न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेज गर्मी में चेहरे की तरो-ताजगी बचाने की चुनौती! इन उपायों से रह सकती है चमक बरकरार

यह जरूरी है कि हम यह जानें कि अपने चेहरे की देखभाल कैसे करनी चाहिए। सबसे पहले घर से निकलने से पहले या धूप में जाने से...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 31 May 2021 6:58:54

तेज गर्मी में चेहरे की तरो-ताजगी बचाने की चुनौती! इन उपायों से रह सकती है चमक बरकरार

यह जरूरी है कि हम यह जानें कि अपने चेहरे की देखभाल कैसे करनी चाहिए। सबसे पहले घर से निकलने से पहले या धूप में जाने से पहले हमें अपने चेहरे पर अच्छी किस्म की सनस्क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे सूरज की रोशनी से हमारा चेहरा काला या सांवला ना पड़े। धूप से बचने को हम हैट या स्टाल का प्रयोग भी कर सकते हैं।

इससे हमारा चेहरा ढक जाएगा और सीधे तौर पर सूरज की रोशनी हमारे चेहरे से नहीं टकराएगी। हमें घर से निकलने से पहले अच्छी तरह से पानी पीकर निकलना चाहिए और साथ में भी लेकर जाना चाहिए। जिससे हमारा शरीर ही नहीं चेहरा भी तरोताजा रहता है। क्योंकि पानी की कमी से हमारा चेहरा मुरझा जाता है। इसलिए हमें कम से कम एक दिन में 3 लीटर पानी तो पीना ही चाहिए।

face care,face,sunscream,water,hat,banana,curd,orange,Lemon,face wash,sugar,besan,beauty article in hindi

केले का फेस मास्क

पके हुए केले को लेकर अच्छे से मैश कर लें और इसे सीधे ही चेहरे पर लगा सकते हैं। या फिर उसमें मलाई या दूध को मिला सकते हैं। केले के पेस्ट को चेहरे पर लगाने के बाद चार से पांच मिनट बाद धो लें। इसका प्रयोग सप्ताह में एक बार अवश्य कर लेना चाहिए।

face care,face,sunscream,water,hat,banana,curd,orange,Lemon,face wash,sugar,besan,beauty article in hindi

दही/कच्चा दूध

दही और कच्चे दूध में त्वचा की रंगत निखारने का गुण तो होता ही है। साथ ही चेहरे की गन्दगी को भी साफ कर देता है। प्लेन दही को चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक छोड़ दें उसके पश्चात कच्चे दूध से साफ कर लें। इसका लगातार प्रयोग आपके चेहरे पर निखार ले आएगा।

face care,face,sunscream,water,hat,banana,curd,orange,Lemon,face wash,sugar,besan,beauty article in hindi

नींबू का रस

हम सोने से पहले अपने मेकअप को साफ कर उसके बाद नींबू के रस को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। पर ध्यान रहे की इसको अपनी आंखों के आस—पास न लगाएं। लगाते समय चेहरे पर थोड़ी जलन सी जरूर महसूस होगी पर कुछ समय पश्चात ठीक हो जाएगी। अगली सुबह इसको फेसवाश से साफ कर लें आप देखेंगे कि आपकी त्वचा पहले से ज्यादा साफ और मुलायम हो गई है।

face care,face,sunscream,water,hat,banana,curd,orange,Lemon,face wash,sugar,besan,beauty article in hindi

झाईयों को हटाने के घरेलू उपाय

संतरे के छिलकों का पाउडर

इस पैक को बनाने के लिए हमारे पास संतरे के छिलके होने चाहिए। संतरे के छिलकों को अच्छी तरह से सुखाने के बाद इसे पीसकर एक पाउडर की तरह बना लेना चाहिए। अब इसमें ब्राउन शुगर व गुलाब जल मिला लें। इससे तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और स्क्रब करें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से चेहरे की डेड स्किन हट जाएगी और चेहरे में एक नया ही निखार आ जाएगा।

face care,face,sunscream,water,hat,banana,curd,orange,Lemon,face wash,sugar,besan,beauty article in hindi

बेसन और दही

चेहरे के कालेपन को हटाने के लिए बेसन, हल्दी और दही को आपस में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें और अच्छी तरह से स्क्रब कर उसे पन्द्रह मिनट तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब चेहरे को धो लें। चेहरे के डार्क निशान तो चले ही जाएंगे और गोरापन भी आ जाएगा।

face care,face,sunscream,water,hat,banana,curd,orange,Lemon,face wash,sugar,besan,beauty article in hindi

चीनी और नींबू के रस का स्क्रबर

सबसे आसान तरीका है नींबू के रस और चीनी को आपस में मिला लें और इसको चेहरे में लगाते हुए चेहरे को स्क्रब करें जिससे डेड स्कीन को हटाया जा सके। क्योंकि सूरज की रोशनी, प्रदूषण और धूल से हमारी स्कीन डेड हो जाती है जो चेहरे में काले रंग की झाईयों के रूप में दिखाई देती है। इसलिए इसको स्क्रब करना आवश्यक हो जाता है। इसक प्रयोग करने से डेड स्कीन तो साफ होगी ही हमारा चेहरा साफ नजर आएगा और नींबू की वजह से हमारे चेहरे का निखार बढ़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद