न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर अली ने दी सलाह तो हुए ट्रॉल, अब दिया जवाब, इधर-विशाल भी घिरे तो…

‘बिग बॉस’ फेम मशहूर एक्टर अली गोनी ने दो दिन पहले शनिवार (10 मई) को संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद सीजफायर तोड़ने को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 May 2025 1:10:56

2 News : पाकिस्तान के सीजफायर तोड़ने पर अली ने दी सलाह तो हुए ट्रॉल, अब दिया जवाब, इधर-विशाल भी घिरे तो…

‘बिग बॉस’ फेम मशहूर एक्टर अली गोनी ने दो दिन पहले शनिवार (10 मई) को संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद सीजफायर तोड़ने को लेकर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने संघर्ष विराम समझौते को उर्दू में लिखने की बात कही थी। अली का कहना था कि पाकिस्तान की आर्मी को अंग्रेजी में लिखा ये समझौता समझ नहीं आया होगा। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रॉल करना शुरू कर दिया। अब अली ने ट्रॉलर्स को करारा जवाब दिया है।

अली ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “लोग मुझे गाली देना चाहते हैं, प्लीज ऐसा करते रहें। मुझे इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं है। मैं भी अपने राज्य, अपने परिवार और अपने देश के लिए शांति चाहता हूं। ये मेरी राय है और इसमें कोई भी बदलाव नहीं होगा। #युद्धविराम।” बता दें भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया, जिस पर अली भड़क गए। अली ने एक्स पर लिखा था कि “उर्दू में लिखो और भेजो…अंग्रेजी में समझ नहीं आया होगा ये अनपढ़ आर्मी को.. #सीजफायरवॉयलेशन।”

इससे पहले पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक कोशिशों का मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस दौरान अली ने अपने परिवार को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था, “मैं शूटिंग के चलते भारत से बाहर हूं। मेरी फैमिली जम्मू में है। मैं बहुत परेशान हूं…भगवान का शुक्र कि सभी ठीक हैं। हमारे IAF को धन्यवाद।” उल्लेखनीय है कि अली इन दिनों कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो लॉफ्टर शेफ्स 2 में नजर आ रहे हैं। अली इसके पहले सीजन में भी थे। अली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे लंबे समय से एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के साथ रिलेशनशिप में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर

वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता

केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?

सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा

अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना

दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार

राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव

केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच

रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग

पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल