न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की नमी बढ़ाने के लिए करें इन 5 चीजों पर भरोसा

आपके बालों को भी उतनी ही नमी की आवश्यकता होती है, जितनी की आपकी त्वचा को, क्योंकि इसकी वजह से ही बाल...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 02 May 2021 5:45:46

बालों की नमी बढ़ाने के लिए करें इन 5 चीजों पर भरोसा

आपके बालों को भी उतनी ही नमी की आवश्यकता होती है, जितनी की आपकी त्वचा को, क्योंकि इसकी वजह से ही बाल शुष्क होने और टूटने से बचे रहते हैं। मॉइस्चराइज़्ड और हाइड्रेटेड बालों की इलैस्टिक अच्छी होती है, जिससे बालों के उलझने और टूटने की संभावना कम होती है।

नारियल तेल के अलावा दूसरे तेल बालों को हाइड्रेट करने के लिए उतने अच्छे नहीं होते हैं, क्योंकि वे बालों के क्यूटिकल में अंदर जाने के बजाय उन्हें बंद कर देते हैं। यदि आप बालों की अंदरूनी नमी बढ़ाने की योजना बना रही हैं, तो ये प्राकृतिक सामग्रियां आपको उसमें मदद करेंगी। आप उनका सीधे या फिर डीआईवाई हेयर पैक्स की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।

natural things,hair moisturize,hair,curd,honey,banana,avocado,egg,beauty news in hindi,coconut oil

दही

प्रोटीन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत होने के साथ ही दही विटामिन ए, पोटैशियम और मैग्नीशियम से भी भरपूर है, जो हेयर हेल्थ को बढ़ावा देते हैं। दही और योगर्ट से बने हेयर पैक्स बालों को मुलायम बनाने और नमी भरने में मदद करते हैं। दही में ऐंटी-बैक्टीरियल और ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसे डैंड्रफ़ के इलाज का बेहतरीन विकल्प भी माना जाता है।

natural things,hair moisturize,hair,curd,honey,banana,avocado,egg,beauty news in hindi,coconut oil

एवोकाडो

पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फ़ैटी एसिड से भरपूर, एवोकाडो अपने गुड फ़ैट कॉन्टेंट की वजह से हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहतरीन होता है। इसके यही गुण ना केवल ड्राय, डल और डीहाइट्रेटेड बालों के लिए फ़ायदेमंद होते हैं, बल्कि सभी प्रकार के बालों को भी फ़ायदा पहुंचाते हैं।

इतना ही नहीं, जब आप इस स्वादिष्ट फल के गुदे को बालों पर लगाती हैं, तो यह स्कैल्प को पोषण देने के साथ ही बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।

natural things,hair moisturize,hair,curd,honey,banana,avocado,egg,beauty news in hindi,coconut oil

केला

प्राकृतिक तेलों से समृद्ध होने के साथ ही केले में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और पोटैशियम भी होता है। ये सुपर न्यूट्रिएन्ट बालों को मुलायम बनाने और उनकी नैचुरल इलैस्टिसिटी को बचाए रखने का काम करते हैं, बालों को दोमुंहा होने और टूटने से बचाते हैं, स्कैल्प को पोषण प्रदान करते हैं और डैंड्रफ़ को कंट्रोल करते हैं, बालों को चमकदार, मैनेजेबल, मज़बूत और घना बनाने के साथ ही धूप की वजह से ख़राब हुए बालों को रिपेयर करने का भी काम करते हैं।

natural things,hair moisturize,hair,curd,honey,banana,avocado,egg,beauty news in hindi,coconut oil

शहद

शहद एक इमोलिएंट (एक तरह का मॉइस्चराइज़र) है, जो हेयर फ़ॉलिकल्स को मुलायम और डल हेयर को चमकदार बनाने में मदद करता है। शहद में एक तरह की नमी होती है, जो वॉटर मॉलिक्यूल्स के साथ मिलकर रूखे बालों में नमी भरने का काम करती है।

इसके अलावा शहद अनेक पोषक तत्वों से भरा है, जो हेयर हेल्थ को बढ़ावा देता है। यह एक प्राकृतिक ऐंटीसेप्टिक है, जिससे डैंड्रफ़ और डर्मटाइटिस की समस्या को कम करके बालों व स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखता है।

natural things,hair moisturize,hair,curd,honey,banana,avocado,egg,beauty news in hindi,coconut oil

अंडा

अंडे न केवल बालों को मॉइस्चराइज़ करने में मदद करते हैं, बल्कि बालों के स्वास्थ्य को सुधारने और स्कैल्प की कंडीशनिंग करके बालों को टूटने से बचाने का भी काम करते हैं। अंडे प्रोटीन और बायोटिन से भरपूर होते हैं, जो आपके स्कैल्प और बालों वो पोषण प्रदान करते हैं, जिनकी उन्हें ज़रूरत होती है। इसके साथ ही इससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है, बाल मज़बूत होते हैं और हेयर टेक्सचर में भी सुधार होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद