न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज पर हादसा, अल्लू अर्जुन ने जताया दुख, 25 लाख की मदद का ऐलान

अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो जारी कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 07 Dec 2024 8:26:35

'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज पर हादसा, अल्लू अर्जुन ने जताया दुख, 25 लाख की मदद का ऐलान

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। लेकिन फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक दुखद हादसा हो गया। हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ के कारण एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

अल्लू अर्जुन ने जताया दुख, 'हर सहायता के लिए तैयार'

अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो जारी कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा,"कल हम पुष्पा 2 फिल्म का प्रीमियर देखने के लिए आरटीसी एक्स रोड्स स्थित संध्या थिएटर गए थे। अप्रत्याशित रूप से वहां काफी भीड़ उमड़ पड़ी। अगले दिन सुबह हमें पता चला कि उस भीड़ में एक परिवार भी था। वहां हुई भगदड़ में एक महिला रेवती की अचानक मौत हो गई, जो दो बच्चों की मां थीं। जब उस बात का पता चला तो मैं, सुकुमार गारू, पुष्पा की पूरी टीम, हम सभी अचानक निराश हो गए। हमें बिल्कुल भी इसकी उम्मीद नहीं थी, क्योंकि मैं लगभग 20 वर्षों से मुख्य थिएटर में जाकर फिल्में देख रहा हूं। ऐसा कभी नहीं हुआ। जब अचानक ऐसा हुआ तो हम चौंक गए। इस समाचार को जानकर हम और हमारी पूरी टीम पुष्पा समारोह में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले सकी। बहुत दुख हुआ।"

अल्लू अर्जुन ने कहा, "हम फिल्में बनाते हैं। लोग सिनेमाघरों में आते हैं और आनंद लेते हैं। मुझे यह भी नहीं पता कि ऐसे थिएटर में ऐसी घटना पर मैं कैसे प्रतिक्रिया दूं। इसे शब्दों में भी नहीं कहा जा सकता। मेरी ओर से और टीम पुष्पा की ओर से, पूरे रेवती परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। अब चाहे हम कुछ भी कर लें हम उस नुकसान को वापस नहीं ला सकते। लेकिन, हम अपनी सर्वोत्तम क्षमता से परिवार को जो भी चाहिए वह करने के लिए तैयार हैं। आपको यह विश्वास दिलाने के लिए कि मैं आपके लिए हूं, मैं पीड़ित परिवार को 25 लाख का रुपये की सहायता प्रदान कर रहा हूं। मैं उनके बच्चे को किसी भी समय, जो भी सहायता चाहिए, वह प्रदान करने के लिए तैयार हूं। हम अब तक हुए मेडिकल खर्च का भी ख्याल रखेंगे।'

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस घटना के बाद अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका रेवती (35) अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ थिएटर में मौजूद थीं। भगदड़ में दम घुटने से उनकी मौत हो गई, जबकि उनका बेटा अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। चिक्कड़पल्ली थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तेलंगाना सरकार ने लिया बड़ा फैसला

इस हादसे के बाद तेलंगाना सरकार ने फिल्मों के प्रीमियर शो पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। सिनेमैटोग्राफी मंत्री कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने कहा, "राज्य में फिल्मों के लिए कोई बेनिफिट शो या प्रीमियर नहीं होगा। यह कदम ऐसी त्रासदियों को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत