न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई लाल सिंह चड्ढा, आमिर खान की फिल्म ने 6ठे दिन कमाएं सिर्फ 2 करोड़

आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पॉजिटिव रिव्यूज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालात इतनी खराब है कि 6 दिन बीत जाने के बावजूद 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 10:38:42

बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई लाल सिंह चड्ढा, आमिर खान की फिल्म ने 6ठे दिन कमाएं सिर्फ 2 करोड़

आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पॉजिटिव रिव्यूज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालात इतनी खराब है कि 6 दिन बीत जाने के बावजूद 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। मंगलवार (16 अगस्त) को नौबत यहां तक पहुँच गई कि मॉर्निंग शोज कैंसिल किए गए। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में एक्जीबिटर्स के हवाले से बताया कि लाल सिंह चड्ढा के मंगलवार के मॉर्निंग और दोपहर के 30% शोज कैंसिल करने पड़े। क्योंकि फिल्म देखने ऑडियंस नहीं पहुंची थी। जो शो लगे वहां सबसे कम ऑक्यूपेंसी देखी गई। 11.50 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली लाल सिंह चड्ढा मंगलवार (16 अगस्त) यानी छठे दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई। इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 48 करोड़ रुपये ही हुआ है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म 75 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन भी शायद नहीं कर पाएगी।

लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज के पहले दिन 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म के बिजनेस में गिरावट देखने को मिली। लाल सिंह चड्ढा ने दूसरे दिन सिर्फ 6.50 से 7 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। लेकिन वीकेंड (शनिवार-रविवार) का फिल्म की कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ तीसरे दिन लाल सिंह चड्ढा ने 20% की बढ़ोतरी के साथ 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया था और रविवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपये कमाए थे।

वीकेंड कलेक्शन में बढ़ोतरी देखकर फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई। फैंस को लगा था कि फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है, अब अच्छा बिजनेस कर लेगी। लेकिन अफसोस 15 अगस्त की छुट्टी का भी फिल्म को कोई खास फायदा नहीं पहुंचा। 15 अगस्त को फिल्म के बिजनेस में फिर से गिरावट देखने को मिली थी। लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज के पांचवे दिन यानी 15 अगस्त को सिर्फ 8 करोड़ की कमाई की थी और अब 6ठे दिन के सबसे कम कलेक्शन ने तो आमिर के फैंस के दिल ही तोड़ दिए हैं।

लाल सिंह चड्ढा फिल्म से आमिर खान ने 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर अपना कमबैक किया था। हर किसी को लगा था कि आमिर की फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं पाया। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की क्लासिक मूवी फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। फिल्म में करीना कपूर खान भी आमिर के साथ लीड रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब