न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों का रूखापन दूर करने के लिए शैंपू से पहले या बाद में करें इन 7 चीजों का इस्तेमाल

बालों का हमारी सुंदरता को बढ़ाने में बहुत योगदान होता हैं। लेकिन इनकी सुंदरता को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि इनका अच्छे से ख्याल रखा जाए। देखा जाता हैं कि धूल, धूप और प्रदूषण की वजह से बालों की सेहत पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है और इनकी सफाई के लिए शैंपू इस्तेमाल किया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 1:01:18

बालों का रूखापन दूर करने के लिए शैंपू से पहले या बाद में करें इन 7 चीजों का इस्तेमाल

बालों का हमारी सुंदरता को बढ़ाने में बहुत योगदान होता हैं। लेकिन इनकी सुंदरता को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि इनका अच्छे से ख्याल रखा जाए। देखा जाता हैं कि धूल, धूप और प्रदूषण की वजह से बालों की सेहत पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है और इनकी सफाई के लिए शैंपू इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन शैंपू के इस्तेमाल के बाद कई बार बालों के रूखेपन की समस्या सामने आती हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल चीजों की मदद से हेयर केयर करें तो बालों की कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती है। आज इस कड़ी में हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल शैंपू से पहले या बाद में किया जाए तो इनका रूखापन दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में...

hair care tips,hair dry,things to apply before shampoo,hair dryness treatment at home,hair beauty,beauty

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल बालों को मॉइश्चराइज़ करता है और स्कैल्प की जलन को कम करता है, जो आगे चलकर डैंड्रफ को कम करता है। ऑलिव ऑयल विटामिन ई से भरपूर होता है। ऐसे में शैंपू करने के 1 घंटा पहले इससे मालिश करें। बाद में बालों को शैंपू और हल्के गुनगुने पानी से धोएं। विटामिन्स से भरा यह तेल बालों को जड़ों से मजबूती दिलाता है। साथ ही बाल सुंदर, घने, शाइनी, काले, सिल्की व सॉफ्ट होते हैं।

hair care tips,hair dry,things to apply before shampoo,hair dryness treatment at home,hair beauty,beauty

एलोवेरा
एलोवेरा जेल में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी होता है, जो बालों के लिए काफी अच्छा होता है। साथ ही एलोवेरा जेल में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों को सभी तरह के इंफेक्शन से बचाते हैं। एलोवेरा जेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस्तेमाल के लिए एलोवेरा जेल और पानी को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। फिर हफ्ते में कम से कम एक बार एलोवेरा जेल रिंस से अपने बालों जरुर धोएं।

hair care tips,hair dry,things to apply before shampoo,hair dryness treatment at home,hair beauty,beauty

सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ होते हैं, जो स्कैल्प इन्फेक्शन, ड्राईनेस, खुजली और डैंड्रफ का मुक़ाबला करने में मदद करते हैं। सेब के सिरके में ऐसे गुण होते हैं, जो स्कैल्प और बालों के पीएच स्तर को बैलेंस्ड करते हैं। इसका पैक बनाकर बालों पर लगाने से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 1 टीस्पून सेब का सिरका, 2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल और 2 अंडे मिक्स करें। तैयार पैक को बालों पर मसाज करते हुए लगाएं। इसके बाद इसे 2 घंटों तक लगा रहने दें। तय समय के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

hair care tips,hair dry,things to apply before shampoo,hair dryness treatment at home,hair beauty,beauty

नींबू

नींबू विटामिन सी, विटामिन बी और फॉस्फोरस से भरपूर होते हैं, जो बालों की सेहत के लिए अच्छे होते है। ये बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते और उन्हें घना बनाने में मदद करते हैं। इस्तेमाल के लिए एक कप पानी में दो चम्मच नींबू का रस मिला लें। फिर इस पानी से बालों को धो लें। इससे बालों में ग्रोथ बढ़ती है।

hair care tips,hair dry,things to apply before shampoo,hair dryness treatment at home,hair beauty,beauty

काली चाय

काली चाय यानी ब्लैक टी एंटीऑक्सिडेंट के साथ भरी हुई होती है, जो रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज के माध्यम से उत्पन्न ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को समय से पहले बालों के झड़ने को रोकने में मदद करती है। काली चाय का दो सप्ताह तक लगातार उपयोग बालों के ग्रोथ में भी मदद करता है। पानी में चाय पत्ती उबाल कर इसे छान लें। तैयार पानी को ठंडा कर शैंपू करने के बाद बालों को इससे धोएं। चाय पत्ती बालों का रूखापन दूर कर पोषण प्रदान करता है। साथ ही बाल घने, सुंदर, मजबूत और काले होते हैं।

hair care tips,hair dry,things to apply before shampoo,hair dryness treatment at home,hair beauty,beauty

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा स्कैल्प को साफ करने और डैंड्रफ की पपड़ी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। बेकिंग सोडा स्कैल्प से निकलने वाले अतिरिक्त सीबम को सोख या अवशोषित कर सकता है। स्कैल्प में जमा अतिरिक्त तेल और चिकनाई को बाहर निकालने में भी मदद कर सकता है। इस्तेमाल के लिए एक बाउल में 1 चम्मच बेकिंग सोडे को पानी के साथ घोल कर पेस्ट बना लें और शैम्पू के बाद इससे बालों को धो लें। फिर कंडिशनर लगाकर धो लें। ऑयली बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

hair care tips,hair dry,things to apply before shampoo,hair dryness treatment at home,hair beauty,beauty

अंडा

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए पोषण के रूप में काम करता है। यह बालों के हेल्दी न्यू ग्रोथ को भी बढ़ाने में मदद करता है। अंडे बालों के रोम को मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प को एक्टिव बनाता है, बालों की जड़ों को मज़बूत करता है, जिससे बाल के टूटने की सम्भावना कम हो जाती है। 1 अंडे में 1 टेबलस्पून अपने रोजाना शैंपू को मिक्स कर बालों पर लगाएं। इसे लगभग 1 घंटा लगा रहने दें। बाद में थोड़ा सा और शैंपू इस्तेमाल कर बालों को धोएं। अंडा में प्रोटीन की मात्रा अधिक होने से बालों में इसकी कमी पूरी होती है। साथ ही बाल सिल्की, शाइनी और खूबसूरत होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत