न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहाने के दौरान साबुन की जगह करें इन चीजों का इस्तेमाल, निखरेगी स्किन

ऐसे में साबुन की जगह नैचरल चीजों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो त्वचा को कुदरती निखार दिलाने का काम करें। इन प्राकृतिक चीजों की मदद से त्वचा तो निखरती ही है, साथ ही इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 12:08:29

नहाने के दौरान साबुन की जगह करें इन चीजों का इस्तेमाल, निखरेगी स्किन

जीवन में जरूरी है कि शरीर की सफाई रखी जाए और इसके लिए दिनचर्या में नहाने को शामिल किया जाता हैं। नहाने से शरीर की सफाई तो होती ही है साथ ही दिमाग भी तरोताजा होता है। नहाने के दौरान साबुन का इस्तेमाल किया जाता हैं। साबुन में कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट उपलब्ध हैं जिसकी वजह से इसे लगाने से त्वचा का नेचुरल ऑयल ख़त्म हो जाता है और ये बेजान एवं सूखी दिखने लगती है। ऐसे में साबुन की जगह नैचरल चीजों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए जो त्वचा को कुदरती निखार दिलाने का काम करें। इन प्राकृतिक चीजों की मदद से त्वचा तो निखरती ही है, साथ ही इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...

आटा, हल्दी और दूध

त्वचा को साफ करने के लिए आटे से बेहतर शायद ही कोई सामग्री है, जो आपकी त्वचा को साफ कर सकती है। शरीर को साफ करने के लिए यह नुस्खा दादी-नानी के ज़माने से चला आ रहा है। बस आपको आधा कप आटे में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इसमें आवश्यकता अनुसार दूध मिलाना है। इन सभी सामग्रियों को मिलाकर एक अच्छा पेस्ट तैयार कर लें और स्नान करते वक्त साबुन की तरह इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा में निखार आयेगा और यह रोग मुक्त रहेगी।

use these things instead of soap while bathing,beauty tips,beauty hacks,glowing skin tips

ऑलिव ऑयल

चेहरे की समस्याओं के लिए ऑलिव ऑयल एक बेहतरीन उपाय है। मेकअप साफ करने के लिए और त्वचा को सॉफ्ट बनाने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। सोने से पहले इसका इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है।

use these things instead of soap while bathing,beauty tips,beauty hacks,glowing skin tips

नारियल तेल, चावल का आटा और सेंधा नमक

ये सभी सामग्रियां एक साथ मिलकर एक बेहतरीन बॉडी वॉश का काम कर सकती हैं। ये शरीर की स्क्रबिंग के लिए बहुत अच्छे हैं और इनसे ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है। ये त्वचा के डेड स्किन सेल्स को हटाएंगे और नमी प्रदान करेंगे। बस आपको आधा कप चावल का आटा, एक बड़ा चम्मच नारियल तेल में एक छोटा चम्मच सेंधा नमक मिलाना है। पानी डालकर इसका अच्छे से पेस्ट बना लें और स्नान करते समय त्वचा पर इससे हल्के हाथों से मसाज करें।

use these things instead of soap while bathing,beauty tips,beauty hacks,glowing skin tips

ग्रीन टी

नहाने के पानी में 4-5 ग्रीन-टी बैग डालकर 15-20 मिनट के लिए छोड दें। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सीफायर के गुण होते हैं, जो आपकी हमारी स्किन के लिए एंटी-एजिंग और क्लींजर का काम करते हैं।

use these things instead of soap while bathing,beauty tips,beauty hacks,glowing skin tips

बेसन और दूध

आप साबुन की जगह बेसन और दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। दूध आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करेगा और बेसन एक्सफोलिएट। इससे त्वचा की ड्राईनेस भी दूर होगी और त्वचा में अन्दर से निखार आएगा। बॉडी वॉश बनाने के लिए बेसन में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। आप चाहें तो इसमें नींबू की कुछ बूंदें भी डाल सकती हैं। पूरे शरीर को इस पेस्ट से साफ करें या कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ दें और 15 से 20 मिनट बाद शरीर को रगड़कर धो लें।

use these things instead of soap while bathing,beauty tips,beauty hacks,glowing skin tips

सेंधा नमक और फिटकरी

नहाने के पानी में एक चम्मच सेंधा नमक और फिटकरी मिलाने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसके अलावा शरीर की थकान दूर होती है और मसल्स के दर्द में आराम मिलता है।

use these things instead of soap while bathing,beauty tips,beauty hacks,glowing skin tips

कॉफी और ऑलिव ऑयल

आपकी त्वचा के लिए कॉफी बेहद फायदेमंद है। आप साबुन की जगह अगर कॉफी और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें तो इससे आपकी त्वचा एक्सफोलिएट होगी। साथ ही इसकी नमी भी बरकरार रहेगी। यह त्वचा को गहराई से नम करने के साथ-साथ जिद्दी मृत कोशिकाओं को हटाता है। कॉफी और ऑलिव ऑयल का मिश्रण तैयार करने के लिए, बस 2 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर में एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। ध्यान रहे कि आपको जितनी मात्रा की आवाश्यकता है उससे आधी मात्रा में ऑलिव ऑयल मिलाकर अच्छा पेस्ट तैयार करें और त्वचा को इससे हल्का मसाज करते हुए साफ करें।

use these things instead of soap while bathing,beauty tips,beauty hacks,glowing skin tips

नीम के पत्ते

नीम के 8-10 पत्तों को एक गिलास पानी में उबालकर छान लें। इस पानी को नहाने वाले पानी में मिला लें। इस पानी से स्नान करने से त्वचा में होने वाले इंफैक्शन और सूजन की समस्या दूर होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद