न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना पार्लर जाए घर बैठे इन घरेलू तरीकों से करें बालों को सीधा, जानें और आजमाए

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से घर बैठे बालों को बिना नुकसान पहुंचाए बालों को सीधा किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 7:12:59

बिना पार्लर जाए घर बैठे इन घरेलू तरीकों से करें बालों को सीधा, जानें और आजमाए

जब भी कभी किसी पार्टी या फंक्शन में जाते है तो महिलाओं अपने बालों को आकर्षक दिखाने के लिए इन्हें स्ट्रेट करना पसंद करती हैं जो कि आजकल एक चलन बन चुका हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर जाना पसंद करती हैं या घर पर मशीन का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ये तकनीक महंगी होने के साथ ही बालों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से घर बैठे बालों को बिना नुकसान पहुंचाए बालों को सीधा किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

straighten your hair with these home methods,beuaty tips,beuaty hacks

अंडा और ज़ैतून का तेल

दो अंडे लीजिए और इसमें दो तीन चम्मच ज़ैतून का तेल यानि कि ऑलिव ऑयल मिक्स कीजिए। अब इस मिश्रण से अपने सिर और बालों की मसाज कीजिए। इस मिश्रण को एक दो घंटे तक लगा कर रखिए और फिर हल्के गरम पानी से बाल धो लीजिए। इसको लगाने से ना सिर्फ़ आपके बाल स्मूद और सिल्की होंगे, बल्कि ये एक अच्छा कंडिशनर भी है, जो आपके बालों को सीधा होने में मदद करेगा।

straighten your hair with these home methods,beuaty tips,beuaty hacks

ऑलिव ऑयल और रोज़मेरी लीवज़

आधा कप ऑलिव ऑयल लीजिए और उसे गरम कीजिए, अब इस गरम ऑलिव ऑयल में आधा कप सूखे हुए रोज़मेरी लीवज़ डालिए। थोड़ी देर इन्हें तेल में रहने दीजिए और फिर छानकर तेल अलग कर लीजिए। इस तेल को ठंडा होने दीजिए, ठंडा होने के बाद इसे अपने बालों में लगाइए। आधे घंटा लगा कर रखिए और फिर बाल धो दीजिए।

straighten your hair with these home methods,beuaty tips,beuaty hacks

चावल के आटे का मास्क

अंडे के सफ़ेद भाग में पाँच चम्मच चावल का आटा और एक कप मुल्तानी मिट्टी मिला लीजिए। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कीजिए और बालों में लगा लीजिए। कंघी की मदद से बालों को सीधा कीजिए और एक घंटे के लिए ये मास्क लगा रहने दीजिए। उसके बाद कोसी सौम्य शैम्पू से बालों को धो दीजिए। कुछ महीने तक हफ़्ते में एक बार ये उपाय करने से आपके बाल सीधे हो जाएँगे।

straighten your hair with these home methods,beuaty tips,beuaty hacks

केले का मास्क

दो पके हुए केले लीजिए और उन्हें अच्छी तरह मैश कर दीजिए। अब इसमें दो दो चम्मच शहद, दही और ऑलिव ऑयल के मिला दीजिए। सारी चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लीजिए। अब इस मास्क को अपने बालों में लगाइए और शॉवर कैप से ढक दीजिए। आधे घंटे बाद बाल धो दीजिए। इस मास्क में इस्तेमाल होनी वाली सभी चीज़ें बालों को स्वस्थ, सुंदर, शाइनी और स्ट्रेट बनाती हैं।

straighten your hair with these home methods,beuaty tips,beuaty hacks

ऐलोवेरा जैल मास्क

ऐलोवेरा त्वचा के साथ साथ बालों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद है। ऐलोवेरा जैल मास्क बनाने के लिए आधा कप वॉर्म ऑयल और आधा कप ऐलोवेरा जैल लीजिए। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कीजिए और हेयर मास्क की तरह बालों पर लगा लीजिए। ये बालों के लिए बहुत ही अच्छा कंडिशनर है। 30-40 मिनट बाद बाल धो लीजिए।

straighten your hair with these home methods,beuaty tips,beuaty hacks

लेमन जूस और कोकोनट मिल्क

लेमन जूस और कोकोनट मिल्क दोनों ही बालों को प्राकृतिक रूप से सीधा करने के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं। इन दोनों को मिक्स किया जाए तो ये एक क्रीम कंडिशनर का रूप ले लेते हैं और बालों को सीधा करने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि लेमन जूस और कोकोनट मिल्क को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स करना है और इस क्रीम को बालों में लगाना है, जड़ से लेकर टिप तक। 15-20 मिनट के बाद हल्के गरम पानी से बालों को धो लीजिए। हफ़्ते में दो बार ये उपाय करने से आप ख़ुद फ़र्क़ महसूस करेंगे।

straighten your hair with these home methods,beuaty tips,beuaty hacks

दूध और शहद

दूध और शहद दोनों ही अच्छे प्राकृतिक हेयर स्ट्रेटनर हैं। एक कप दूध में दो चम्मच शहद मिक्स कीजिए। अब इसमें थोड़ी सी ताज़ी मैश की हुई स्ट्रॉबेरी मिक्स कीजिए। जब ये सब अच्छे से मिक्स हो जाए तो ये मिश्रण अपने बालों में लगा लीजिए। दो घंटे तक इस मिश्रण को लगा रहने दीजिए और फिर किसी सौम्य शैम्पू से बालों को धो लीजिए।

straighten your hair with these home methods,beuaty tips,beuaty hacks

विनेगर या सिरका

विनेगर भी बालों को सीधा करने में मदद करता है। शैम्पू करने के बाद एक मग पानी में सिरके की कुछ बूँदें डालिए और उससे बाल धोईए। कुछ मिनट बाद साफ़ पानी से बाल धो लीजिए। सिरका बालों को सीधा करने के साथ साथ उनकी चमक भी बढ़ाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद