न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झड़ते बालों से हैं परेशान, मजबूती प्रदान करने के लिए आजमाए ये 7 तरीके

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को मजबूत और खूबसूरत बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 2:22:42

झड़ते बालों से हैं परेशान, मजबूती प्रदान करने के लिए आजमाए ये 7 तरीके

सुंदर और खूबसूरत बाल आपके व्यक्तित्व को दर्शाने के साथ ही आपको आकर्षक बनाते हैं और इसके लिए महिलाएं अपने बालों की अच्छे से देखभाल करना पसंद करती हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि आज के समय में महिलाओं में कमजोर और टूटते बालों की समस्या बहुत बढ़ती जा रही हैं जिसका कारण प्रदूषण के साथ ही कई अन्य कारण हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बालों की उचित देखरेख करते हुए उन्हें पोषण दिया जाए ताकि ये जड़ों से मजबूत हो। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को मजबूत और खूबसूरत बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to get rid of hair fall,beauty tips,beauty hacks

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। कैस्टर ऑयल बालों को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। यह तेल कैस्टर बीन्स से निकाला जाता है और इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। इसमें ओमेगा फैटी एसिड पाया जाता है जो त्वचा और बालों के लिए सबसे अच्छा मॉइस्चराइजर है। कैस्टर ऑयल से सिर की मालिश करने से बाल मजबूत होते हैं और टूटने से बचते हैं। कैस्टर ऑयल की वजह से बालों में रूसी नहीं होती है।

tips to get rid of hair fall,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा हेयर मास्क

बालों को मजबूत और सुंदर बनाने के लिए आप घर में हेयर मास्क बनाएं। क्योंकि बाहर के शैंपू सहित अन्य प्रोडक्ट आपको बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।इसके लिए आप घर में एक चम्मच एलोवेरा जेल, करीब 2 चम्मच दही, एक पका केला ले। इन सभी को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें। जिसे बालों में लगाकर करीब 1 घंटे तक रहने दें। इसके बाद आप इसे सादे पानी से धो लें। आपको नजर आएगा कि आपके बाल मजबूत हो रहेे हैं।

tips to get rid of hair fall,beauty tips,beauty hacks

प्याज का रस

बहुत कम लोगों को प्याज के रस के फायदे में पता होगा। प्याज में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने के साथ स्कैल्प की समस्याओं को भी दूर करते हैं। इसके अलावा, प्याज सल्फर का एक बड़ा स्रोत है, जो बालों के प्रोटीन केराटिन का मुख्य तत्व है। प्याज के रस को नियमित रूप से बालों में लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और ये तेजी से बढ़ते हैं। प्याज का रस बाल झड़ने की समस्या भी रोकता है।

tips to get rid of hair fall,beauty tips,beauty hacks

शहद

शहद कमजोर और नाजुक बालों को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा यह बालों को टूटने से भी रोकता है। इसके पोषक तत्व बालों को मजबूत करते हैं और उन्हें चमकदार बनाते हैं। आप शहद का इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं या फिर जब भी बालों को धोने जा रहे हो तो इस उपाय का इस्तेमाल जरूर करें। इसके लिए आप अपने बालों के अनुसार भी शहद की मात्रा ले सकते हैं। अब उंगलियों पर शहद लें और फिर उसे अपने बालों और सिर की त्वचा में लगा लें। लगाने के बाद कुछ देर तक सिर की त्वचा और बालों में मसाज करें। मसाज करने के 15 से 20 मिनट बाद बालों और सिर की त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।

tips to get rid of hair fall,beauty tips,beauty hacks

अंडे

बालों के विकास और पोषण के लिए अंडे से बेहतर कुछ नहीं। अंडे में प्रोटीन, खनिज और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, बायोटिन और अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह बालों को टूटने से बचाते हैं और इन्हें मुलायम और घना बनाते हैं। अंडा बालों को मजबूत बनाने के साथ कंडीशनर का भी काम करता है। अगर आपके बाल पतलें हैं आसानी से टूट जाते हैं तो बालों में अंडा लगाना शुरू करें।

tips to get rid of hair fall,beauty tips,beauty hacks

रोजमेरी

ये उपाय आपके बालों को चमकदार, स्वस्थ और मजबूत रखने में मदद करेगा। दो हफ्ते में एक बार इस उपाय को जरूर दोहरायें। इसके लिए दो चम्मच पिसे अजवाइन के बीज, एक या दो कप पिसी रोजमेरी को दो कप पानी में 20 से 25 मिनट के लिए उबालें। अब मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें और फिर ध्यानपूर्वक मिश्रण को छान लें। अब इस छाने हुए मिश्रण को ताजा-ताजा बालों में डालें। डालने के बाद बालों को एक घंटे के लिए तौलिये से बांधकर रखें। बालों को इसके बाद न धोएं, उन्हें अपने आप ही सूखने दें।

tips to get rid of hair fall,beauty tips,beauty hacks

मेथी के बीज

मेथी हर किसी के किचन में आसानी से मिल जाता है। बालों को झड़ने से रोकने और उन्हें बढ़ाने के लिए मेथी प्रभावी रूप से काम करता है। मेथी में प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों की जड़ों के साथ बालों के रोमछिद्रों को भी मजबूत बनाता है। मेथी में प्राकृतिक तेल होता है जो बालों को टूटने से बचाता है और उनमें चमक लाता है। इसे लगाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसके बीज को रात भर भिगोएं और फिर सुबह इसका पेस्ट बनाकर मास्क की तरह स्कैल्प पर लगा लें। सूख जाने पर पानी से धो दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद