न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कहीं आपकी खूबसूरती ना छीन लें ये आदतें, छोड़ने में ही आपकी भलाई

पुरुष हो या महिलाएं सभी चाहते हैं कि वे खूबसूरत दिखे और उनके आस-पास रहने वाले लोग उनकी सुंदरता की तारीफ करें। खासतौर से महिलाएं चाहती हैं कि उनकी त्वचा बेदाग और चमकदार रहे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Jun 2024 2:07:15

कहीं आपकी खूबसूरती ना छीन लें ये आदतें, छोड़ने में ही आपकी भलाई

पुरुष हो या महिलाएं सभी चाहते हैं कि वे खूबसूरत दिखे और उनके आस-पास रहने वाले लोग उनकी सुंदरता की तारीफ करें। खासतौर से महिलाएं चाहती हैं कि उनकी त्वचा बेदाग और चमकदार रहे। जब भी खूबसूरती की बात आती है तो महिलाएं चेहरे को संवारने के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स या घरेलू उपायों के इस्तेमाल की बात करती हैं। ये आपकी बाहरी सुंदरता तो देती हैं, लेकिन आपकी कुछ गलत आदतों की वजह से आपकी अंदरूनी खूबसूरती छिनने लगती हैं। कुछ गलत आदतें आपको कम उम्र में ही बूढ़ा बना देती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी खूबसूरती छीन सकती हैं। इन आदतों को छोड़ने में ही आपकी भलाई हैं। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

skin care tips,beauty tips for skin,skin care advice,skin problems solutions,common skin issues,habits causing skin problems,beauty tips in hindi,स्किन केयर टिप्स,स्किन केयर के नुस्खे,सुंदरता टिप्स,स्किन समस्याओं का समाधान,स्किन पर समस्याओं के लिए हबित्स,हिंदी में सौंदर्य टिप्स

सूखे बालों में स्वीमिंग

स्वीमिंग पूल के पानी में कई केमिकल्स होते हैं जो कि बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए सूखे बालों में स्वीमिंग करने से बचना चाहिए। स्वीमिंग से पहले अपने बालों को नल के पानी से थोड़ा गीला कर लें। स्वीमिंग करने के तुरंत बाद बालों को शैंपू जरूर करें। इससे आपके बालों की सुंदरता, चमक और मजबूती बनी रहती है।

skin care tips,beauty tips for skin,skin care advice,skin problems solutions,common skin issues,habits causing skin problems,beauty tips in hindi,स्किन केयर टिप्स,स्किन केयर के नुस्खे,सुंदरता टिप्स,स्किन समस्याओं का समाधान,स्किन पर समस्याओं के लिए हबित्स,हिंदी में सौंदर्य टिप्स

चेहरे को सख्ती से धोना

कई लोग फेसवॉश को चेहरे पर तेजी से रगड़ते हुए लगाते हैं जो कि बिलकुल गलत है। चेहरा धोने पर हमेशा उंगलियों के पोर से हल्की मसाज करनी चाहिए। दिन में एक या दो बार गुनगुने या ठंडे पानी से चेहरा धोना बेहतर रहता है। एल्कोहल और ज्यादा केमिकल युक्त चीजों से बने फेसवॉश और क्लींजर का इस्तेमाल न करें।

skin care tips,beauty tips for skin,skin care advice,skin problems solutions,common skin issues,habits causing skin problems,beauty tips in hindi,स्किन केयर टिप्स,स्किन केयर के नुस्खे,सुंदरता टिप्स,स्किन समस्याओं का समाधान,स्किन पर समस्याओं के लिए हबित्स,हिंदी में सौंदर्य टिप्स

फेस वॉश न करना

त्वचा की देखभाल के लिए एक दिन में कम से कम 3 बार फेस वॉश करना चाहिए। वहीं अगर आपके पास टाइम नहीं है, तो कम से कम दो बार फेस वॉश जरूर करें। कई बार महिलाएं ऑफिस से आने के बाद या फिर रात के समय फेस वॉश नहीं करती हैं। दिनभर की धूल मिट्टी और पसीना चेहरे पर लगा रह जाता है। आपकी इसी गलत आदत की वजह से चेहरे पर ब्रेकआउट हो सकते हैं। त्वचा की देखभाल के लिए रोजाना फेश वॉश करें।

skin care tips,beauty tips for skin,skin care advice,skin problems solutions,common skin issues,habits causing skin problems,beauty tips in hindi,स्किन केयर टिप्स,स्किन केयर के नुस्खे,सुंदरता टिप्स,स्किन समस्याओं का समाधान,स्किन पर समस्याओं के लिए हबित्स,हिंदी में सौंदर्य टिप्स

खानपान की गलत आदतें

अगर आप अपने खानपान की आदत को सुधार लें तो आपकी स्किन पर भी इसका असर जरूर दिखाई देगा। ज्यादा तला, चिकना और मसालेदार खाना खाने की आदत आपके चेहरे के ग्लो को कम कर देती है। साथ ही बाहरी जंकफूड, फास्टफूड और चाय कॉफी पीने से भी आपके चेहरे की रौनक जाती है। इसलिए इनका सेवन बहुत सीमित कर दें। इनकी जगह पर सलाद, फल, अंकुरित अनाज, हरी सब्जियां, जूस आदि लेना शुरू करें। आप खुद देखेंगे कि किस तरह आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो आ गया है।

skin care tips,beauty tips for skin,skin care advice,skin problems solutions,common skin issues,habits causing skin problems,beauty tips in hindi,स्किन केयर टिप्स,स्किन केयर के नुस्खे,सुंदरता टिप्स,स्किन समस्याओं का समाधान,स्किन पर समस्याओं के लिए हबित्स,हिंदी में सौंदर्य टिप्स

बहुत ज्यादा शैंपू करना

शैंपू स्कैल्प यानी सिर की त्वचा से प्राकृतिक तेल को खत्म करता है। इसलिए अगर अप बहुत ज्यादा शैंपू करते हैं तो इसकी वजह से आपके बाल रूखे और बेजान बन सकते हैं। अपने बालों के टाइप के अनुसार आप ये तय कर सकती हैं कि आपको हफ्ते में कितनी बार बाल धोने की जरूरत है। विशेषज्ञों की मानें तो हर 2 से 3 दिनों में बाल धोना सही रहता है।

skin care tips,beauty tips for skin,skin care advice,skin problems solutions,common skin issues,habits causing skin problems,beauty tips in hindi,स्किन केयर टिप्स,स्किन केयर के नुस्खे,सुंदरता टिप्स,स्किन समस्याओं का समाधान,स्किन पर समस्याओं के लिए हबित्स,हिंदी में सौंदर्य टिप्स

मेकअप लगाकर सोना

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन चेहरे पर लंबे समय तक मेकअप स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। चेहरे पर मेकअप 4 से 5 घंटे तक ही रहना चाहिए। अक्सर महिलाएं पार्टी से आने के बाद आउटफिट तो चेंज कर लेती हैं, लेकिन मेकअप रिमूव नहीं करती हैं जिसकी वजह से अगले दिन चेहरे पर दाने निकल आते हैं। त्वचा की खास देखभाल के लिए रात को सोने से पहले मेकअप जरूर रिमूव करें।

skin care tips,beauty tips for skin,skin care advice,skin problems solutions,common skin issues,habits causing skin problems,beauty tips in hindi,स्किन केयर टिप्स,स्किन केयर के नुस्खे,सुंदरता टिप्स,स्किन समस्याओं का समाधान,स्किन पर समस्याओं के लिए हबित्स,हिंदी में सौंदर्य टिप्स

एक्सरसाइज ना करना

योग और एक्सरसाइज न करने से आपके पूरे शरीर की सेहत पर असर पड़ता है। इससे त्वचा की भी चमक गायब हो जाती है। जबकि रोजाना योग और एक्सरसाइज करने से आप शरीर से तो फिट बनते ही हैं, साथ ही आपकी स्किन से विषैले तत्व पसीने के जरिए बाहर निकल जाते हैं। जिससे आपकी स्किन चमकदार बनती है।

skin care tips,beauty tips for skin,skin care advice,skin problems solutions,common skin issues,habits causing skin problems,beauty tips in hindi,स्किन केयर टिप्स,स्किन केयर के नुस्खे,सुंदरता टिप्स,स्किन समस्याओं का समाधान,स्किन पर समस्याओं के लिए हबित्स,हिंदी में सौंदर्य टिप्स

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग की आदत

अधिक मात्रा में शराब का सेवन और स्मोकिंग करना भी आपको समय से पहले बूढ़ा बनाता है। क्योंकि, जहां स्मोकिंग से दिल के रोग, फेफड़ों के रोग शरीर को कमजोर कर देते हैं। वहीं, शराब शरीर व त्वचा को ड्राई बनाकर झुर्रियों, डिहाइड्रेशन का कारण बनती है। जिससे शरीर की उम्र ज्यादा दिखने लगती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत