Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में आम हैं सनबर्न की समस्या, इससे निजात पाने के लिए आजमाए ये नुस्खें

वहीँ बात करें सनबर्न से छुटकारा पाने की तो आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सनबर्न और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Mar 2022 1:46:10

गर्मियों में आम हैं सनबर्न की समस्या, इससे निजात पाने के लिए आजमाए ये नुस्खें

गर्मियां आ चुकी है और सूरज की धूप ने तपन बढ़ाना शुरू कर दिया हैं। गर्मियां आते ही कई लोग तो घर से बाहर भी नहीं निकलते हैं, लेकिन जिनका अपने काम के लिए बाहर जाना जरूरी हैं वो क्या करें। ऐसे में देखा जाता हैं कि इन दिनों में धूप से त्वचा के झुलसने अर्थात सनबर्न की समस्या होना आम बात हैं। इसमें त्वचा सूरज की पराबैंगनी किरणों के अधिक संपर्क में आने से लाल और सूजी हुयी हो जाती हैं। ऐसे में सावधानी के तौर पर गर्मियों के दिनों में खुद को हाइड्रेट रखते हुए स्किन को मॉइश्चराइज किया जाना जरूरी हैं। वहीँ बात करें सनबर्न से छुटकारा पाने की तो आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सनबर्न और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks बर्फ से सिकाई

सूरज की किरणों से त्वचा के जिस हिस्से पर प्रभाव पड़ा हो वहां बर्फ से सेंकने से तुरंत ठंडक मिल सकती है और जलन कम हो सकती है। मेडिकल स्टोर में पैडेड कोल्ड प्रेस मिलते हैं, जिनसे सिकाई करने में आसानी होती है। इसके अलावा आप एक छोटे से तौलिए में बर्फ लपेट कर सिकाई कर सकते हैं। सनबर्न हटाने के उपाय के रूप में यह नुस्खा काफी पुराने समय से चला आ रहा है। tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks नींबू और शहद

वहीं आप चाहें तो नींबू और शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग तत्व होता है। इसे लगाने के लिए प्रभावित हिस्से पर लगाने के लिए दो नींबू निचोड़ कर इसके रस में दो चम्मच शहद मिला लें। अब इसे सनबर्न वाले हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। फिर 20 से 25 मिनट बाद धो दें। ये उपाय भी दिन में दो बार करें।
tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks कच्चे आलू का जूस

धूप में काली पड़ गई त्वचा पर कच्चा आलू लगाना स्किन पर जादुई काम करता है। सनबर्न हटाने के उपाय के रूप में कच्चे आलू का उपयोग न सिर्फ सनबर्न ठीक होता है बल्कि त्वचा का रंग भी निखरता है। आप जो भी सनबर्न हटाने के उपाय आजमाएं। बस ध्यान दें आपको उससे एलर्जी तो नहीं है। tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks एवोकैडो

इसमें कुदरती एंटी इन्फ्लैमटरी तत्व होते हैं, जो जलन कम करते हैं। इसमें विटमिंस और पोषक तत्व भी होते हैं। 1।2 एवोकैडो को काटकर बीच वाला हिस्सा मसल लें। इसमें थोडा ऑलिव ऑयल और ऐलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं। तब तक लगा रहने दें जब तक कि इसका रंग बदल न जाए। फिर त्वचा को गीला करके गीली रुई से हलके से साफ करें। अब ठंडे पानी से धो लें। tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks ग्रीन टी

इसमें टैनिन एसिड होता हैए जो त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। 2 कप गर्म पानी में 2।3 टी बैग डालें। फिर ठंडा होने दें। इस पानी में कॉटन बॉल डुबोएं और लगाएं। आप चाहें तो नहाने के पानी में भी 4।5 टी बैग्स डाल सकती हैं। ठंडा टी बैग भी उन स्थानों पर रख सकती हैं, जहां तुरंत आराम की जरूरत हों। मसलन आंखों, गाल और नाक पर।

tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks टमाटर

टमाटर के गूदे को निकालकर इसके बीजे को छन्नी से छानकर अलग कर लें। अब इन पेस्ट में एक चम्मच दही मिला दें। स्मूद तरीके से बने इस पेस्ट को शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जहां पर धूप की वजह से त्वचा झुलसी हो। लगातार सप्ताह भर तक इसे लगाने से जल्द ही असर दिखने लगेगा। इस पैक को लगाने के लिए प्रभावित हिस्से पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। फिर दस से पंद्रह मिनट बाद ताजे पानी से साफ कर लें। दिन में दो बार ऐसा जरूर करें।

tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks दही

हो सकता है कि ये सुनने में आपको अजीब लगे, लेकिन है ये बिल्कुल सच। दही के इस्तेमाल से सनबर्न को आसानी से ठीक किया जा सकता है, लेकिन दही को खाना नहीं है बल्कि लगाना है। धूप से झुलसी हुई त्वचा पर दही को लगाने से आसानी से राहत पाई जा सकती है। हालांकि अभी तक वैज्ञानिक इस नतीजे पर नहीं पहुंच पाए हैं कि ऐसा होता क्यों है? लेकिन ज्यादातर वैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसा दही के उच्च पीएच लेवल की वजह से होता है। इसीलिए ये गर्मी और जलन को आसानी से ठीक करने में मदद करता है।
tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks तरबूज

यदि आप अपनी खूबसूरती को निखारना चाहते हैं, तो ककड़ी और तरबूज का फेस पैक बनाएं। यह पैक तैलीय त्वचा वालों के लिए काफी अच्छा नुस्खा है। तरबूज में काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों को दूर करते हैं। ये सन बर्न और सन टैन जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं।

tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks स्ट्रॉबेरी

सनबर्न हटाने के उपाय के रूप में स्ट्रॉबेरीज का इस्तेमाल धूप से जली त्वचा में होने वाली जलन को कम करता है। इसमें टैनिन होता हैए जो जलन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए कुछ पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश करें और इसे सीधे अपनी सनबर्न त्वचा पर लगाएं।

tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks खीरा

ऑयली स्किन है और आप सनबर्न हटाने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो यह टिप्स आपके लिए है। खीरे का पेस्ट प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे स्किन की जलन कम होती है। इसके लिए खीरे को काटें और मैश करेंए फिर इसे अपनी साफ त्वचा पर लगाएं। आप धूप की कालिमा को हटाने के लिए चेहरे पर खीरे की स्लाइस भी हल्के हाथों से रगड़ सकते हैं। tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks पपीता

पपीते की मदद से भी सनबर्न को कम किया जा सकता है। इसके लिए पका हुआ पपीता लेकर इसका पेस्ट बना लें। फिर इसमे दो चम्मच ओट्स और एक चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को त्वचा पर 30 मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर ताजे पानी से साफ कर लें।

tips to get rid of sunburn,beauty tips,beauty hacks विटामिन ई

विटामिन ई के बेस वाली क्रीम न सिर्फ बेहतरीन मॉइश्चराइजर की तरह काम करती है, बल्कि ये सनबर्न को ठीक करने में भी मदद करती है। विटामिन ई में जलन को कम करने के गुण पाए जाते हैं। अगर आप चाहें तो विटामिन ई बेस्ड क्रीम या ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें आप सीधे अपनी स्किन पर भी लगा सकते हैं। या फिर सप्लीमेंट के तौर पर विटामिन ई के कैप्सूल भी खा भी सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology