न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंबे व ख़ूबसूरत बालों के लिए प्याज़ का DIY Hair Mask, जानें बनाने व इस्तेमाल का तरीका

हमें पूरा यक़ीन है कि आपने अपने बालों को लंबा व ख़ूबसूरत बनाने के लिए एवोकाडो, नारियल तेल, अंडे और बीयर से बने कई मास्क...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 04 May 2021 6:28:00

लंबे व ख़ूबसूरत बालों के लिए प्याज़ का DIY Hair Mask, जानें बनाने व इस्तेमाल का तरीका

हमें पूरा यक़ीन है कि आपने अपने बालों को लंबा व ख़ूबसूरत बनाने के लिए एवोकाडो, नारियल तेल, अंडे और बीयर से बने कई मास्क का इस्तेमाल किया होगा और इन सबने आपको ज़रूर फ़ायदा पहुंचाया होगा। लेकिन, अगर हम आपको बताएं कि एक ऐसी सब्ज़ी है, जिसके बिना आपका भोजन अधूरा रहता है, वह आपके हेयर केयर रूटीन के लिए भी ज़रूरी है?

आपको विश्वास नहीं हो रहा हो तो कोई बात नहीं, लेकिन बिना किसी लागलपेट के हम आपको बता दें कि वह प्याज़ है, जिसे आप अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। प्याज़ के रस से बना हेयर मास्क आपके हेयर फ़ॉलिकल्स को अतिरिक्त सल्फ़र प्रदान करके बालों के विकास में बढ़ोतरी करता है, जिससे बाल लंबे समय तक मज़बूत बने रहते हैं।

सामग्री

1. 2-3 टेबलस्पून प्याज़ का रस

2. 2 टेबलस्पून कैस्टर ऑयल

3. 1 कॉटन बड

प्याज़ के अलावा इस डीआईवाई हेयर मास्क में कैस्टर ऑयल का भी इस्तेमाल किया गया है। अगर पता नहीं तो आपको बता दें कि कैस्टर ऑयल आपके हेयर स्कैल्प के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है। इसमें रिकिनोलेइक एसिड और ओमेगा-6 फ़ैटी एसिड पाया जाता है; इसलिए जब इससे स्कैल्प की मालिश की जाती है तो यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है, बालों को आवश्यक नमी प्रदान करता है और बालों के विकास में भी सहायक होता है।

diy hair mask,long and beautiful hairs,onion,castor oil,onion juice,onion oil,hair scalp,beauty news in hindi

बनाने का तरीक़ा

1. एक प्याज़ लें और उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बनाएं। पेस्ट तैयार होने के बाद एक चीज़क्लोथ लें और सारा रस निकाल लें। हालांकि इसकी स्मेल आपको पसंद नहीं आएगी, लेकिन इस बात को लेकर ख़ुश हो जाएं कि इससे आपको घने, लंबे व मज़बूत बाल मिलेंगे।

2. प्याज़ का रस तैयार होने के बाद उसमें बराबर मात्रा में कैस्टर ऑयल डालें और दोनों को अच्छी तरह से मिलाएं। एक कॉटन पैड लें और उसे तैयार मिश्रण में डुबोएं। भीगे कॉटन पैड की मदद से मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और अच्छी तरह से मसाज करें। बचे हुए मिश्रण को बालों की पूरी लंबाई तक लगा दें।

3. इस मिश्रण को अच्छे से 20-25 मिनट के लिए लगे रहने दें, फिर उसे एक सौम्य शैम्पू की मदद से धो दें। स्मेल से छुटकारा पाने के लिए कंडीशनर ज़रूर लगाएं।

diy hair mask,long and beautiful hairs,onion,castor oil,onion juice,onion oil,hair scalp,beauty news in hindi

इस्तेमाल का तरीक़ा

यह मास्क आपके बालों को घना और मज़बूत बनाने के लिए जादुई ढंग से काम करेगा। अच्छे परिणाम के लिए इस मास्क को सप्ताह में एक बार लगा सकती हैं। ध्यान रखें कि आपका कंडीशनर फ्रेगनेंस से भरपूर हो, जिससे प्याज़ की स्मेल दब जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद