न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्यूटी रूटीन में कई तरीकों से हो सकता हैं टेलकम पाउडर का इस्तेमाल, जानें इसके बारे में

आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं टेलकम पाउडर की जिसका ब्यूटी रूटीन में कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं टेलकम पाउडर के इस्तेमाल के इन तरीकों के बारे में..

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 4:56:13

ब्यूटी रूटीन में कई तरीकों से हो सकता हैं टेलकम पाउडर का इस्तेमाल, जानें इसके बारे में

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी इस्तेमाल किया जाता था और अभी भी किया जा रहा हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं टेलकम पाउडर की जिसका ब्यूटी रूटीन में कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं टेलकम पाउडर के इस्तेमाल के इन तरीकों के बारे में..

talcum powder,beauty tips,beauty hacks

नहीं फैलेगा आंखों का काजल

सस्ते काजल या फिर होममेड काजल लगाने के कुछ घंटे बाद यह फैलने लगता हैं। यह देखने में काफी खराब लगता है। अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं तो काजल अप्लाई करने के बाद टेलकम पाउडर लगाएं। इसके लिए पहले काजल लगाएं, उसके बाद पतली तिल्ली या फिर किसी स्टिक की मदद से पाउडर काजल के ऊपर लगाएं। ध्यान रखें काजल के ऊपर पाउडर कम मात्रा में लगाना है। साथ ही, इसे शेप में लगाने की कोशिश करें। इससे आपकी आंखों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।

talcum powder,beauty tips,beauty hacks

वैक्स के लिए बेस्ट है टेलकम पाउडर

ऐसा जरूरी नहीं कि वैक्स के लिए वैक्सिंग क्रीम का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो इसकी जगह टेलकम पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों को हटाने के साथ-साथ त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को भी अब्सॉर्ब कर लेगा। स्मूथ और मुलायम त्वचा चाहती हैं तो वैक्स क्रीम की जगह टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करें।

talcum powder,beauty tips,beauty hacks

लंबे समय तक सेट रहेगा मेकअप

अगर आप चाहती हैं कि चेहरे पर मेकअप लंबे समय तक सेट रहे तो उसके लिए आप टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह आपके चेहरे पर मौजूद ऑयल को अब्सॉर्ब कर लेता है, जिससे मेकअप लंबे समय तक फेस पर सेट रहता है। इसके लिए आप टेलकम पाउडर को फेस पाउडर या फिर ब्रॉन्जर के साथ मिक्स कर दें। आप चाहें तो अपनी स्किन टोन के अनुसार इसेे लाइट और डार्क शेड कर सकती हैं

talcum powder,beauty tips,beauty hacks

पसीना और तेल सोखने में

टैल्कम पाउडर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि ये पसीना और तेल को सोख लेता है ऐसे में अगर आपकी नाक के आस-पास तेलीय ग्रंथियां ज्यादा एक्टिव हैं तो वहां हल्का सा पाउडर लगाने से भी बात बन जाएगी। टैल्कम पाउडर शरीर से पसीने की दुर्गंध को खत्म करने का भी काम करता है और ताजगी महसूस कराता है। अगर, त्वचा में खुजली हो रही है, तो उसे दूर करने के लिए थोड़ा सा पाउडर लगा लें।

talcum powder,beauty tips,beauty hacks

पलके लगेंगी घनी

कुछ लड़कियां अपनी पतली पलकों को लेकर काफी परेशान रहती हैं और इसे घनी दिखाने के लिए नकली पलके लगाती हैं। हालांकि, आप चाहें तो अपनी पलकों को मोटी और घनी दिखा सकती हैं। इसके लिए ब्रश में टेलकम पाउडर लें और पलकों पर लगाएं। बिल्कुल लाइट लगाना है, ऐसे में पाउडर में लगे ब्रश को एक बार झाड़ लें। अब इसके ऊपर से मस्कारा लगाएं, फर्क आपको खुद नजर आएगा।

talcum powder,beauty tips,beauty hacks

बाल नहीं होंगे चिपचिपे

सर्दियों में कई बार जल्दी-जल्दी हेयर वॉश कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्कैल्प काफी चिपचिपा नजर आता हैं। कई महिलाएं इससे बचने के लिए ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं कि ये हर किसी के पास हो। ऐसे में आप चाहें तो इसकी जगह टेलकम पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए टेलकम पाउडर को स्कैल्प में छिड़क दें और छोड़ दें। कुछ मिनट बाद कंघी की मदद से बालों को कॉम्ब कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद