Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान के बहनोई आयुष की हुई 2 सर्जरी, मानी अपनी गलती, इसलिए ऋषिकेश पहुंचे बोनी और अनिल कपूर

सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा (34) की तबीयत नासाज है। वे अस्पताल में भर्ती हैं। आयुष ने सोशल मीडिया के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Jun 2025 1:30:04

2 News : सलमान के बहनोई आयुष की हुई 2 सर्जरी, मानी अपनी गलती, इसलिए ऋषिकेश पहुंचे बोनी और अनिल कपूर

सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा (34) की तबीयत नासाज है। वे अस्पताल में भर्ती हैं। आयुष ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को हेल्थ अपडेट दी है। आयुष ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और बताया है कि उनकी दो सर्जरी हुई है। उन्होंने बताया कि साल 2024 में आई फिल्म ‘रुसलान’ के सेट पर स्टंट करते समय उनकी पीठ में दर्द शुरू हो गया था। आयुष का मानना है कि उनसे एक बड़ी गलती ये हो गई कि उन्होंने उस दर्द को हल्के में लिया, जिसके बाद अब उनकी सर्जरी हुई है।

आयुष ने लिखा, “जिंदगी आपको धीरे करने का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेती है, ताकि आप सुन सकें। पिछले कुछ सालों से पीठ में मुझे लगातार दर्द हो रहा था। ये दर्द ‘रुसलान’ के लिए एक्शन सीन करते समय शुरू हुआ था। ज्यादा कुछ ड्रामेटिक नहीं था, इसलिए मैंने वही किया, जो हम में से ज्यादातर लोग करते हैं। मैंने इसे नजरअंदाज किया, दर्द को छिपाया और आगे बढ़ते गया। जब मैं अभी अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था तब चीजें बदल गईं। डांस करना, स्टंट करना, यहां तक कि हल्का-फुल्का स्ट्रेच करना, सब बंद हो गया है। जिस चीज को मैंने अस्थायी समझा, वही ज्यादा गंभीर निकला।

मुझसे बड़ी गलती ये हुई है कि मैंने दर्द को हल्के में लिया और समझा कि वो अपने आप ठीक हो जाएगा। मेरी दो सर्जरी हुई है। सर्जरी सक्सेसफुल रही और अब मैं रिकवरी की तरफ बढ़ रहा हूं। सफर अभी शुरू हुआ है और मैं शुक्रगुजार हूं। उम्मीद है और ये ख्वाहिश है कि मैं उस काम पर जल्दी से लौटूं, जो मैं सबसे ज्यादा करना पसंद करता हूं। वो है कैमरा के सामने होना। इस दौर ने मुझे समझाया है कि अच्छी सेहत का मतलब सिर्फ सिक्स पैक होना नहीं होता है। आपकी बॉडी के अंदर जो हो रहा है वो ज्यादा जरूरी है।

आपकी बॉडी से जो आवाज आए उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज मत कीजिए। उल्लेखनीय है कि आयुष की शादी साल 2014 में सलमान की छोटी बहन अर्पिता के साथ हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। आयुष ने अभी तक तीन फिल्मों ‘लवयात्री’ (2018), ‘अंतिम : द फाइनल ट्रूथ’ (2021) और ‘रुसलान’ (2024) में काम किया है और कोई भी नहीं चली।

बोनी और अनिल कपूर ने ऋषिकेश में लिया गंगा आरती में हिस्सा

जाने-माने फिल्ममेकर बोनी, एक्टर अनिल व संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का पिछले महीने निधन हो गया था। अब हाल ही में बोनी और अनिल ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया और परमार्थ निकेतन आश्रम का भी दौरा किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के सान्निध्य में दोनों भाइयों ने मां गंगा की आरती की।

इस मौके पर बोनी और अनिल ने अपने माता-पिता निर्मल और सुरिंदर कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में जो भी मूल्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना है, वो उन्हें अपने माता-पिता से विरासत में मिली है। उन्होंने परमार्थ निकेतन के आध्यात्मिक वातावरण को अत्यंत शांति और प्रेरणा देने वाला बताया। साथ ही कहा कि हम परमार्थ निकेतन की दिव्य गंगा आरती का ये अनुभव अपने जीवन की अमूल्य स्मृति के रूप में सदैव संजोकर रखेंगे।

स्वामी जी ने दोनों को पुष्पहार और रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर आशीर्वाद दिया और फिल्मों के जरिए से धर्म, सेवा, संस्कार और संवेदना से युक्त फिल्मों के निर्माण हेतु प्रेरित किया। बता दें निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। निर्मल पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका