न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फटे और सूखे होंठों की समस्या से परेशान हैं तो आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

गर्मियों में तेज धूप और गर्म वातावरण की वजह से स्किन और होंठों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हमें इनकी...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 14 May 2021 12:58:31

फटे और सूखे होंठों की समस्या से परेशान हैं तो आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

गर्मियों में तेज धूप और गर्म वातावरण की वजह से स्किन और होंठों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हमें इनकी देखभाल में खास सावधानी बरतनी चाहिए। जैसे शरीर को हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है ठीक उसी प्रकार होंठों को भी हाइड्रेट रखने की आवश्यकता होती है।

होंठ फटने और सूखने का एक कारण शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी न होना है। पानी कम पीने से भी होंठ फटने और सूखने की समस्या हो सकती है। अगर आप भी फटे और सूखे होंठों की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

lips,lip care,summer,chapped lips,water,glycerine,vaseline,green vegetables,beauty article in hindi

खूब पानी पिएं

गर्मी में होंठों की नमी को बनाए रखने के लिए खूब सारा पानी पिएं। होंठों की देखभाल के लिए पानी खूब पीना चाहिए ताकि आपके होंठ और त्वचा में सूखापन न आए। हां लेकिन शुद्ध पानी के नाम पर क्लोरीन मिला हुआ पानी ना पिएं, इससे होठों पर सफेद रंग की परत जम जाती है।

lips,lip care,summer,chapped lips,water,glycerine,vaseline,green vegetables,beauty article in hindi

नाइट लिप रिजाइम

लिप्स की सुंदरता बरकरार रखने के लिए नाइट लिप रिजाइम फॉलो करें। इसके लिए आधा चम्मच ग्लिसरीन, कैस्टर ऑयल और नींबू के जूस को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे रात में सोने से पहले होंठों पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें।

lips,lip care,summer,chapped lips,water,glycerine,vaseline,green vegetables,beauty article in hindi

शहद

शहद को आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। शहद को त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। होंठों को सूखने से बचाने के लिए आप वैसलीन के साथ शहद को मिलाकर होंठों पर लगाएं फिर साफ कपड़े या कॉटन से क्लीन करें। ये आपके होंठों को फटने से बचाने के अलावा मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।

रात को लगाएं लिप बाम

गर्मियों में रात को लिप बाम या पैट्रोलियम जेली लगाकर सोना चाहिए। जैली या बाम को होठों पर लगाने के बाद अपनी ऊंगली से धीरे-धीरे मसाज करें, फिर दोनों होंठों को लगभग बीस से पच्चीस सेकंड तक एक-दूसरे से चिपकाकर रखे, ऐसा करने से जैली या बाम दोनों होंठों पर बराबर फैल जाएगी।

lips,lip care,summer,chapped lips,water,glycerine,vaseline,green vegetables,beauty article in hindi

हरी पत्तेदार सब्जियां

पर्याप्त मात्रा में हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों का सेवन करें। इससे शरीर में पानी का स्तर बढ़ता है और होंठ नम बने रहते हैं।

नारियल तेल

नारियल तेल को त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये प्राकृतिक मॉश्चराइजर की तरह काम करता है। इसमें फैटी एसिड होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ होंठों को सॉफ्ट रखने में भी मदद करते हैं। नारियल तेल में एक से दो बूंद एशेंशियल ऑयल मिलाकर लगाने से फटे होंठों की समस्या से राहत मिल सकती है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद