न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जमा होने लगा हैं नाक के आस-पास तेल, इन 8 उपायों की मदद से पाए छुटकारा

इससे निजात पाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से नाक के आस-पास तेल जमने की समस्या से छुटकारा मिलेगा और आपको दमकती त्वचा मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Feb 2022 2:36:30

जमा होने लगा हैं नाक के आस-पास तेल, इन 8 उपायों की मदद से पाए छुटकारा

हर किसी की स्किन अलग होती हैं और उसी के अनुसार उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं ऑयली स्किन की जिन्हें कई बार नाक के आस-पास तेल जमा होने की शिकायत रहती हैं जिससे स्किन में धूल और गन्दगी चिपकने लगती है। इस परेशानी में आपके चहरे का पूरा लुक खराब हो जाता हैं और यह तेल अलग से चमकता हुआ दिखाई देते हैं। इससे निजात पाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से नाक के आस-पास तेल जमने की समस्या से छुटकारा मिलेगा और आपको दमकती त्वचा मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to get rid of oily nose,beauty tips,beauty hacks

शहद

शहद एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व है, इसे आप रोज़ाना अपने चेहरे पर आसानी से लगा सकते हैं। शहद हमारे चेहरे के लिए बहुत लाभदायक है। शहद को नाक के आस-पास लगा कर हल्की-हल्की मसाज करें। यह नाक के आस-पास के हिस्सों पर ऑयल जमा नहीं होने देगा।

tips to get rid of oily nose,beauty tips,beauty hacks

अंडे की सफेदी

अंडे की सफेदी और नींबू का रस साथ में आपकी स्किन को न सिर्फ टाइट करेंगे बल्कि स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल भी हटाएंगे। 1 अंडे की सफेदी और 1/4 चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से फेंटें और चेहरे पर लगाएं। अब चेहरे को 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस पैक से चेहरे पर एक्स्ट्रा तेल आना बंद होगा।

tips to get rid of oily nose,beauty tips,beauty hacks

दही

दही में ऐसे गुण होते हैं जिनसे यह आपकी स्किन से ऑयल को साफ़ कर देता है। एक चम्मच दही में नींबू का रस और शहद मिलाकर इसे अपने चेहरे खासकर नाक के आस-पास के हिस्से में लगाएं और 15 से 20 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें। फिर इसे साफ़ पानी से धो लें आपकी स्किन पहले से ज्यादा चमकदार और स्वस्थ बनेगी।

tips to get rid of oily nose,beauty tips,beauty hacks

नींबू

नींबू हमारी स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को निकालने में मददगार होता है। नींबू के रस को एक कटोरी में निकाल कर इसे कॉटन की सहायता से चेहरे और नाक के साथ वाले हिस्सों पर अच्छे से लगाएं और कुछ समय बाद साफ़ पानी से धो लें।

tips to get rid of oily nose,beauty tips,beauty hacks

टी-ट्री ऑयल

एक्ने, छोटे-छोटे पिंपल्स, चेहरे का एक्स्ट्रा तेल और ब्लैकहेड्स आदि को टी-ट्री ऑयल कम कर सकता है और ये बहुत ही अच्छा साबित होगा। इसके लिए 2-3 बूंद टी-ट्री ऑयल को 1 चम्मच गुलाब जल के साथ मिलाएं। ध्यान रहे टी-ट्री ऑयल डायरेक्टली चेहरे पर नहीं लगाना है उसे डाइल्यूट जरूर करना है। इसके बाद एक कॉटन को इस मिक्सचर में डुबोएं और सीधे चेहरे की सफाई करें। इस प्रोसेस को दिन में 1 बार जरूर करें।

tips to get rid of oily nose,beauty tips,beauty hacks

चन्दन

कई प्रकार के ब्यूटी प्रॉडक्ट में चन्दन का उपयोग होता है। आप भी अपने घर के चन्दन को स्किनकेयर के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। एक चम्मच चन्दन पाउडर में दूध मिलकर इसका पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर फेसपैक की तरह लगाएं। इसे 20 से 25 मिनट तक यूं ही छोड़ दें। जब यह अच्छी तरह सुख जाए तब इसे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन पर ग्लो आएगा और आपकी स्किन मुलायम हो जाएगी।

tips to get rid of oily nose,beauty tips,beauty hacks

विनेगर

नाक के आसपास की ऑयली त्वचा के लिए विनेगर फायदेमंद है। इसके लिए विनेगर सॉल्यूशन में थोड़ा सा पानी मिलाएं। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से नाक के आसपास के हिस्से में लगाएं और करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। विनेगर गंदगी को हटाने के साथ- साथ ऑयली स्किन को भी साफ करता है।

tips to get rid of oily nose,beauty tips,beauty hacks

कॉफी

आप स्किन को टाइट बनाने और एक्सफोलिएशन के लिए आप कॉफी और ब्राउन शुगर का फेस मास्क लगा सकती हैं। कॉफी न सिर्फ स्किन को ब्राइट करेगी बल्कि पोर्स को टाइट भी करेगी। 1 चम्मच कॉफी और थोड़ी सी ब्राउन शुगर को थोड़े से पानी के साथ घोलकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और फिर इसे 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद उंगलियों को नम करके चेहरे को हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद