न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आदर की हुईं अलेखा, शेयर की शादी की झलकियां, वरुण-नरगिस का यह इंटीमेट वीडियो हो रहा वायरल

करीना-करिश्मा और रणबीर कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन की अलेखा आडवाणी के साथ शादी हो गई है। उन्होंने गोवा में वाइट वेडिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Jan 2025 7:18:13

2 News : आदर की हुईं अलेखा, शेयर की शादी की झलकियां, वरुण-नरगिस का यह इंटीमेट वीडियो हो रहा वायरल

करीना-करिश्मा और रणबीर कपूर के कजिन ब्रदर आदर जैन की अलेखा आडवाणी के साथ शादी हो गई है। उन्होंने गोवा में वाइट वेडिंग की। आदर ने शादी की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। अलेखा वाइट वेडिंग गाउन में दिखीं, जबकि आदर ग्रे सूट और वाइट शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। अपने लुक को अलेखा ने मैचिंग नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ पूरा किया था। समारोह के बाद कपल एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आए। रणबीर की मां नीतू कपूर भी शादी में मौजूद थीं।

नीतू ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपूर फैमिली की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वे साथ में पोज दे रहे हैं। इसमें अरमान जैन, पत्नी अनीसा मल्होत्रा, करिश्मा और उनकी बेटी समायरा कपूर और कई अन्य लोग एक साथ दिख रहे हैं। नीतू ने आदर की मां और उनकी भाभी अनीसा की एक तस्वीर शेयर की। अनीसा ने शादी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सबसे अच्छे दोस्त से लेकर हमसफर तक।” करिश्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की कुछ झलकियां दिखाई हैं।

करिश्मा ने वेडिंग वेन्यू से एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “अलेखा और आदर का दिन सेलिब्रेट करते हुए।” करिश्मा ने एक और तस्वीर शेयर की जिसमें आदर ने जो जैकेट पहनी थी उस पर लिखा था, “वॉज एंड वाइब्स।” आदर और अलेखा का नवंबर में रोका हुआ था। इस फंक्शन में करीना, करिश्मा, रणबीर व उनकी पत्नी आलिया भट्ट और नीतू सहित कई लोगों ने शिरकत की थी। बता दें कि आदर, अलेखा से पहले एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद आदर ने तारा की दोस्त अलेखा को प्रपोज कर दिया था।

aadar jain,actor aadar jain,alekha advani,aadar alekha,aadar alekha marriage,Kareena Kapoor Khan,karisma kapoor,neetu kapoor,varun dhawan,nargis fakhri,varun nargis

वरुण धवन और नरगिस फाखरी ने ‘मैं तेरा हीरो’ फिल्म में किया था साथ काम

एक्टर वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ पिछले दिनों रिलीज हुई थी। वरुण को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन यह नहीं चली। इस बीच वरुण और एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो साल 2014 में आई फिल्म 'मैं तेरा हीरो' से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। इसमें वरुण के साथ नरगिस और इलियाना डिक्रूज थीं। वीडियो में वरुण एक इंटीमेट सीन शूट करते हुए नजर आ रहे हैं।

खास बात ये है कि डायरेक्टर के बार-बार ‘कट...कट...कट’ बोलने के बाद भी वरुण सीन में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। डायरेक्टर की आवाज साफ सुनी जा सकती है। नरगिस हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह के कमेंट पास कर रहे हैं। कुछ लोग वरुण पर निशाना साध रहे हैं। कुछ समय पहले नरगिस ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वरुण उनके फेवरेट को-एक्टर रहे हैं।

उन्होंने साझा किया कि वरुण के साथ उनके काम करने का अनुभव बहुत ही मजेदार रहा था। वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण अब जल्द ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमार' फिल्म में दिखाई देंगे। मूवी में उनके साथ जान्हवी कपूर हैं। दोनों इससे पहले बवाल मूवी में भी साथ काम कर चुके हैं। बता दें वरुण पिछले साल ही पिता बने हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल ने बेटी को जन्म दिया था। वरुण-नताशा की शादी साल 2021 में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री