें फैलाई गई हैं। जब अमीषा से ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में बिपाशा द्वारा बॉडी-शेमिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने कभी इसका जवाब नहीं दिया। मुझे लगता है कि आप अंदर की इन्सिक्योरिटी को बाहर निकालते हैं और उन्हें दिखाते हैं और मुझे लगता है कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ऐसा नहीं करना चाहिए। लेकिन बिपाशा ने ऐसा किया और हर किसी का अपना नजरिया होता है।

उल्लेखनीय है कि ‘कॉफी विद करण’ के शो में अमीषा के बाद जब बिपाशा ने शो पर शिरकत की थी। तब करण ने एक्ट्रेस को बताया कि अमीषा ने कहा था कि वह कभी ‘जिस्म’ जैसी फिल्म नहीं करतीं क्योंकि उनकी दादी नाराज होतीं। इस बात का जवाब देते हुए बिपाशा ने अमीषा को लेकर अनुचित टिप्पणी कर डाली। बिपाशा ने कहा था कि अमीषा ऐसी फिल्में नहीं करती हैं क्योंकि उनकी बॉडी ‘जिस्म’ जैसी फिल्म के लिए फिट नहीं है। मैं उन्हें कभी भी ‘जिस्म’ में कास्ट नहीं करती। वह ऐसी फिल्मों में फिट नहीं बैठती हैं। वह ऐसी किसी बोल्ड फिल्म के लिए काफी पतली और छोटी हैं।
ameesha patel,actress ameesha patel,bipasha basu,actress bipasha basu,karan johar,coffee with karan,ameesha bipasha,Kareena Kapoor Khan,steven spielberg,waves summit 2025 वेव्स समिट में करीना कपूर खान ने कहा, स्टीवन स्पीलबर्ग भी हिंदी फिल्में देख रहे हैं

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चार दिवसीय वेब्स समिट 2025 चल रहा है। समिट के दूसरे दिन शुक्रवार (2 मई) को एक्ट्रेस करीना कपूर पैनल डिस्कशन का हिस्सा बनीं। इस दौरान एक्टर विजय देवरकोंडा उनके साथ मौजूद थे। इस सेशन के मॉडरेटर करण जौहर थे। करण ने सिनेमा के ग्लोबल इम्पैक्ट और नार्थ-साउथ कौलेबेरशन किस तरह भारत में सिनेमा के भविष्य को आकार दे सकता है विषय पर बातचीत के दौरान करीना से पूछा कि वो कभी हॉलीवुड फिल्मों के पीछे क्यों नहीं गई जबकि उनके समय की कई एक्ट्रेस इसके लिए कोशिश करती रही हैं।

तब करीना ने कहा कि चेज करना मेरी पर्सनैलिटी का हिस्सा नहीं है। अगर ऐसा होना है तो होगा ही। मैं जानती हूं, समय बदल रहा है। कौन जानता है, हिंदी-अंग्रेजी फिल्म बन जाए। यहां तक कि स्टीवन स्पीलबर्ग भी हमारी हिंदी फिल्में देख रहे हैं। मैं एक रेस्टोरेंट में थी। मैं कहीं ट्रेवल कर रही थी। स्पीलबर्ग भी उसी रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। यह कई साल पहले की बात है, जब ‘3 इडियट्स’ रिलीज हुई थी। वे मेरे पास आए और मुझसे पूछा, क्या आप वही लड़की हैं, जो तीन छात्रों वाली उस फेमस इंडियन फिल्म में थीं? मैंने जवाब में कहा, हां, वह मैं ही हूं। उनकी रिएक्शन थी, 'ओह गॉड। मुझे वह फिल्म बहुत पसंद आई।'

मुझे उन्हें दिखाने के लिए किसी अंग्रेजी फिल्म में काम करने की जरूरत नहीं थी। उन्होंने '3 इडियट्स' देखी। यह हमारे लिए एक सुखद पल था।' करीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी। करीना की शादी एक्टर सैफ अली खान के साथ हुई है और उनके दो बेटे तैमूर व जेह हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका