Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शैम्पू के बाद करें घर पर बने इन हेयर रिंस का इस्तेमाल, बाल बनेंगे घने और चमकदार

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू हेयर रिंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों को खूबसूरत, घने और हेल्दी बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन घरेलू हेयर रिंस के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 01 Mar 2022 4:56:55

शैम्पू के बाद करें घर पर बने इन हेयर रिंस का इस्तेमाल, बाल बनेंगे घने और चमकदार

बालों से सभी को प्यार होता हैं जिन्हें सुंदर, चमकदार और घने बनाने के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं। वर्तमान समय के इस प्रदूषण, धूल-मिट्टी और खानपान में पोषण की कमी की वजह से बालों की सेहत को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसे में महिलाओं बालों में ओइलिंग कर शैम्पू का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन सिर्फ इससे कुछ नहीं होगा। आपको जरूरत हैं हेयर रिंस की जिसका इस्तेमाल शैम्पू और कंडीशनर के बाद सबसे आखिरी बार हेयर वॉश के लिए करना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू हेयर रिंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो बालों को खूबसूरत, घने और हेल्दी बनाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन घरेलू हेयर रिंस के बारे में...

home made hair rinses after shampoo,beauty tips,beauty hacks मेथी और पुदीना हेयर रिंस

मेथी एक ट्रेंडिंग नैचुरल इंग्रीडिएंट है जिसका इस्तेमाल इन दिनों कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स में देखा जा सकता है। ये ना सिर्फ हेयर ग्रोथ प्रमोट करता है बल्कि कई तरह की हेयर प्रॉब्लम्स से भी लड़ता है। 3 कप पानी में 1 बड़ा चम्मच मेथी और एक मुट्ठी पुदीने की पत्तियां डाल कर धीमी आंच पर ढक कर पकाएं। जब लगभग 2 कप पानी रह जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। अब इसमें एक छोटा चम्मच नींबू का रस और आधा छोटा चम्मच शहद मिला लें। शैम्पू और कंडीशनर के बाद इससे बालों को रिंस करें और फिर एक बार ठंडे पानी से बालों को धो लें। home made hair rinses after shampoo,beauty tips,beauty hacks नीम और करी पत्ता हेयर रिंस

नीम एक मैजिक इंग्रीडिएंट है जिसके पेड़ के हर हिस्से के कुछ ना कुछ फायदे हैं। ये बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसी के साथ करी पत्ता भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद है जिसका इन दिनों कई तरह के हेयर ट्रीटमेंट्स में इस्तेमाल हो रहा है। 3 कप पानी में 1 मुट्ठी नीम की पत्तियां, 1 मुट्ठी करी पत्ता और 2 बड़े चम्मच सूखे गुलाब की पंखुड़ियां डाल कर धीमी आंच पर ढक कर पकाएं। जब पानी 2 कप जितना रह जाए तो इसे गैस बंद कर दें और इसे ठंडा कर के छान लें। इसे शैम्पू और कंडीशनर के बाद बालों पर इस्तेमाल करें। ये ना सिर्फ डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा बल्कि स्कैल्प ऐक्ने और सिर की खुजली से भी आराम दिलाएगा। home made hair rinses after shampoo,beauty tips,beauty hacks कॉफी रिंस

कॉफी जिस तरह सुबह-सुबह आपको एनर्जी देता है उसी तरह ये आपके बेजान बालों में भी जान डालने में बेहद असरदार है। ये हेयर ग्रोथ भी प्रमोट करेगा और आपके बालों को एक खूबसूरत शाइन भी देगा। कॉफी रिंस करना बहुत आसान है क्योंकि इसमें आपको कॉफी और पानी के अलावा और किसी भी चीज़ की ज़रूरत नहीं है। 1 कप स्ट्रॉन्ग काफी तैयार करें। इसके लिए 2 चम्मच कॉफी में 1 कप उबलता पानी डालकर ढक दें। कुछ देर बाद इसे छान लें। शैम्पू और कंडीशनर के बाद इसे स्कैल्प पर मसाज करते हुए बालों पर धीरे-धीरे डालें। इसके बाद एक शावर कैप पहन कर 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और 20 मिनट बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। home made hair rinses after shampoo,beauty tips,beauty hacks चावल के पानी से तैयार हेयर रिंस

चावल के पानी से तैयार हेयर रिंस को बालों में लगाने से आपके बाल हेल्दी हो सकते हैं। दरअसल, चावल के पानी में अमीनो एसिड और इनोसिटोल नामक घटक पाया जाता है। यह दोनों तत्व आपके बालों को अंदर से मजबूत करता है। साथ ही आपके रूखे और बेजान बालों की समस्या को दूर करने में असरदार होता है। साथ ही आपके बालों की नमी बरकरार रहती है। शहद से आपके बालों की मॉइश्चराइजिंग होती है। सबसे पहले 1 कप पानी को बर्तन में डालें। अब इसमें आधा कप चावल डाल दें और करीब 2 से 3 घंटे के लिए रहने दें। इसके बाद 1 कप पानी लें और इसमें शहद डालकर इसे गर्म करें। इसके बाद चावल के पानी को एक दूसरे बर्तन में छान लें। अब चावल के पानी में शहद के पानी को मिक्स करें। अब इस तैयार हेयर रिंस को अपने बालों में लगा सकते हैं। तैयार हेयर रिंस को अपने बालों की जड़ों में लगाते हुए बालों की लंबाई तक लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। अगर आप चाहें, तो रातभर इसे लगा हुआ छोड़ सकते हैं।
home made hair rinses after shampoo,beauty tips,beauty hacks एप्पल साइडर विनेगर हेयर रिंस

एग मग पानी में 2-3 बड़े चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और शैम्पू और कंडीशनर के बाद इससे अपने बालों को धोएं। इस मिश्रण से बालों को धोने के बाद सादे पानी से बालों को ना धोएं। ये हेयर रिंस ऑयली स्कैल्प वालों के लिए रामबाण इलाज है। इतना ही नहीं एप्पल साइडर विनेगर एक माइल्ड एक्सफोलिएंट भी है जिस वजह से ये डैंड्रफ और प्रोडक्ट बिल्ड-अप को साफ करने में भी मदद करता है। ये आपके बालों के फ्रिज़ को कम करने में भी काफी असरदार है। बालों पर इस्तेमाल करने के लिए ऑर्गैनिक और अनफिल्टर्ड एप्पल साइडर विनेगर ही खरीदें। इसे हफ्ते में 1 बार से ज़्यादा इस्तेमाल ना करें वरना आपके स्कैल्प का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है। home made hair rinses after shampoo,beauty tips,beauty hacks कैमोमाइल रोज़ हेयर रिंस

कैमोमाइल के रिलैक्सिंग और एंटीऑक्सिडेंट फायदों के बारे में तो लगभग हर किसी को पता होगा। मगर ये आपके बालों के लिए भी बेहद असरदार और फायदेमंद है, ये शायद बहुत कम ही लोगों को पता होगा। इस हेयर रिंस की खासियत ये है कि अगर आपके बाल बहुत गंदे या ग्रीसी नहीं हैं तो आप इसका इस्तेमाल शैम्पू की जगह भी कर सकती हैं। इसके लिए दो कप पानी में दो कैमोमाइल टी बैग्स, आधा कप गुलाब की पंखुड़ियां डालें और इसे ढक कर उबालें। जब ये उबल कर डेढ़ कप से थोड़ी कम रह जाए तो इसमें ¼ छोटा चम्मच नारियल तेल और आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इसका इस्तेमाल बालों को धोने के लिए करें। आप इसे 2-3 बार के हिसाब से बना कर स्टोर भी कर सकती हैं। हफ्ते में 2 बार से ज़्यादा इसका इस्तेमाल ना करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology