Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन सुपरफूड की मदद से मिलेगा बालों को अंदरूनी पोषण, रूकेगा इनका झड़ना

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिनकी मदद से बालों का झड़ना रूक जाएगा। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 Jan 2022 3:25:34

इन सुपरफूड की मदद से मिलेगा बालों को अंदरूनी पोषण, रूकेगा इनका झड़ना


प्रदूषण, धूल-मिट्टी और गलत खानपान की वजह से बालों का पोषण छिनने लगा हैं जिसकी वजह से बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक बड़ी समस्या हैं बालों का झड़ना जिससे आज के समय हर कोई परेशान हैं। यह परेशानी जब बढ़ने लगती हैं तो गंजेपन का खतरा सताने लगता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं ऐसे आहार की जो आपके बालों को अंदरूनी पोषण प्रदान करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिनकी मदद से बालों का झड़ना रूक जाएगा। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।
super foods for hair nutrition,beauty tips,beauty hacks,hair fall नट्स और बीज

अपनी डाइट में नट्स और बीजों को शामिल करने से प्रॉब्लम्स दूर हो जाएगी। नट्स और बीजों में अत्यधिक पोषण होता है जो बालों को झड़ने से रोक सकता है। नट्स में विटामिन ई और ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं जो बालों को मजबूती देने में मदद करता है। आप नट्स में बादाम और अखरोट को शामिल कर सकते हैं। वहीं, चिया और फ्लेक्स सीड्स में जिंक और सेलेनियम से भरपूर होता है जो बालों को बढ़ने में मदद करता है। झड़ते बालों को रोकने के लिए एक बड़ा चम्मच बादाम का तेल, एक बड़ा चम्मच अलसी का तेल, एक चम्मच कैस्टर ऑयल, एक चम्मच ऑलिव ऑयल और अंडे के सफेद हिस्से को अच्छे से फेंट लें और इस मास्क को बालों में लगाएं। super foods for hair nutrition,beauty tips,beauty hacks,hair fall कीवी, एवोकाडो और प्रून्स

कीवी विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों के झड़ने को रोकता है। आप कीवी को यूं ही खा सकते हैं या फिर इसका जूस भी पी सकते हैं। इसी तरह एवोकाडो विटामिन ई बालों की मजबूती के साथ-साथ विकास को भी बढ़ावा देता है। एवोकाडो विटामिन ई के उत्कृष्ट स्रोत हैं। वास्तव में, एक मध्यम आकार का एवोकाडो, आपकी दैनिक विटामिन ई की जरूरत का लगभग 21% हिस्सा है। विटामिन ई भी फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत है, जिसकी कमी को बालों के झड़ने से जोड़ा गया है। जब आप इसे रेगुलर खाने लगते हैं तो इससे आपके बालों को झड़ना कम हो जाता है। इसी तरह प्रून्स भी बालों के विकास को बढ़ावा देने में मददगार है।
super foods for hair nutrition,beauty tips,beauty hacks,hair fall पालक और गाजर

विटामिन और पोषक तत्वों जैसे फोलेट, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर, ये सब्जियां बालों के विकास के लिए जरूरी हैं। अगर आप बालों को झड़ने से रोकना चाहते हैं तो पालक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इसी तरह गाजर बालों के लिए आवश्यक विटामिन ए का भी सही स्रोत हैं। ये स्कैल्प के लिए बेहद पौष्टिक होते हैं और आपके बालों को जड़ों से सिरे तक मॉइस्चराइज रखने में काफी मदद करते हैं। आप गाजर को फ्राइड राइस, वेजिटेबल चाट और सलाद आदि में मिला कर खा सकते हैं। super foods for hair nutrition,beauty tips,beauty hacks,hair fall राजमा और चना

राजमा और चना प्रोटीन और फोलेट का एक बड़ा स्रोत है जो दोनों ही बालों के विकास के लिए जरूरी है। दरअसल, राजमा में मिलने वाला फाइबर बालों के घना बनाने में मददगार है। इसलिए, अगर आपके बाल पतले हैं, तो यह आपके लिए सुपर फूड है। वहीं चना दाल लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में मदद करते हैं। इस प्रकार, बालों के विकास और मजबूती के लिए आवश्यक साबित होता है। आप इन दोनों ही दालों को कई प्रकार से खा सकते हैं।
super foods for hair nutrition,beauty tips,beauty hacks,hair fall दही
एक कटोरी दही आपकी सभी समस्याओं का इलाज है। पेट की समस्या से लेकर बालों और स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में कारगर है। दही में प्रोटीन, हेल्दी फैट और प्रोबायोटिक एंजाइम होते हैं। जो आपके बालों को बढ़ने में भी मदद करता है। ये आंत में गुड बैक्टीरियां को बढ़ाने का काम करता है। दही कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके लिए आपको दो चम्मच दही, एक चम्मच शहद, एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच एलोवेरा जेल चाहिए। इस मिश्रण को बालों में लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें। super foods for hair nutrition,beauty tips,beauty hacks,hair fall डेयरी उत्पाद

बालों के विकास के लिए कैल्शियम एक अत्यंत आवश्यक खनिज है, क्योंकि इसमें प्रोटीन के दो स्रोत होते हैं, व्हे प्रोटीन और कैसिइन। इसलिए अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए अपने नाश्ते में दही या पनीर को शामिल करें। साथ ही आप इसमें अखरोट और अलसी जैसे कुछ मेवा मिलाकर भी खा सकते हैं जो कि जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर हैं और बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं।
super foods for hair nutrition,beauty tips,beauty hacks,hair fall अंडे

अंडे प्रोटीन और बायोटिन का एक बड़ा स्रोत हैं, जो दोनों ही बालों की मजबूती को बढ़ावा देते हैं। वास्तव में, प्रोटीन आपके बालों के टेक्सचर को बेहतर बनाता है। यही वजह है कि इसकी कमी हमेशा बालों के झड़ने से जुड़ी रही है। इसके अतिरिक्त, केराटिन का उत्पादन करने के लिए बायोटिन आवश्यक है, जो एक प्रकार का हेयर प्रोटीन भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology