न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नाखून की सेहत से भी नहीं करें समझौता, ये हैं इन्हें बढ़ाने और मजबूत बनाने के घरेलू तरीके

आम तौर पर देखने में आता है कि जिन महिलाओं को सजने-संवरने का शौक होता है वो शरीर के हर अंग को लेकर काफी पजेसिव होती हैं। वे...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 12:44:12

नाखून की सेहत से भी नहीं करें समझौता, ये हैं इन्हें बढ़ाने और मजबूत बनाने के घरेलू तरीके

आम तौर पर देखने में आता है कि जिन महिलाओं को सजने-संवरने का शौक होता है वो शरीर के हर अंग को लेकर काफी पजेसिव होती हैं। वे सुंदरता के मामले में कहीं भी समझौता करना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में नाखूनों की अनदेखी भी कैसे की जा सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नाखूनों को कैसे मजूबत बनाया जाए और वे कैसे तेजी से बढ़े।

coronavirus,nails,nails growth,nails home tips,strong nails,beautiful nails,garlic,almond oil,toothpaste,tomato,egg,milk,health article in hindi

1. दूध और अंडा दोनों ही हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करना तो फायदेमंद होता है साथ में इनका इस्तेमाल आप ऊपरी तौर पर नाखूनों की मजबूती बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक अंडे के सफेद भाग में दूध मिलाकर फेंटना है और इसमें 5 मिनट के लिए अपने नाखूनों को डुबोकर रखना है। हफ्ते में 2-3 बार ऐसा करने से नाखूनों को मजबूती मिलेगी और वे तेजी से बढ़ने भी लग जाएंगे।

2. नाखूनों के बेहतर विकास के लिए सरसों के तेल की मालिश भी असरदार होती है। हफ्ते में एक दिन 15-20 मिनट तक नाखूनों की मालिश करें। ऐसा करने पर नाखून की ग्रोथ जल्दी होती है।

coronavirus,nails,nails growth,nails home tips,strong nails,beautiful nails,garlic,almond oil,toothpaste,tomato,egg,milk,health article in hindi

3. लहसुन को सिर्फ खाने में ही नहीं बल्कि नाखूनों के पोषण व वृद्धि के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक चम्मच पिसे हुए लहसुन में एक चम्मम एप्पल साइडर वेनिगर मिलाएं। इसे अपने नाखूनों पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों को साफ पानी से धो लें।

4. लहसुन के पेस्ट को सप्ताह में दो बार नाखूनों पर लगाने से नाखूनों को पर्याप्त पोषण मिलता है।

coronavirus,nails,nails growth,nails home tips,strong nails,beautiful nails,garlic,almond oil,toothpaste,tomato,egg,milk,health article in hindi

5. नाखूनों को बढ़ाने के लिए विटामिन सी भी काफी लाभदायक होता है। संतरे में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके लिए आप ताजा संतरे के रस में कम से कम 10 मिनट के लिए नाखूनों को भिगोकर रखें। उसके बाद नाखून को हल्के गर्म पानी से धोकर उस पर मॉइश्चराइज़र लगा लें।

6. इसी तरह 1 चम्मच नींबू के रस में 3 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर थोड़ा गर्म कर लें। अब 10 मिनट तक नाखूनों को इसमें डुबोकर रखें। अगर आप ऐसा हर दिन नहीं कर पा रही हैं तो रोज़ नींबू के टुकड़े को नाखूनों पर रगड़ें, ऐसा करने पर भी नाखूनों का विकास तेजी से होता है।

coronavirus,nails,nails growth,nails home tips,strong nails,beautiful nails,garlic,almond oil,toothpaste,tomato,egg,milk,health article in hindi

7. बादाम का तेल भी नाखूनों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है, जिससे नाखूनों की ग्रोथ तेजी से होती है। इसके लिए रात के समय रोजाना बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज करें।

8. आधा कप टमाटर के रस में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर अपने नाखूनों को उसमें 10 मिनट तक भिगोकर रखें। ऐसा दिन में दो बार करें।

coronavirus,nails,nails growth,nails home tips,strong nails,beautiful nails,garlic,almond oil,toothpaste,tomato,egg,milk,health article in hindi

9. नाखूनों के विकास के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए बस आपको टूथपेस्ट को नाखून पर लगाकर रगड़ना है। टूथपेस्ट रगड़ने पर आपके नाखूनों का पीलापन भी दूर हो जाएगा।

10. नारियल का तेल न सिर्फ आपकी त्वचा और बालों के लिए बल्कि नाखूनों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए 1/4 कप नारियल तेल में उतनी ही मात्रा में शहद और 4 बूंद रोज़बेरी ऑयल की मिलाएं। अब इस मिश्रण को कुछ थोड़ा गर्म कर लें। इसके बाद नाखूनों को 15 से 20 मिनट तक इसमें डुबोकर रखें। हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से नाखून तेजी से बढ़ते हैं और मजबूत बनते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद