न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सफ़ेद बालों को काला करने के लिए नहीं करना चाहते डाई का इस्तेमाल, आजमाए ये 8 कुदरती तरीके

बढ़ती उम्र के साथ सफेद बाल होना एक आम बात है, लेकिन समस्या तब हो जाती हैं जब युवावस्था में ही बालों में सफेदी आने लगे। बालों का सफ़ेद होना आपको उम्र से बढ़ा दिखाता हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कई लोग डाई का इस्तेमाल करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Sep 2022 1:49:26

सफ़ेद बालों को काला करने के लिए नहीं करना चाहते डाई का इस्तेमाल, आजमाए ये 8 कुदरती तरीके

बढ़ती उम्र के साथ सफेद बाल होना एक आम बात है, लेकिन समस्या तब हो जाती हैं जब युवावस्था में ही बालों में सफेदी आने लगे। बालों का सफ़ेद होना आपको उम्र से बढ़ा दिखाता हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कई लोग डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोग इसमें केमिकल होता हैं जिसके चलते डाई का इस्तेमाल करने से कतराते हैं। ऐसे में आप कुछ कुदरती चीजों की मदद ले सकते हैं जो बिना नुकसान पहुंचाए सफ़ेद बालों को काला करने का काम करेंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे बालों को मजबूती मिलेगी और बालों का रंग भी काला रहेगा। आइये जानते हैं घर पर ही किस तरह इन नुस्खों को आजमाया जाए।

hair care tips,hair beauty,black hair,white hair problem,hair beauty tips,beauty tips

आंवले से करें बाल काले

सफेद बालों को काला करने के लिए आप आंवला को एक हेयर पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप साबुत आंवला कुचकर या रस का प्रयोग कर सकते हैं। आप आंवला या आंवला के रस को किसी भी हेयर ऑयल में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। 4-5 घंटों के लिए छोड़ दें और शैंपू से धो लें। आप हफ्ते में 2-3 बार इसे बालों में लगा सकते हैं, इससे बहुत फायदा मिलेगा।

hair care tips,hair beauty,black hair,white hair problem,hair beauty tips,beauty tips

मेहंदी और तेजपत्ता

ये दोनों ही वनस्पतियां बालों के रंग को गहरा करती हैं। आधा कप सूखी मेहंदी और तेजपत्ते में दो कप पानी मिला कर उबालें। इस मिश्रण को कुछ देर तक रखा रहने दें। अब इसे छान लें और बालों को शैंपू से धोने के बाद उन पर इसे अच्छी तरह लगा दें। 15-20 मिनट के बाद दोबारा बाल धो लें। हर हफ्ते ऐसा करें।

hair care tips,hair beauty,black hair,white hair problem,hair beauty tips,beauty tips

करी पत्ते का करें इस्तेमाल

यह बालों की जड़ों की मजबूती बढ़ाता है और बालों को जरूरी पोषक तत्व देता है। करी पत्ते को नारियल के तेल में डाल कर चटखने तक गर्म करें। इसके बाद इसे छान लें और इससे बालों की मालिश करें। करीब 30-45 मिनट बाद सिर धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में दो बार अपनाएं।

hair care tips,hair beauty,black hair,white hair problem,hair beauty tips,beauty tips

प्याज के रस से करें बाल काले

प्याज रस बालों की की कई समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। यह सफेद बालों को काला करने में भी लाभकारी है। आप सीधे तौर पर बालों में प्याज का रस लगा सकते हैं या फिर सरसों या नारियल तेल आदि में मिलाकर भी इसका प्रयोग कर सकते है। तेल को थोड़ा गर्म कर लें और इसमें नींबू या आंवला भी मिलाएं। इससे तेजी से बाल काले होंगे। सप्ताह में 2-3 बार बालों में 3-4 घंटे के लिए जरूर लगाएं, उसके बाद शैंपू से धो लें।

hair care tips,hair beauty,black hair,white hair problem,hair beauty tips,beauty tips

अंडे का करें इस्तेमाल

प्रोटीन से भरपूर अंडा बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप अंडे का हेयर मास्क बनाकर बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको सरसों, नारियल या जैतून के तेल में अंडे का सफेद भाग डालकर मिलाना है। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। अच्छी तरह मिलाएं और इस मिश्रण को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं। आप इसे 20-25 मिनट, 4-5 घंटे या रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं।

hair care tips,hair beauty,black hair,white hair problem,hair beauty tips,beauty tips

नारियल तेल और नीबू रस रहेगा असरदार

यह सिर की त्वचा का रक्त संचार बढ़ाता है। इस तेल में बायोटीन, नमी और दूसरे तत्व होते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं। इसमें दो भाग नारियल का तेल और एक भाग नीबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से सिर और बालों की मालिश करें।

hair care tips,hair beauty,black hair,white hair problem,hair beauty tips,beauty tips

एलोवेरा और तेल लगाएं

आप नारियल, सरसों, अरंडी या जैतून के तेल में एलोवेरा मिलाकर, इस मिश्रण को बालों में अप्लाई कर सकते हैं। आप इसमें नींबू और आंवला का रस भी मिला सकते हैं, इससे सफेद बालों से जल्द छुटकारा मिलेगा। इसे भी 3-4 घंटो के लिए बालों में लगाएं और शैंपू से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार लगाएं।

hair care tips,hair beauty,black hair,white hair problem,hair beauty tips,beauty tips

चाय की पत्ती से करें बाल काले

एक लोहे की कढाही में एक गिलास पानी गर्म करें। पानी को गर्म करने के बाद इसमें चाय की पत्ती डालें। चाय की पत्ती का प्राकृतिक रंग बालों के सफेद रंग को ढंकने के काम आता है। इसे बनाने के लिए पानी में दो चम्मच चाय की पत्ती डालें। साथ में चार चम्मच आंवले का पाउडर डालें। अब इस पानी को पांच से छह मिनट तक उबालें। जब ये अच्छे से उबलने लगे तो इसमें चार से पांच लौंग मिला लें। अब इस मिश्रण को गैस पर उतार कर कमरे के तापमान के हिसाब से ठंडा कर लें। ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को किसी दूसरे बर्तन में छानकर अलग कर लें। एक बार फिर इस सारे मिश्रण को लोहे की कढाही में गर्म कर उसमें कत्था मिला दें। जब ये अच्छे से घुलकर गर्म हो जाए तो इसे उतारकर ठंडा कर लें। आप चाहें तो इस पैक को तुरंत ही बालों में लगा लें। या फिर रात भर लोहे के बर्तन में रखकर सुबह बालों पर लगाएं। इस मिश्रण का इस्तेमाल महीने में दो से तीन बार लगाने से कुछ ही दिनों में बालों का रंग काला हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?