न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

होंठों को देना हैं कुदरती गुलाबी निखार, आजमाए ये 8 घरेलू उपाय

जब भी आप किसी से बात करते हैं तो उनकी पहली नजर आपके होंठों पर जाती हैं। ऐसे में अगर होंठ काले हो तो आपका पहला इम्प्रेशन ही खराब बन जाता हैं। काले और पिग्मेंटेड होठों की समस्या आजकल बढ़ती जा रही है। महिलाएं इसे मेकअप की मदद से छुपाती नजर आती हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 28 Aug 2022 2:22:21

होंठों को देना हैं कुदरती गुलाबी निखार, आजमाए ये 8 घरेलू उपाय

जब भी आप किसी से बात करते हैं तो उनकी पहली नजर आपके होंठों पर जाती हैं। ऐसे में अगर होंठ काले हो तो आपका पहला इम्प्रेशन ही खराब बन जाता हैं। काले और पिग्मेंटेड होठों की समस्या आजकल बढ़ती जा रही है। महिलाएं इसे मेकअप की मदद से छुपाती नजर आती हैं जो कि स्थिर इलाज नहीं हैं। इसके लिए आपको ऐसे उपाय आजमाने की जरूरत हैं जो होंठों का कालापन दूर करते हुए इन्हें कुदरती गुलाबी निखार दें। सुंदर होठों से मुस्कुराहट भी बेहद खुबसूरत दिखती है और चहरे पर निखार आता है। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपके होंठ गुलाबी हो सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

lips,lips care tips,natural pink lips,lips care tips,lips beauty,beauty tips

नींबू

साल 2002 में किए गए एक अध्ययन के अनुसार खट्टे फलों के छिलके में मेलेनिन मौजूद होता है, जो आपके होठों को वापस प्राकृतिक रंग देने में मदद करता है। यह एक अवरोधक के रूप में कार्य करता है। यह उपाय भी काफी आसान है। इसे अपनाने के लिए एक नींबू काट लें और उसके रस वाले हिस्से से अपने होठों पर मसाज करें। यह आपको रात में सोने से पहले करना है। उसके बाद अगली सुबह ठंडे पानी से अपने होठों को धोएं।

lips,lips care tips,natural pink lips,lips care tips,lips beauty,beauty tips

नारियल तेल

नारियल के तेल में आवश्यक फैटी एसिड होता है जो होठों को स्वस्थ और हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से होठ आपके मुलायम लगने लगेंगे और कालापन दूर होता दिखेगा। इस्तेमाल के लिए बस थोड़ी मात्रा में नारियल का तेल लें और होठों पर लगाकर उसे फैला लें। रात को सोने से पहले भी नारियल के तेल को इसी तरह लगाएं। पूरे दिन में जब जब ज़रूरत हो नारियल के तेल को लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें। नारियल के तेल को दिन के दौरान लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें।

lips,lips care tips,natural pink lips,lips care tips,lips beauty,beauty tips

शहद
भोजन सामग्री के तौर पर इस्तेमाल करने के अलावा शहद को एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर के रूप में भी जाना जाता है। यह होठों की नाजुक त्वचा को पोषण देने और उन्हें मुलायम बनाने का प्राकृतिक तरीका है। यदि शहद को रोजाना अपने होठों पर लगाते हैं तो काले होठों से छुटकारा मिल सकता है। क्योंकि यह उन्हें पिगमेंटेशन से दूर रखता है।

lips,lips care tips,natural pink lips,lips care tips,lips beauty,beauty tips

बादाम का तेल

बादाम के तेल के एमोलिएंट गुण त्वचा को मुलायम और जवान रखते हैं। इसके क्लेरोसैंट गुण होठों के कालेपन को हल्का करते है और धीरे धीरे होठों का कालापन दूर हो जाता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले उंगलियों पर एक या दो बूँद बादाम का तेल लें। फिर डार्क लिप्स पर लगाकर एक या दो मिनट तक मसाज करें। फिर इसे रातभर के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। रोज़ रात को सोने से पहले बादाम के तेल को होठों पर लगाएं।

lips,lips care tips,natural pink lips,lips care tips,lips beauty,beauty tips

चीनी का स्क्रब

होंठों की त्वचा को प्राकृतिक रंग में लाने के लिए जरूरी है कि होठों पर जमी पुरानी त्वचा को हटा दिया जाए। उसके बाद ही कोई उपाय बेहतर तरीके से काम कर पाएगा। पुरानी त्वचा को हटाने के लिए चीनी से बनाए हुए स्क्रब बेहद काम के हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए चीनी को मोटा मोटा कूट लें। उसमें शहद मिलाएं और अपने होठों पर स्क्रब करें।

lips,lips care tips,natural pink lips,lips care tips,lips beauty,beauty tips

एलोवेरा

एलोवेरा में फ्लैवोनॉइड होता है जिसे एलोसिन कहते हैं। ये पॉलीफेनोलिक कंपाउंड त्वचा के पिगमेंटेशन की प्रक्रिया को कम कर देता है जिसकी वजह से होठों का कालापन कम हो जाता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एलो वेरा से जेल निकाल लें और फिर उसे होठों पर लगा लें। अब सूखने का इंतज़ार करें। सूखने के बाद फिर होठों को गुनगुने पानी से धो लें। अच्छा परिणाम पाने के लिए इस उपाय को पूरे दिन में एक बार ज़रूर आजमाएं।

lips,lips care tips,natural pink lips,lips care tips,lips beauty,beauty tips

चुकंदर

चुकंदर को शरीर में खून बढ़ाने के लिए जाना जाता है। हालांकि यह आपकी त्वचा को निखरी हुई रंगत देने में भी सहायता कर सकता है। होठों का रंग गुलाबी करने के लिए चुकंदर के एक टुकड़े को अपने होठों पर रगड़ें। यह एक लाल रंग प्रदान करने के साथ-साथ आपके होंठों से हाइपर पिग्मेंटेशन और मलिनीकिरण को हटाने में मदद करेगा।

lips,lips care tips,natural pink lips,lips care tips,lips beauty,beauty tips

बेकिंग सोडा

होठों के कालेपन की वजह मृत कोशिकाएं होती हैं। बेकिंग सोडा मृत कोशिकाओं को साफ़ करता है और त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाता है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले थोड़ा सा पानी लेकर बेकिंग सोडा में मिला दें जिससे एक पेस्ट तैयार हो सके। अब इस पेस्ट को होठों पर लगा लें। लगाने के बाद होठों को टूथब्रश या उँगलियों से हल्के हल्के रगड़ें। दो से तीन मिनट तक इसी तरह होठों को रगड़ें। फिर पानी से होठों को धो लें और सूखने दें। फिर लिप्स पर लिप बाम या जैतून का तेल लगा लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत