Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रूखी, सूखी और बेजान है त्वचा, चली गई है प्राकृतिक रंगत, इन स्क्रब को आजमाकर हटाएं Tan

ऐसे में टैन हटाने का स्‍क्रब काफी उपयोगी साबित हो सकता है। टैन हटाने के सबसे अच्छे स्क्रब के नाम

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Fri, 06 Aug 2021 9:51:11

रूखी, सूखी और बेजान है त्वचा, चली गई है प्राकृतिक रंगत, इन स्क्रब को आजमाकर हटाएं Tan

स्किन टैन होना एक आम समस्या है, जो किसी भी मौसम में हो सकती है। इस समस्या में त्वचा अपनी प्राकृतिक रंगत खो देती है। नतीजा यह होता है कि त्वचा रूखी, सूखी और बेजान लगने लगती है। ऐसे में टैन हटाने का स्‍क्रब काफी उपयोगी साबित हो सकता है। टैन हटाने के सबसे अच्छे स्क्रब के नाम
tan removing tips,beauty tips,beauty hacks 1. बायोटीक बायो पपाया रिविटलाइजिंग टैन रिमूवर स्क्रब

बायोटीक के इस बॉडी स्क्रब को तैयार करने के लिए पपीता, केला और खजूर फल के साथ नीम की छाल, मेथी व आम के बीज को उपयोग में लाया गया है। इस कारण यह प्राकृतिक रूप से टैन की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। यही वजह है कि इसे एक अच्छा टैन हटाने का स्‍क्रब कहा जा सकता है।

2. एम कैफीन नेकेड एंड रॉ कॉफी फेस स्क्रब

टैन हटाने के लिए बेस्ट स्क्रब के तौर पर एम कैफीन नेकेड एंड रॉ कॉफी फेस स्क्रब को इस्तेमाल में लाया जा सकता है। कंपनी ने अपने इस स्क्रब को मुख्य रूप से कॉफी और अखरोट के मिश्रण से तैयार किया है। वहीं, इसमें गुड़हल, ऑर्गन ऑयल और प्राकृतिक विटामिन-ई भी शामिल है। इनकी मौजूदगी के कारण यह स्क्रब टैनिंग की समस्या में काफी हद तक सहायक साबित हो सकता है। यही वजह है कि इसे टैन दूर करने के बेहतरीन स्क्रब की टॉप लिस्ट में शामिल किया गया है। tan removing tips,beauty tips,beauty hacks 3. पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी सन डलनेस रिमूवल डेली फेशियल स्क्रब

पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी सन डलनेस रिमूवल डेली फेशियल एक बेहतरीन टैन हटाने का स्‍क्रब माना जा सकता है। इसका उपयोग कर टैनिंग की समस्या में धीरे-धीरे सुधार आ सकता है। कंपनी ने अपने इस स्क्रब को जेंटल फॉर्मूला के तहत तैयार किया है, जो त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को सौम्यता के साथ निकालने में मदद कर सकता है।

4. ग्रीनबेरी ऑर्गेनिक्स बायो एक्टिव टैन रिमूवल एंड एक्सफोलिएटिंग स्क्रब

टैन दूर करने के बेहतरीन स्क्रब में ग्रीनबेरी ऑर्गेनिक्स बायो एक्टिव टैन रिमूवल एंड एक्सफोलिएटिंग स्क्रब का नाम भी शामिल है। ग्रीनबेरी के इस स्क्रब को खासतौर पर शिया बटर के साथ प्राकृतिक विटामिन-सी और विटामिन-ई के उपयोग से तैयार किया गया है। इसमें रैस्पबेरी, एलोवेरा, कोजिक और नारियल तेल शामिल है। इस वजह से यह प्राकृतिक तरीके से स्किन टैनिंग की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। tan removing tips,beauty tips,beauty hacks 5. जेमब्लू बायो केयर डि-टैन स्क्रब

जेमब्लू ने अपने इस स्क्रब को खासतौर पर दूध और शहद के उपयोग से तैयार किया है, ताकि यह त्वचा को पोषण प्रदान करने के साथ ही टैनिंग की समस्या से राहत दिला सके। यह त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स को हटाकर त्वचा को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान कर सकता है। यही कारण है कि इसे टैन हटाने के लिए बेस्ट स्क्रब में शामिल किया गया है।

6. लोटस हर्बल सेफ सन एब्सोल्यूट एंटी टैन स्क्रब

लोटस के इस स्क्रब में हल्दी, अखरोट और स्ट्राबेरी का उपयोग शामिल है, जो त्वचा की टैनिंग को ठीक करने में सहायक है। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी को साफ करने के साथ ही डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है। tan removing tips,beauty tips,beauty hacks 7. खादी मौरी हर्बल एंटी टैन फेस स्क्रब

टैन हटाने के लिए बेस्ट स्क्रब में खादी मौरी हर्बल एंटी टैन फेस स्क्रब भी शामिल है। खादी का यह स्क्रब पूरी तरह से हर्बल है। इसे बनाने के लिए कपूर, लौंग और एप्रीकोट तेल को उपयोग में लाया गया है। यह चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को निकाल कर रंगत में सुधार करने का काम कर सकता है। वहीं, यह त्वचा से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी राहत पहुंचाने का काम कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology