न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में पड़ती हैं बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत, रखें इन बातों का ध्यान

इस दौरान इन्हें इन्हें आकर्षक और खूबसूरत बनाएं रखना सबसे बड़ा टास्क होता है। ऐसे में आपके बालों को सही देख-रेख की ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको गर्मियों में बालों की सुरक्षा करने और इन्हें सॉफ्ट और सिल्की बनाने के टिप्स देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Mar 2022 4:46:11

गर्मियों में पड़ती हैं बालों का खास ख्याल रखने की जरूरत, रखें इन बातों का ध्यान

गर्मियां शुरू होते ही जिस तरह त्वचा से जुड़ी परेशानियां सामने आती हैं उसी तरह बालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। गर्मियों के दिनों में अमूमन आपके बाल धूप, प्रदूषण, गंदगी, गलत खानपान और गलत दिनचर्या के कारण रूखे और बेजान हो जाते हैं। अगर इन्हें कुछ दिनों के लिए छोड़ दें तो आपकी स्कैल्प ऑयली और ग्रीसी हो जाती है, जो कि कई बार खुजली का कारण भी बनती है। इस दौरान इन्हें इन्हें आकर्षक और खूबसूरत बनाएं रखना सबसे बड़ा टास्क होता है। ऐसे में आपके बालों को सही देख-रेख की ज्यादा आवश्यकता होती है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको गर्मियों में बालों की सुरक्षा करने और इन्हें सॉफ्ट और सिल्की बनाने के टिप्स देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to take care of hair in summers,beauty tips,beauty hacks

बालों को धोने से पहले तेल लगाएं

गर्मियों के मौसम में आपके बाल बेजान हो सकते हैं। उनको हाइड्रे़ट रखने के लिए आप अपने बालों में नारियल का तेल लगा सकते हैं। इस तेल को आप बाल धोने से 1 घंटा पहले लगाएं या बेहतर परिणाम के लिए रात भर के लिए लगाएं और सुबह नहाते समय हेयर वॉश कर लें। ये आपके हेयर फॉलिकल्स को हेल्दी बनाता है, जिससे आपके बाल मजबूत और घने बनते हैं।

tips to take care of hair in summers,beauty tips,beauty hacks

हेल्दी बालों का सीक्रेट है कोकोनट ऑयल

नारियल के तेल का इस्तेमाल स्किन में मॉइश्चर बढ़ाने से लेकर बालों को हेल्दी बनाने तक, किसी न किसी रूप में लगभग सभी करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों में नारियल का तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। नारियल तेल की तासीर ठंडी होने के चलते ये बालों को गर्मी से बचाकर रखता है। साथ ही इससे बाल झड़ने, डैंड्रफ और ड्रायनेस की समस्या भी दूर होती है।

tips to take care of hair in summers,beauty tips,beauty hacks

क्लीन-अप

गर्मियों के दौरान बाल अत्यधिक पसीना आने के कारण ऑयली और जल्द ही गंदे हो जाते हैं। इसलिए बालों और स्कैल्प को साफ रखना जरूरी है। बालों को धोने के लिए ऐसे शैम्पू का इस्तेमाल करें जो कि बालों के सिरों को प्रोटेक्ट करे और स्कैल्प पर जेंटल हो। ध्यान रखें कि बालों को इतना भी ना धोएं कि ये ड्राय हो जाएं।

tips to take care of hair in summers,beauty tips,beauty hacks

अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें

गर्मियां हो या कोई भी मौसम हो, बालों के लिए हमेशा अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए, जो केमिकल और सल्फेट फ्री हो। इससे आपके बालों में रूखापन कम होगा और आपके बाल हाइड्रेट रहेंगे। अक्सर केमिकल वाले शैंपू आपके स्कैल्प को ड्राई कर देते हैं, इसलिए कोशिश करें कि आप बालों के लिए नैचुरल या ऑर्गेनिक प्रोड्क्टस का इस्तेमाल करें।

tips to take care of hair in summers,beauty tips,beauty hacks

सन ब्लॉक क्रीम

बालों को ढकने के बाद फोरहेड के आस पास जो हिस्सा बच जाता है। उस पर आप सन ब्लॉक क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिस तरह हम अपनी स्किन को धूप से बचाने के लिए सन ब्लॉक क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। ठीक उसी प्रकार आप अपने बालों पर भी सन ब्लॉक क्रीम का इस्तेमाल कर सकते है। यह थोड़ा अजीब जरूर है। पर, बालों के लिए बहुत इफेक्टिव है।

tips to take care of hair in summers,beauty tips,beauty hacks

बाहर जाते समय बालों को कवर करें

गर्मियों के मौसम में आपके बाल धूप से डैमेज हो सकते हैं। ऐसे में आप अपने बालों को स्टॉल, कैप या रूमाल से कवर करें। आप सूती का स्टॉल लें क्योंकि ये आपके बालों को ठंडक देगा और धूप से भी बचाएगा। आप इससे अपने चेहरे को भी ढक सकते हैं। आप बालों को धूप से बचाने के लिए यूवी फिल्टर स्प्रे, जेल या क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बाल धूप में जलने से बचेंगे। आप एक फैशनेबल हैट भी ट्राय कर सकती हैं जिससे ना केवल आप थोड़ा ज्यादा सुंदर दिखेंगी बल्कि यह आपको बहुत जरूरी सन प्रोटेक्शन भी देगी।

tips to take care of hair in summers,beauty tips,beauty hacks

बालों को हर 3 महीने में ट्रिम करवाएं

बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको अपने बाल हर 3 महीने में ट्रिम करवाने चाहिए। इससे आपके स्प्लिट एंड्स (दोमुंहे बाल) खत्म हो जाएंगे और बाल जानदार दिखेंगे। वैसे भी गर्मियों में सर्दियों की अपेक्षा बाल ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं। रेगुलर ट्रिमिंग कराने से बाल हेल्दी रहते हैं और बालों का वॉल्यूम बढ़ जाता है।

tips to take care of hair in summers,beauty tips,beauty hacks

बालों में हॉट टूल्स के इस्तेमाल से बचें

हॉट टूल्स, जैसे- हेयर स्ट्रेटनर, ब्लोअर, ड्रायर आदि के इस्तेमाल से बाल टूटने लगते हैं। इससे आपके बालों को नुकसान होता ह और वो दिखाने में कमजोर और रूखे दिखाई देते हैं। इसलिए इन टूल्स का कम से कम उपयोग करने की कोशिश करें। बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप रात के समय बालों को धोएं और सोने से पहले बालों का हल्के हेयरबैंड से जूड़ा बनाएं या एक पोनीटेल बनाएं। इससे सुबह के समय आपके बाल काफी आर्कषक दिखाई देंगे।

tips to take care of hair in summers,beauty tips,beauty hacks

बालों को साफ रखें

गर्मियों के मौसम में धूल, प्रदूषण और गर्मी से चलते आपके बालों में ज्यादा गंदगी और पसीना जमा होता है। ऐसे में बालों को साफ करने की ज्यादा जरूरत होती है। जो लोग वर्कआउट करते हैं, उन लोगों के लिए हर दिन बाल धोना आवश्यक होता है। सामान्यत: लोगों को गर्मियों में एक दिन छोड़कर किसी अच्छे शैम्पू से बाल धोने चाहिए।

tips to take care of hair in summers,beauty tips,beauty hacks

हॉट टावल मैजिक

तेल की मालिश करने के बाद, आपके बालों को स्टीम देना एक अच्छा विकल्प है। ऐसा करने के लिए, एक तौलिया या एक सूती कपड़ा लें और इसे गर्म पानी में भिगो लें। अतिरिक्त पानी को निचोड़ लें और फिर इससे अपने बालों को अच्छी तरह से ढक लें। इससे तेल का पोषण आपकी स्कैल्प की गहराई तक जाता है और बालों को अच्छी तरह से पोषण देता है।

tips to take care of hair in summers,beauty tips,beauty hacks

बालों के लिए आवश्यक डाइट

बालों को बाहरी देखभाल के साथ-साथ अंदरूनी देखभाल की भी आवश्यकता होती है। इसलिए मजबूत बालों के लिए आप अपने आहार में हरी सब्जियां, सोयबीन, शकरकंद और ड्राईफ्रूट्स को शामिल कर सकते हैं। इन फूड्स में आयरन, बीटा-कैरोटीन, विटामिन-ए और ओमेगा-3 मौजूद होता है, जो आपके बालों को घना और मजबूत बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद