न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में बढ़ जाती हैं पैरों से आने वाली बदबू की परेशानी, आजमाए ये कारगर उपाय

हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पैरों से आने वाली बदबू की परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Mar 2022 9:07:14

गर्मियों में बढ़ जाती हैं पैरों से आने वाली बदबू की परेशानी, आजमाए ये कारगर उपाय

गर्मियों का मौसम आने वाला हैं जिसमें सभी पसीने और उससे आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं। शरीर में आई पसीने की बदबू को तो डियो और परफ्यूम के इस्तेमाल से दबाया जा सकता हैं लेकिन इन दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी आती हैं पैरों की बदबू से। जी हां, गर्मियों के दिनों में पैरों से आनी वाली पसीने की दुर्गंध की वजह से कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता हैं। आमतौर पर ये समस्या उन लोगों को होती है जिनके पैरों से पसीना सूख नहीं पाता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से पैरों से आने वाली बदबू की परेशानी को आसानी से दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to treat smelly feet,beauty tips,beuaty hacks

नमक वाला पानी

अगर आप पैरों में आने बदबू से परेशान है, तो इसे दूर करने के लिए आप नमक वाले पानी की मदद ले सकते हैं। इसके लिए एक टब में गुनगुना पानी लें और इसमें एक से दो चम्मच गर्म पानी मिलाएं। अब इसमें करीब 10 मिनट तक पैर रखें।

tips to treat smelly feet,beauty tips,beuaty hacks

लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर ऑयल न केवल अच्छी खूशबू देता है बल्कि यह बैक्टीरिया को मारने में भी असरदार है। इस तेल में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं जो पैरों की बदबू को दूर करने में बहुत फायदेमंद रहते हैं। हल्के गर्म पानी में कुछ बूंदें लैवेंडर ऑयल की डालकर पैरों को उसमें कुछ देर के लिए डुबोकर रखें। दिन में दो बार ऐसा करना फायदेमंद रहेगा।

tips to treat smelly feet,beauty tips,beuaty hacks

सिरका

ये भी पैरों के बदबू को खत्म कर सकता है। इसके लिए पहने जाने वाले फुटवियर में सिरका डालना चाहिए। सिरका डालने के बाद फुटवियर को करीब 2 घंटे के लिए ऐसा ही छोड़ दें। ये टिप काफी कारगर मानी जाती है।

tips to treat smelly feet,beauty tips,beuaty hacks

फिटकरी

फिटकरी कसैली होती है और इसमें एंटी-सेप्टिक गुण भी पाया जाता है। यह बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है। एक चम्मच फिटकरी पाउडर को एक मग पानी में डालकर उससे पैर धोएं। कुछ दिनों में बदबू की समस्या दूर हो जाएगी।

tips to treat smelly feet,beauty tips,beuaty hacks

बेकिंग सोडा

कहते हैं कि बेकिंग सोडा से पैरों पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म किया जा सकता है। साथ ही इससे इंफेक्शन भी खत्म होता है। इसके लिए एक बर्तन में पानी लें और इसमें एक से दो चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इसमें थोड़ी देर तक पैर रखें और नॉर्मल पानी से वॉश कर लें।

tips to treat smelly feet,beauty tips,beuaty hacks

रोड़ा नमक

रोड़ा नमक भी पैरों की इस समस्या को दूर करने में बहुत कारगर है। यह पसीने से होने वाले संक्रमण और बैटीरिया को दूर करने में मददगार होता है। इसका इस्तेमाल भी फिटकरी की ही तरह किया जा सकता है।

tips to treat smelly feet,beauty tips,beuaty hacks

गुलाब जल

बहुत कम लोग इस कारगर टिप के बारे में जानते होंगे। इसके लिए पैरों को पहले अच्छे से धोएं और फिर स्प्रे बॉटल की मदद से गुलाब जल पैरों पर छिड़कें। गुलाब जल के सूख जाने पर मॉइस्चराइजर लगाएं।

tips to treat smelly feet,beauty tips,beuaty hacks

नींबू

स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में बेस्ट नींबू पैरों की बदबू को भी खत्म कर सकता है। इसके लिए आंधा नींबू लें और इसे पैरों पर रगड़ें और कुछ देर बाद नॉर्मल वाटर से धो लें।

tips to treat smelly feet,beauty tips,beuaty hacks

चाय का पानी

चाय में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स संक्रमण से बचाते हैं और बैक्टीरिया मारते हैं जिससे पैरों से दुर्गंध नहीं आती। एक ग्लास पानी में दो टी बैग डालें, 15 मिनट उबालने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को टब में पानी डालकर उसमें मिलाएं और 30 मिनट तक पैर भिगोएं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद