Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पाना चाहते हैं कोहनी-घुटने-गर्दन के कालेपन से निजात, आजमाए ये 10 घरेलू उपाय

लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए इनकी सुंदरता भी उतनी ही जरूरी हैं जितनी चहरे की। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से कोहनी-घुटने-गर्दन के कालेपन से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Mar 2022 5:17:40

पाना चाहते हैं कोहनी-घुटने-गर्दन के कालेपन से निजात, आजमाए ये 10 घरेलू उपाय

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही कपड़ों के चयन में बदलाव आ जाता हैं। लडकियां इस दौरान हाफ स्लीव्स या स्कर्ट्स पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कोहनी, घुटने या गर्दन के कालेपन की वजह से वे इन कपड़ों को पहनने से कतराती हैं। डेड स्किन, धूप में ज़्यादा रहने व हार्मोन्स में असंतुलन के कारण से कोहनी और घुटनों पर कालापन आ जाता है। हम सब अपने चेहरे और हाथों की खूबसूरती पर तो काफी ध्यान देते हैं, लेकिन कोहनी, घुटने या गर्दन को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए इनकी सुंदरता भी उतनी ही जरूरी हैं जितनी चहरे की। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से कोहनी-घुटने-गर्दन के कालेपन से निजात पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to get rid of blackness of elbow and knees,beauty tips,beauty hacks एलोवेरा

एलोवेरा आपकी स्किन के लिए कितना फायदेमंद होता है, यह बात हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये गर्दन, बगल, कोहनी के कालेपन दूर करने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। एलोवेरा स्किन को मुलायम और हाइड्रेड करता है जिससे स्किन साफ होती है। एलोवेरा से कालापन दूर करने के लिए एक कप गर्म पानी में एक चम्मच एलोवेरा जैल मिलाये। दोनों को अच्छे से मिलाने के बाद इसे कॉटन की मदद से गर्दन, बगल, कोहनी पर लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।
tips to get rid of blackness of elbow and knees,beauty tips,beauty hacks शहद

शहद त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइश्चराइजर की तरह कार्य करता है। दो चम्मच शहद में आधा चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। मृत त्वचा पर इसे लगाएं। 20-30 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। tips to get rid of blackness of elbow and knees,beauty tips,beauty hacks
बेसन

बेसन में भी ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन में निखार लाते हैं। इससे लिए 1 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच मलाई और कुछ नींबू की बूंदे डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे कोहनी और घुटनों पर लगाएं। 15 मिनट लगा रहने के बाद पानी से धो लें। इसे सप्ताह में कम से कम 3 बार करें।
tips to get rid of blackness of elbow and knees,beauty tips,beauty hacks टमाटर

टमाटर सिर्फ खाने के लिए अच्छा नहीं है बल्कि टमाटर त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। टमाटर में एसिड, टैनिग और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते है जो त्वचा की गंदगी साफ करने के लिए और गर्दन, बगल, कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस्तेमाल के लिए टमाटर को अच्छे से मिक्सर में पीस लें। फिर गर्दन, बगल, कोहनी के कालेपन पर लगाएं। 20 मिनट तक लगा रहने दें। 20 मिनट बाद अपने गर्दन, बगल और कोहनी को धो लें।
tips to get rid of blackness of elbow and knees,beauty tips,beauty hacks नींबू और बेकिंग सोडा

नींबू में एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ ही विटामिन 'सी' भी होता है, जो त्वचा के रंग को सुधारता है। बेकिंग सोडा कालेपन को मिटाने के लिए 'क्लिंजर' की तरह काम करता है। नींबू को दो फाकों में काटकर, उस पर एक चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें। कोहनियों और घुटनों पर एक मिनट तक रगड़ें। 15 मिनट बाद गर्म पानी से धो लें।
tips to get rid of blackness of elbow and knees,beauty tips,beauty hacks बादाम

बादाम और बादाम का तेल त्वचा के लिए अचूक औषधि है। इसमें त्वचा के लिए भरपूर पोषण होता है। सोने से पहले बादाम के तेल को हल्का गर्म करके उन जगहों पर लगाएं जहां की त्वचा काली है। साथ ही बादाम के पेस्ट को भी प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं। बादाम के पाउडर में थोड़ी सी मात्रा में दही मिलाकर लगाने से भी लाभ होता है। tips to get rid of blackness of elbow and knees,beauty tips,beauty hacks नारियल का तेल

नारियल का तेल त्वचा को गोरा बनाने में काफी मददगार है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई मौजूद होता है जो स्किन टोन को लाइट करता है। साथ ही ये त्वचा को मॉश्चराइज्ड भी रखता है और डैमेज स्किन को रीपेयर भी करता है। नहाने के बाद नारियल तेल की कुछ बूंदें लेकर हल्के हाथों से कोहनी और घुटने पर लगाइए। करीब 10 से 15 मिनट तक मालिश कीजिए। दिन में दो से तीन बार ऐसा करें। नारियल के तेल में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर मसाज करने से भी फायदा होगा। नारियल के तेल में अखरोट का पाउडर मिलकार लगाने से भी फर्क पड़ता है। tips to get rid of blackness of elbow and knees,beauty tips,beauty hacks नींबू

नींबू नेचुरल ब्लीचिंग के रूप में काम करता है। नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो डेड स्किन को दूर कर स्किन में निखार लाता है। यह स्किन के कालेपन को दूर करने का बेस्ट उपाय है। इस्तेमाल के लिए नींबू को अपनी कोहनी पर कुछ मिनटों तक रगड़ने से कोहनी का कालापन दूर हो जाता है। इसके अलावा नींबू के साथ शहद का भी प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच शहद के साथ 1 नींबू को मिलाकर कोहनियों पर लगाएं। इसके बाद इसे 20 मिनट सूखने दें और साफ पानी से धो लें।
tips to get rid of blackness of elbow and knees,beauty tips,beauty hacks
दही

दही में लेक्टिक एसिड होता है जो स्किन टोन को लाइट करता है। साथ इससे त्वचा की नमी बनी रहती है। इस्तेमाल के लिए दही में कुछ बूंदे सफेद सिरके की मिला दें और इसे प्रभावित जगह पर लगा दें। इसे सूखने दें और बाद में इसे हल्के गुनगुन पानी से साफ कर लें। इसके अलावा दही में थोड़ा सा चोकर मिलाकर कोहनी और घुटने पर स्क्रबिंग करने से भी कालापन दूर होता है।

tips to get rid of blackness of elbow and knees,beauty tips,beauty hacks हल्दी

हल्दी हेल्थ के साथ-साथ स्किन के लिए बहुत अच्छी होती है। हल्दी के इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद धाग धब्बे आसानी से दूर हो सकते है। हल्दी से आप अपने गर्दन, बगल, कोहनी का कालापन दूर सकती है। इस्तेमाल के लिए हल्दी के पेस्ट को बनाने के लिए 1 कप में हल्दी और दूध मिलाये और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने गर्दन, बगल, कोहनी पर लगाएं। 15 मिनट बाद जब पेस्ट सुख जाये तब इसे धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology