न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘83’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, कंगना ने धमकी देने वालों के खिलाफ की FIR, मुसीबत में फंसी अमीषा पटेल!

महान ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में 1983 के वनडे विश्व कप जीत की कहानी पर बनी फिल्म 83 का ट्रेलर मंगलवार को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 12:56:56

‘83’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, कंगना ने धमकी देने वालों के खिलाफ की FIR, मुसीबत में फंसी अमीषा पटेल!

महान ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में 1983 के वनडे विश्व कप जीत की कहानी पर बनी फिल्म 83 का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया। कपिल देव का किरदार निभा रहे रणबीर सिंह ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। ट्रेलर में इमोशन और एक्शन से भरी कहानी की झलक दिखाई दी। ट्रेलर को कुछ ही देर में लाखों लोगों ने लाइक किया है। रणबीर ने इसके कैप्शन में लिखा, "अंडरडॉग्स की अविश्वसनीय सच्ची कहानी, जिन्होंने अकल्पनीय काम किया। 83 ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 3डी में भी। #ThisIs83।"

कबीर खान के डायरेक्शन में बनी '83' में दीपिका पादुकोण, कपिल की पत्नी रोमी भाटिया के रोल में हैं। कपिल ने खुद भी ट्रेलर शेयर कर लिखा, "मेरी टीम की कहानी।" 3 मिनट 49 सैकंड का ट्रेलर देख अंदाजा लगा सकते हैं कि विदेशी धरती पर भारतीय क्रिकेटर्स ने अपनी इज्जत और देश का अभिमान बढ़ाने के लिए कितनी मेहनत की थी। फिल्म में ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी हैं।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट लिख जाहिर की भावनाएं

एक्ट्रेस कंगना रनौत को जान से मारने की धमकी मिल रही है। कंगना ने धमकी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कंगना ने लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी और एफआईआर की कॉपी भी शेयर की है। कंगना लिखती हैं-''मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों को याद करते हुए मैने लिखा था कि गद्दारों को कभी माफ नहीं करना, ना ही भूलना। मेरी इसी पोस्ट पर मुझे विघटनकारी ताकतों की तरफ से निरंतर धमकियां मिल रही हैं। बठिंडा के एक भाई साहब ने तो मुझे खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। मैं इस तरह की गीदड़ भभकी या धमकियों से नहीं डरती। देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों और आतंकी ताकतों के खिलाफ बोलती हूं और हमेशा बोलती रहूंगी।

वह चाहे बेगुनाह जवानों के हत्यारे नक्सलवादी हो, टुकड़े-टुकड़े गैंग हो या 8वें दशक में पंजाब में गुरुओं की पावन भूमि को देश से काटकर खालिस्तान बनाने का सपना देखने वाले विदेशों में बैठे हुए आतंकवादी हो। मैंने किसी भी जाति, मजहब या समूह के बारे में कभी कोई अपमानजनक या नफरत फैलाने वाली बात नहीं की है। मैं कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया जी को भी याद दिलाना चाहूंगी कि आप भी एक महिला है, आपकी सास इंदिरा गांधी जी इसी आतंकवाद के खिलाफ अंतिम समय तक मजबूती से लड़ीं। कृपया पंजाब के अपने मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि वे इस तरह के आतंकवादी, विघटनकारी और देशविरोधी ताकतों की धमकी पर तुरंत कार्रवाई करें। मैंने धमकी देने वालो के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की है। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार भी जल्द कार्रवाई करेगी। पंजाब में चुनाव होने वाले है, इसके लिए कुछ लोग मेरी बात को संदर्भ के बिना प्रयोग कर रहे हैं।


83 movie trailer,kangana ranaut,ameesha patel,ranveer singh,deepika padukone,bollywood news in hindi

चेक बाउंस मामले में अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी

एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ मध्य प्रदेश में वारंट जारी हुआ है। यह वारंट भोपाल की जिला कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्यायाधीश रवि कुमार बोरासी ने जारी किया है। मामला 32 लाख 52 हजार रुपए के चेक बाउंस से जुड़ा है। हालांकि यह वारंट जमानती है, लेकिन अगर अमीषा 4 दिसंबर को भोपाल जिला न्यायालय में उपस्थित नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी हो सकता है। असल में अमीषा पटेल प्रोडक्शन ने यूटीएफ टेलीफिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड से फिल्म बनाने के लिए 32 लाख 25 हजार रुपए उधार लिए थे। इसके बदले में उन्होंने यूटीएफ को इतनी ही रकम के दो चेक दिए।

जी न्यूज के मुताबिक दोनों चेक बाउंस हो गए। इसको लेकर यूटीएफ के वकील ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में यह मामला लगाया। इसी मामले में अमीषा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। इससे पहले इंदौर में भी अमीषा के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज हुआ था। तब अमीषा ने एक महिला से 10 लाख रुपए उधार लिए थे। उधार चुकाने के लिए उन्होंने चेक इश्यू किया था जो बाउंस हो गया था। रांची कोर्ट भी 2018 के एक मामले में अमीषा के खिलाफ चेक बाउंस के मामले में अरेस्ट वारंट जारी कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका