न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार का बड़ा कदम, एसएम राजू की मौत के बाद 650 स्टंटमैन के लिए करवाया बीमा

एसएम राजू की दुखद मौत के बाद अक्षय कुमार ने स्टंटमैन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 650 स्टंट वर्कर्स का हेल्थ और एक्सीडेंट इंश्योरेंस कराया। जानिए इस नेक पहल की पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 9:51:44

अक्षय कुमार का बड़ा कदम, एसएम राजू की मौत के बाद 650 स्टंटमैन के लिए करवाया बीमा

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार हमेशा लोगों की मदद के लिए दिल से आगे आते हैं। हाल ही में तमिल फिल्म के सेट पर हुए एक दर्दनाक हादसे में स्टंटमैन एसएम राजू की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। इस घटना ने न सिर्फ इंडस्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, बल्कि कई कलाकारों और तकनीशियनों की ज़िंदगी से जुड़ी असुरक्षा को भी उजागर कर दिया।

एसएम राजू की मौत के बाद, अक्षय कुमार ने न केवल संवेदना जताई, बल्कि एक साहसी और सराहनीय कदम भी उठाया। उन्होंने लगभग 650 स्टंटमैन का भारत में इंश्योरेंस करवाया है, जिससे उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को मजबूत कवच मिल सके।

यह कदम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने वाले उन गुमनाम हीरो के लिए एक नई उम्मीद बनकर आया है, जो जान की बाज़ी लगाकर हर सीन को रियल बनाते हैं।

कैशलेस इलाज की सुविधा भी होगी उपलब्ध:

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार द्वारा शुरू की गई इस बीमा योजना में 5-5.5 लाख रुपये तक का कैशलेस हेल्थ और एक्सीडेंट कवर शामिल है — खासकर ऑफ-सेट चोटों के लिए भी। डायरेक्टर विक्रम सिंह दहिया ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, “अक्षय सर का बहुत-बहुत धन्यवाद, क्योंकि अब बॉलीवुड के लगभग 650 से 700 स्टंटमैन और एक्शन क्रू मेंबर्स को बीमा कवरेज मिल चुका है।”

कैसे हुई एसएम राजू की मौत:

13 जुलाई को डायरेक्टर पा रंजीत की फिल्म की शूटिंग के दौरान, एक बेहद जोखिम भरे सीन में एसएम राजू की जान चली गई। वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही कार रैंप से टकराती है, वो हवा में पलट जाती है और ज़मीन पर जा गिरती है। इस हृदयविदारक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो:

हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज़ हुई है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस साल उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए लगातार अपने नए प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी साझा कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी