न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिषेक ने ऐश्वर्या से तलाक को लेकर तोड़ी चुप्पी, लंबे समय से लग रही हैं अटकलें, बताया एक्ट्रेस को कब किया था प्रपोज

अभिषेक बच्चन (49) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कालीधर लापता को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 11:23:16

अभिषेक ने ऐश्वर्या से तलाक को लेकर तोड़ी चुप्पी, लंबे समय से लग रही हैं अटकलें, बताया एक्ट्रेस को कब किया था प्रपोज

अभिषेक बच्चन (49) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कालीधर लापता' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है। इस बीच फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिषेक ने उनकी पत्नी ऐश्वर्या रॉय बच्चन से लंबे समय से चल रही तलाक की अफवाहों के बारे में बात की। अभिषेक ने ईटी टाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि झूठी खबरों का मेरे परिवार पर बुरा असर पड़ा है। मैंने अफवाहों पर ध्यान देना बंद किया। चीजें बदली, मुझे अपने परिवार का बचाव करना है। पहले तो कुछ भी मेरे बारे में कहा जाए तो उसका असर नहीं पड़ता था लेकिन आज मेरा परिवार है और ये चीजें निराश करती हैं।

सफाई देने से कोई मदद नहीं मिलती। जिन्हें नकारात्मकता फैलानी है उन्हें सच में इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं है। अगर मैं किसी मुद्दे पर सफाई भी दूं तो लोग उस पर ध्यान नहीं देंगे। नेगेटिव खबरें बिकती हैं। मैं जो हूं, वो आप नहीं हैं। आप मेरी जिंदगी नहीं जी रहे हैं। आप उन लोगों के लिए जवाबदेह नहीं है, जिनके लिए मैं हूं। ये सिर्फ मेरी बात नहीं है। मुझे फर्क नहीं पड़ता है। मैं इस जगह की मुश्किलें समझता हूं।

यहां पर मेरा परिवार शामिल है। इस दौरान अभिषेक ने ट्रॉल्स को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अगर तुम इंटरनेट पर कहने जा रहे हो तो मैं तुमसे कहना चाहता हूं कि दम है तो मुंह पर कहकर दिखाओ। उस आदमी में कभी इतना साहस नहीं होगा कि मेरे सामने आकर कहे। अगर कोई सामने आकर मुझसे कुछ कहता है तो मुझे लगेगा कि उसमें विश्वास है। मैं उसका सम्मान करूंगा।

abhishek bachchan,actor abhishek bachchan,aishwarya rai,abhishek aishwarya,abhishek aishwarya divorce,amitabh bachchan,guru movie,kaalidhar laapata

अभिषेक ने कहा, ‘गुरु’ फिल्म न केवल मेरे करिअर के लिए खास थी बल्कि…

अभिषेक ने बातचीत के दौरान ऐश्वर्या को प्रपोज करने की इमोशनल कहानी को याद किया। अभिषेक ने कहा कि यह प्रपोजल मेरी 2007 की फिल्म 'गुरु' के न्यूयॉर्क में प्रीमियर के बाद हुआ था। यह फिल्म न केवल मेरे करिअर के लिए खास थी, बल्कि मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर भी खास रही। 'गुरु' मेरी बेहद खास फिल्म थी। मैंने न्यूयॉर्क में प्रीमियर के बाद ही ऐश्वर्या को प्रपोज किया था। लेकिन मेरी सभी फिल्में बहुत निजी होती हैं। और मैं यह सुनिश्चित करता हूं।

संभवतः एक या दो फिल्में ऐसी होंगी जो उतनी निजी नहीं होंगी। लेकिन मेरा नियम है कि यह निजी होनी चाहिए। अगर यह निजी नहीं है, तो मैं शायद इसे नहीं करूंगा। उल्लेखनीय है कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी, जबकि इससे पहले उसी साल 12 जनवरी को ‘गुरु’ फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। कपल ने 16 नवंबर 2011 को बेटी आराध्या का स्वागत किया था। पिछले कुछ समय से अभिषेक-ऐश्वर्या के अलग होने की अटकलें लग रही हैं। कई बातें ऐसी हुईं जिनसे इस आशंका को बल मिलने लगा था। हालांकि अब अभिषेक के बयान से काफी हद तक साफ हो गया है कि उनका रिश्ता बना हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी