न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुणों की खान हैं ये 5 मिट्‌टी, दिलातीं मुंहासों, एलर्जी और सनबर्न समस्या से छुटकारा

मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से औषधीय, चिकित्सकीय और प्रसाधन सामग्री के लिए होता रहा है। प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला यह...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 03 May 2021 6:58:00

गुणों की खान हैं ये 5 मिट्‌टी, दिलातीं मुंहासों, एलर्जी और सनबर्न समस्या से छुटकारा

मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से औषधीय, चिकित्सकीय और प्रसाधन सामग्री के लिए होता रहा है। प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला यह पदार्थ अगर आपको सिर्फ़ कीचड़ लगता है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। वास्तव में यह ज्वालामुखी फूटने के बाद की राख और पेड़-पौधों के सड़ने-गलने से तैयार हुई सामग्री है, जो कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन और सिलिका से समृद्ध होती है।

इस तरह की मिट्टी में त्वचा के रोमछिद्रों में जमी गंदगी को बाहर निकालने की क्षमता होती है, मुंहासों, त्वचा की एलर्जी और सनबर्न को ठीक करने का गुण मौजूद होता है। मिट्टी स्किन के ऑयल प्रॉडक्शन को संतुलित करती है और स्किन की इलैस्टिसिटी व कोलेजन को बढ़ाने में मदद करती है। अपनी उत्पत्ति और बनावट के अनुसार कई तरह की मिट्टी होती हैं, जो त्वचा को अलग-अलग फ़ायदे पहुंचाती हैं।

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी (फ़ुलर अर्थ) एक तरह की सुपर ऑयल एब्ज़ॉर्बर है। इसे आप गुलाब जल के साथ मिलाकर ऑयल कंट्रोल, पोर्स क्लीन करने और हाइपरपिग्मेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए मास्क के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें थोड़ा-सा ब्लीचिंग गुण भी होता है। मुल्तानी मिट्टी कुछ लोगों के लिए ड्राई भी साबित हो सकती है, लेकिन आप इसका संतुलित रूप से इस्तेमाल करें। सप्ताह में सिर्फ़ एक दिन लगाएं, इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

soil,clay,skin,skin soil,multani mitti,rhassoul clay,kaolin clay,bentonite clay,beauty news in hindi

बेंटोनाइट मिट्टी

यह मिट्टी भी स्किन ट्रीटमेंट के लिए काफ़ी लोकप्रिय है। बेंटोनाइट को जब पानी के साथ मिला दिया जाता है, तो वह बहुत ही ज़्यादा पॉरस (छिद्रयुक्त) मटेरियल में बदल जाती है। बेंटोनाइट अपने द्रव्यमान से अधिक पदार्थ अवशोषित कर सकती है और इसलिए वह सूजन को कम करने में प्रभावी रूप से काम करती है। त्वचा से गंदगी साफ़ करने के अलावा यह मिट्टी त्वचा के कसाव में भी मदद करती है।

soil,clay,skin,skin soil,multani mitti,rhassoul clay,kaolin clay,bentonite clay,beauty news in hindi

चीनी मिट्टी

चीनी मिट्टी (केओलिन क्ले) कई रंगों में आती है-जैसे सफ़ेद, गुलाबी, लाल, पीली और कई तरह की। सफ़ेद चीनी मिट्टी संवेदनशील और कोमल त्वचा के लिए बढ़िया होती है, जबकि त्वचा से गंदगी हटाने के लिए लाल चीनी मिट्टी सबसे प्रभावशाली होती है। गुलाबी चीनी मिट्टी लाल और सफ़ेद चीनी मिट्टी का मिश्रित रूप है और पीली चीनी मिट्टी जेंटल एक्सफ़ॉलिएशन और सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए बेहतर होती है।

soil,clay,skin,skin soil,multani mitti,rhassoul clay,kaolin clay,bentonite clay,beauty news in hindi

रासुल क्ले

मोरक्को में पाई गई यह प्राचीन मिट्टी त्वचा और बाल, दोनों के लिए काफ़ी बेहतरीन है। यह मिट्टी खनिजों से भरी होती है, जिसमें सीबम, ब्लैकहेड्स और चेहरे पर जमी गंदगी को एब्ज़ॉर्ब करने की क्षमता होती है। यह त्वचा की कोमलता बनाए रखने के साथ ही उसकी इलैस्टिसिटी और स्ट्रक्चर को सुधारती है। अगर आप इस मिट्टी को बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल करती हैं, तो यह बालों में जमा प्रॉडक्ट बिल्ड-अप को साफ़ करने, बालों के वॉल्यूम को ठीक करने के साथ उन्हें चमकदार भी बनाती है।

फ्रेंच ग्रीन क्ले

इसे इलाइट क्ले या समुद्री मिट्टी भी कहा जाता है, इस मिट्टी को हरा रंग पेड़-पौधों के सड़ने-गलने और आयरन के ऑक्साइड से मिलता है। यह मिट्टी गंदगी को सोखने के लिए सबसे बढ़िया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद