न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थ्रेडिंग के बाद होने वाली जलन कर रही हैं परेशान, आजमाए ये 8 घरेलू नुस्खे

लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिन्हें आजमाते ही आपको थ्रेडिंग के बाद होने वाली जलन की समस्या से निजात पाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 4:07:40

थ्रेडिंग के बाद होने वाली जलन कर रही हैं परेशान, आजमाए ये 8 घरेलू नुस्खे

महिलाओं के रूप संवारने का सबसे बेसिक हिस्सा माना जाता हैं थ्रेडिंग जिसमें महिलाएं पार्लर में जाकर आइब्रो के शेप को खूबसूरत बनाने की कोशिश करती हैं। कुछ महिलाएं हर महीने इसे शेप देती हैं, इससे उनकी खूबसूरती बढ़ जाती है। फेस के अनुसार आईब्रो बनवायी जाएं तो आपके चेहरे को अलग लुक मिलता है। लेकिन थ्रेडिंग करवाने के बाद कई बार त्वचा पर जलन और दाने हो जाते हैं जो समस्या का कारण बनते हैं। इस कारण से कई महिलाएं आइब्रो को शेप देने से बचती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिन्हें आजमाते ही आपको थ्रेडिंग के बाद होने वाली जलन की समस्या से निजात पाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to remove irritation after threading,beauty tips,beuaty hacks

गुलाब जल

गुलाब जल लगाने के फायदे तो आपने जरूर सुने होगे। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप थ्रेडिंग के बाद गुलाब जल लगाएंगी तो इससे आपके त्वचा का लालपन दूर हो जाएगा। यही नहीं गुलाब जल से दाने भी ठीक हो जाते हैं। थ्रेडिंग के तुरंत बाद ही आप गुलाब जल को अपनी त्वचा पर लगा लें। इससे आपकी त्वचा खिली-खिली रहेगी और थ्रेडिंग से होने वाला लालपन भी दूर हो जाएगा।

home remedies to remove irritation after threading,beauty tips,beuaty hacks

एलोवेरा

एलोवेरा का उपयोग करने से त्वचा में ठंडाहट मिलती है। साथ ही यह त्वचा पर होने वाली जलन को भी तेजी से कम करता है। इसका उपयोग करने के लिए एलोवेरा की एक पत्ती को काट कर एक साफ कप में जेल निकाल लें, फिर इसे मैश करें और जिस जगह पर जलन या खुजली हो रही हो वहां पर लगाएं। त्वचा को राहत देने के लिए थ्रेडिंग के बाद ही एलोवेरा लगाएं।

home remedies to remove irritation after threading,beauty tips,beuaty hacks

कच्चा दूध

जैसे दूध के इस्तेमाल से आपके चेहरे का रूखापन दूर हो जाता है। ऐसे ही थ्रेडिंग के बाद भी आपकी त्वचा रूखी हो जाती है ऐसे में आपको कच्चे दूध का इस्तेमाल करना चाहिए। आप कच्चे दूध को रूई की मदद से अपनी आईब्रो के आस-पास लगा लें। कच्चे दूध को लगाने से पल भर में आपकी त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा ।

home remedies to remove irritation after threading,beauty tips,beuaty hacks

टी बैग

थ्रेडिंग के दौरान होने वाली जलन और खुजली को दूर करने के लिए टी-बैग का उपयोग करना सबसे बेहतर उपचार है। इसका प्रयोग करने के लिए टी-बैग को कुछ समय के लिए रेफ्रिजरेटर में रखें। फिर इसका इस्तेमाल त्वचा पर लगाने के लिए करें। चाय में थियोब्रोमाइन और टैनिक एसिड की मात्रा पाई जाती है। जो दर्द से राहत देने और क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने में मदद करती है। त्वचा पर होने वाले दाग धब्बों को दूर करने के लिये भी इसका उपयोग किया जाता है।

home remedies to remove irritation after threading,beauty tips,beuaty hacks

चंदन

चंदन भी त्वचा को कई फायदे पहुंचाता है। आप थ्रेडिंग के बाद चंदन का लेप लगा सकती हैं, इससे थ्रेडिंग से होने वाली जलन और दर्द कम हो जाता है। आप चंदन में पानी मिलाकर इसका लेप बना लें फिर इसे अपनी त्वचा पर लगा लें। करीब 15 मिनट तक चंदन के लेप को अपने चेहरे पर लगा कर रखें , फिर इसे साफ पानी से धो लें। मुंह धोने के बाद आपकी जलन और दर्द तो कम होगा ही होगी बल्कि आपकी त्वचा भी निखर जाएगी।

home remedies to remove irritation after threading,beauty tips,beuaty hacks

खीरा

त्वचा पर होने वाली जलन को दूर करने के लिए त्वचा पर इसका उपयोग करना बेहतर उपचार है। इसलिए थ्रेडिंग करवाने के बाद जलन वाली जगह पर खीरे का उपयोग जरूर करें। इसकी तासीर ठंडी होती है जिससे जलन वाली जगह पर जल्द ही राहत मिलेगी। अगर थ्रेडिंग के बाद आपकी त्वचा पर जलन या दाने होने लगें तो आप इस स्थिति में खीरा लगा सकती हैं।

home remedies to remove irritation after threading,beauty tips,beuaty hacks

एप्पल साइडर विनेगर

थ्रेडिंग के बाद कट और खुजली वाली त्वचा के उपचार के लिए एप्पल साइडर विनेगर बेहतर उपचार है। इसमें अम्लीय और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाले दानें जलन को दूर करने में मदद करते हैं।

home remedies to remove irritation after threading,beauty tips,beuaty hacks

बर्फ

अगर आप थ्रेडिंग से आईब्रो बनवा रही हैं तो उससे पहले बर्फ अप्लाई करें। दरअसल, इससे कूलिंग इफेक्ट मिलता है, जिसकी वजह से दर्द नहीं होता। यही नहीं बर्फ अप्लाई करने से त्वचा सुन्न हो जाती है, ऐसे में जब थ्रेडिंग करते हैं तो दर्द का पता नहीं चलता है। इसके अलावा बाल भी सॉफ्ट हो जाते हैं, जिसकी वजह से ये आसानी से निकल आते हैं। अगर आपके बाल घने हैं और आप दर्द से बचना चाहती हैं तो बर्फ जरूर अप्लाई करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद