न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेकअप की मदद से मोटे चहरे को दिखाएं पतला, रखें इन बातों का ध्यान

मोटा दिखना किसी को भी पसंद नहीं होता हैं, खासतौर से महिलाएं कोशिश करती हैं कि वे खुद को स्लिम दिखा पाए। इसके लिए महिलाएं भी अपने कपड़ों का चुनाव इस तरह करती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 26 Aug 2022 2:19:41

मेकअप की मदद से मोटे चहरे को दिखाएं पतला, रखें इन बातों का ध्यान

मोटा दिखना किसी को भी पसंद नहीं होता हैं, खासतौर से महिलाएं कोशिश करती हैं कि वे खुद को स्लिम दिखा पाए। इसके लिए महिलाएं भी अपने कपड़ों का चुनाव इस तरह करती हैं कि उसमें वे मोटी ना दिखे। कई महिलाओं को अपने चहरे को लेकर चिंता होती हैं कि उनके गाल फूले-फूले दिखाई देते हैं जिसको लेकर वे कई बार अपनेआप में शर्मिंदगी महसूस करती हैं। चहरे का अधिक मोटा होने भी खूबसूरती को कम करता है। ऐसे में आप मेकअप की मदद ले सकती है। जी हां, मेकअप की ट्रिक्स को अपनाकर मोटे चहरे को भी पतला दिखाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में जिनकी मदद से आप अपने फेस को स्लिम और खूबसूरत बना सकती हैं।

makeup tips,makeup,face makeup,beauty tips

डार्क फाउंडेशन
गोल चेहरे को थोड़ा ज्यादा अंडाकार दिखाने के लिए आप कॉन्टोरिंग के साथ-साथ थोड़े डार्क शेड फाउंडेशन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अब आप सोचेंगी कि चेहरा तो गोरा दिखाने की जरूरत होती है, फिर इसमें डार्क फाउंडेशन क्यों? तो मैं आपको बता दूं कि ये फाउंडेशन शेड पूरे चेहरे पर नहीं बल्कि गले और चेहरे के साइड्स में लगेगा और उसके ऊपर कॉन्टोरिंग होगी। अगर ऐसा करेंगी तो आपके लिए ये ज्यादा फायदेमंद होगा। पूरे चेहरे पर अपने चेहरे के शेड का फाउंडेशन लगाएं और डार्क शेड का फाउंडेशन अपने चेहरे के उन हिस्सों में ऊपर से लगाएं जो ज्यादा फैट वाले हैं। इसके बाद कॉन्टोरिंग और ब्रश की मदद से सब ईवन करें। ध्यान रहे ये पैची नहीं लगना चाहिए।

makeup tips,makeup,face makeup,beauty tips

चेहरे पर कोन्टोरिंग करें

अपने चेहरे पर एक स्लिमिंग लुक देने के लिए, एक क्रीम या पाउडर लें, जो आपकी स्किन टोन से दो गुना गहरा हो। यह आपको अधिक प्राकृतिक लुक देगा। अपने गालों पर एक लकीर बनाएं, माथे और नाक के किनारों के नीचे भी इससे लकीरें बनाएं। एक मोटे ब्रश से ऊपर की ओर बढ़ते हुए अच्छी तरह से ब्लेंड करें, ताकि ज्यादा चीकबोन्स, छोटा माथा और नाक दिखाई देने लगें। इससे आपका चेहरा हाइलाइट होगा और पतला दिखाई देने लगेगा। अगर आपका माथा और नाक पहले से ही छोटे हैं, तो आपको इसे लगाने की जरूरत नहीं है।

makeup tips,makeup,face makeup,beauty tips

गालों पर ब्लशर का इस्तेमाल करें

अपने गालों को अच्छा दिखने के लिए, हल्के रंग का ब्लशर इस्तेमाल करें। अपनी त्वचा के अनुसार एक रंग चुनें, और मोटे ब्रश की मदद से गालों की हड्डी पर लगाना शुरु करें। ध्यान रहें कि ये नेचुरल लगना चाहिए, इसका अधिक उपयोग मेकअप खराब भी कर सकता है। ये आपके गालों को पतला और लाल दिखने में मदद करेगा।

makeup tips,makeup,face makeup,beauty tips

होठों का ध्यान रखना भी जरूरी है

जब हम फैट छुपाने की बात कर रहे हैं तो यकीनन होठों का ध्यान रखना भी जरूरी है। यहां सबसे जरूरी है कौन सी लिपस्टिक आप लगाती हैं। ये ट्रिक आपकी डबल चिन को छुपाने के काम आएगी। ज्यादा बोल्ड रंग इस्तेमाल करें। जैसे लाल, ब्राउन आदि। इसके साथ आपके लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल बहुत जरूरी है। आपके लिए ये करना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो ध्यान आपके होठों पर नहीं जाएगा। इससे होंठ ज्यादा भरे हुए और सुंदर लगते हैं।

makeup tips,makeup,face makeup,beauty tips

आई लाइनर का प्रयोग

आई लाइनर का प्रयोग आँखों की सुंदरता को बढ़ाने के अत्यधिक किया जाता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप किसी वॉटर आई लाइनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आई लाइनर को आँखों के ऊपर लगाने के लिए आँखों को हल्का सा खोले और फिर इसे आँख के आगे की ओर पतला ओर पीछे की ओर थोड़ा मोटा लगाए। इससे चेहरा बढ़ा नही लगता है।

makeup tips,makeup,face makeup,beauty tips

जॉ लाइन का ध्यान रखें

एक और चीज़ जो नॉर्मल गालों की कॉन्टोरिंग से ऊपर है वो है आपके चेहरे के फीचर्स। आप अपनी जॉ लाइन का ध्यान रखेंगी तो डबल चिन से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए स्टिक वाला कॉन्टोर इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप गोरी हैं तो रोज़ टोन्ड ब्रॉन्जर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अगर डार्क टोन की हैं तो आप गोल्ड टोन्ड ब्रॉन्जर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे ब्रश की मदद से लगाएं। अगर आप अपनी जॉ लाइन हाईलाइट करेंगी तो इससे लोगों का ध्यान डबल चिन से हटकर जॉ लाइन पर जाएगा।

makeup tips,makeup,face makeup,beauty tips

फेस के हिसाब से बनाएं हेयरस्टाइल

कुछ हेयर स्टाइल में आपका चेहरा स्लिम जबकि कुछ में मोटा और गोल नजर आ सकता है। आप वही हेयरस्टाइल बनाएं जिसमें आपका फेस काफी स्लिम दिखे। यदि आपका चेहरा गोल है, तो आप लेयर्ड बैंग्स बनाएं। इसमें आपका फेस पतला दिखेगा। यदि आप शॉर्ट हेयर स्टाइल चाहती हैं तो बॉब कट कराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद