Ajith Kumar’s massive crash in practise, but he walks away unscathed.
— Ajithkumar Racing (@Akracingoffl)
Another day in the office … that’s racing!#ajithkumarracing #ajithkumar pic.twitter.com/dH5rQb18z0अजित को कार रेसिंग के साथ बाइक रेसिंग का भी है शौक
बता दें कि एक्टर की टीम का नाम अजित कुमार रेसिंग है। अजित ने इसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। वे फॉर्मूला बीएमडबल्यू एशिया, ब्रिटिश फॉर्मूला 3 और फिया एफ 2 चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुके हैं। फिलहाल अजित टीम के मेंबर्स मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरून मैकलियोड के साथ 24H दुबई 2025 के लिए दुबई में हैं।
रेस 11-12 जनवरी को होगी। आपको बता दें कि एक्टिंग के अलावा अजित को घूमने का काफी शौक है। वे अक्सर बाइक पर टूर करने निकल जाते है। वहीं, कार रेस का भी शौक रखते हैं। उन्होंने 90 के दशक में नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप के साथ अपने रेसिंग करिअर की शुरुआत की थी। अजित की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में शालिनी के साथ शादी की थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है।













