न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Adipurush: 'आज का रावण ऐसा ही दिखता है', सैफ अली खान के लुक पर डायरेक्टर ओम राउत ने कही ये बात

फिल्म ‘आदिपुरुष’ में एक्टर सैफ अली खान के लुक को लेकर चर्चा बनी हुई है। फिल्म से उनका रावण लुक कईयों को पसंद नहीं आ रहा हैं। फिल्म में प्रभास राघव, कृति सनोन जानकी और सैफ अली खान, लंकेश के रोल में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 12:45:59

Adipurush: 'आज का रावण ऐसा ही दिखता है', सैफ अली खान के लुक पर डायरेक्टर ओम राउत ने कही ये बात

फिल्म ‘आदिपुरुष’ में एक्टर सैफ अली खान के लुक को लेकर चर्चा बनी हुई है। फिल्म से उनका रावण लुक कईयों को पसंद नहीं आ रहा हैं। फिल्म में प्रभास राघव, कृति सनोन जानकी और सैफ अली खान, लंकेश के रोल में हैं। सैफ के लुक को दर्शकों ने मुग़ल शासकों से मिलता जुलता होने के कारण लताड़ लगाई है और इसके वीएफएक्स पर भी सवाल उठाए गए हैं। अब फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने फिल्म के टीजर के रिलीज होने के बाद आ रही आलोचनाओं पर बात की है। उन्होंने ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) फिल्म में सैफ (Saif Ali Khan) के लंकेश लुक का बचाव किया है। मनोज मुंतशिर ने भी कहा है कि कैसे एक्टर का लुक खिलजी जैसा बिल्कुल नहीं है, जैसा कि कुछ दर्शकों ने दावा किया था।

ओम राउत ने 'आज तक' से बात करते हुए बताया, ‘आज के समय में हमारा रावण राक्षसी है, क्रूर है, जिसने हमारी देवी सीता का हरण किया है वह क्रूर है। रावण कैसा दिखता है, आज के समय में हमने दिखाया है। यह हमारे लिए कोई फिल्म या प्रोजेक्ट नहीं है। यह हमारे लिए एक मिशन है। हमारी फिल्म हमारी भक्ति का प्रतीक है और इसके लिए हमें सबका आशीर्वाद चाहिए। जो भी फिल्म के बारे में बात कर रहा है वह हमारे बुजुर्ग हैं। मैं उन सभी की बात सुन रहा हूं और सब कुछ नोट कर रहा हूं। जब आप जनवरी 2023 में फिल्म देखेंगे, तो मैं किसी को निराश नहीं करूंगा।'

इससे पहले, डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने भी इसी पर बात की थी और कहा कि फिल्म के प्रति उनकी भक्ति ऐसी थी कि वे इसे लिखने के लिए अपने जूते ऑफिस के बाहर छोड़ देते थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने सिर्फ 1 मिनट 35 सेकेंड का टीजर देखा है, जिसमें सैफ का रावण त्रिपुंड के साथ नजर आ रहा है। लंकेश की खिलजी से तुलना पर उन्होंने कहा, ‘मैं पूछना चाहता हूं कि कौन सा खिलजी तिलक या त्रिपुंड लगाता है? कौन सा खिलजी जनेऊ और रुद्राक्ष पहनता है? छोटे टीज़र में हमारे रावण ने इन सभी को स्पोर्ट किया है।' बता दे, फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1350 से ज्यादा और निफ्टी 400 से अधिक अंक लुढ़का; कई दिग्गज शेयरों में नुकसान
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
मिडिल ईस्ट संघर्ष पर राहुल गांधी का हमला, बोले—भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर, US ट्रेड डील पर भी उठाए सवाल
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को हाई कोर्ट का नोटिस, 16 मार्च को अगली सुनवाई
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
मैटरनिटी फोटोशूट में दिखा रणदीप हुड्डा और लिन लैसराम का खास रिश्ता, जल्द बनने वाले हैं माता-पिता
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
ऐसा अजीबोगरीब टैलेंट शायद ही आपने पहले देखा होगा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Video
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
बिहार की राजनीति में हलचल के बीच तेजस्वी यादव सक्रिय, RJD विधायकों की अहम बैठक बुलाई
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
11 मार्च से बदलेगी किस्मत! गुरु के मार्गी होने से इन 2 राशियों को मिलेगा खास लाभ, धन और करियर में खुलेंगे नए रास्ते
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने सिलेंडर बुकिंग का समय बढ़ाया
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की विदेश यात्रा पर रोक की मांग, आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दी अर्जी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आकृति अग्रवाल के साथ रचाई सगाई, इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कर दी खुशखबरी
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर नया लीक, CAD रेंडर्स से सामने आया डिजाइन और कैमरा डिटेल
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
Samsung Galaxy M17e 5G की लॉन्च डेट तय, 17 मार्च को भारत में एंट्री; कंपनी ने बताए कई खास फीचर्स
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर दिखा हार्दिक पांड्या का रोमांटिक अंदाज, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने किया किस
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
IDBI बैंक में बंपर वैकेंसी, 1200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई