अक्षय कुमार को विलेन जोड़ी की ‘फिरौती’ कॉल! गुलशन ग्रोवर–शक्ति कपूर ने मांगे 1 करोड़, सेट से वायरल हुआ मजेदार वीडियो
क्विज शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के सेट से अक्षय कुमार, गुलशन ग्रोवर और शक्ति कपूर का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। ‘क्राइम मास्टर गोगो’ और ‘बैड मैन’ ने अक्षय से 1 करोड़ की फिरौती मांगी, आइकॉनिक डायलॉग्स ने बढ़ाया एंटरटेनमेंट।
Posts by : Jhanvi Gupta |
Updated on: Sat, 31 Jan 2026 1:30:09
क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट का डोज मिलने वाला है। इस बार शो में बॉलीवुड के मशहूर खलनायक गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और अभिनेता चंकी पांडे बतौर गेस्ट नजर आएंगे। शूटिंग के दौरान इन तीनों ने अक्षय कुमार के साथ मिलकर ऐसा माहौल बना दिया कि सेट पर ठहाकों की गूंज सुनाई देने लगी।
इसी एपिसोड से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में ‘बैड मैन’ गुलशन ग्रोवर और ‘क्राइम मास्टर गोगो’ बने शक्ति कपूर, खिलाड़ी कुमार से पूरे 1 करोड़ रुपये की ‘फिरौती’ मांगते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अक्षय कुमार भी कहां पीछे रहने वाले थे—उन्होंने अपने अंदाज में दोनों के प्लान पर पानी फेर दिया।