न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नारियल तेल सहित इन 5 चीजों के उपयोग से खिली-खिली दिखती है त्वचा

त्वचा की देखभाल के लिए बाज़ार में तमाम तरह के लोशन और पोशन मौजूद हैं, पर हममें से ज़्यादातर भारतीय अब भी सौंदर्य...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 02 May 2021 7:30:34

नारियल तेल सहित इन 5 चीजों के उपयोग से खिली-खिली दिखती है त्वचा

त्वचा की देखभाल के लिए बाजार में तमाम तरह के लोशन और पोशन मौजूद हैं, पर हममें से ज़्यादातर भारतीय अब भी सौंदर्य के जांचे-परखे पुराने नुस्ख़ों पर यकीन रखते हैं। आज भी हम किचन में मौजूद कई चीजों को घरेलू नुस्खों के तौर पर इस्तेमाल करते हैं और नैचुरल सौंदर्य पाते हैं। अब हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी ही पांच चीजों के बारे में जो आपकी त्वचा को चमक-दमक से भरपूर कर देती है।

1. नारियल तेल

बालों में लगाने और कुकिंग ऑयल के तौर पर नारियल तेल के इस्तेमाल से हम सभी वाकिफ़ हैं। यह तेल एसेंशियल फ़ैटी एसिड्स, विटामिन ई, लिनोलेइक एसिक और लॉरिक एसिड से भरपूर होता है। यह एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र है। नारियल तेल में मौजूद लिनोलेइक एसिड त्वचा के प्राकृतिक लिपिड बैरियर को बचाकर, त्वचा की नमी को बरक़रार रखता है।

चूंकि नारियल तेल त्वचा द्वारा आसानी से अवशोषित कर लिया जाता है इसलिए यह बेहद रूखी-सूखी त्वचा को भी मॉइस्चराइज़ कर देता है। वहीं लॉरिक एसिड त्वचा के कोलैजन स्ट्रक्चर की मदद करता है। इससे आपकी त्वचा का कसाव और उसकी फ़्लैक्सिबिलिटी बनी रहती है। बहुत सूखी और कटी-फटी त्वचा को भी नारियल तेल से राहत मिलती है।

अगर आप ड्राय स्किन के लिए होममेड फ़ेस पैक बनाना चाहते हैं तो नारियल तेल उसमें ज़रूर शामिल करें। पिसी हुई शक्कर या नमक को नारियल तेल के साथ मिलाकर त्वचा पर स्क्रब करें। इससे ड्राय और स्केली त्वचा में काफ़ी फ़ायदा पहुंचता है।

skin,skin glow,coconut oil,aloe vera,milk,almond oil,oat meal,beauty news in hindi

2. ओटमील

ब्रेकफ़ास्ट में इस्तेमाल होने वाले ओटमील का त्वचा देखभाल में भी ख़ूब इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपकी त्वचा रूखी, संवेदनशील है तो ओटमील मिल्क से इसे नम और मुलायम बनाया जा सकता है। ओटमील मिल्क बनाने के लिए एक ब्लेंडर में थोड़ा ओट्स और गर्म पानी लें और अच्छी तरह से ब्लेंड करके छान लें।

इस मिल्क का इस्तेमाल आप फ़ेस रिंस के तौर पर कर सकते हैं, ख़ासकर जब आपकी त्वचा ड्राय और डीहाइड्रेटेड लगे। ओट्स में सैपोनिन नामक एक कंपाउंड होता है, जो नैचुरल क्लेंज़र का काम करता है। यह क्लेंज़र त्वचा से गंदगी और डेड स्किन को प्रभावी तरीक़े से निकाल बाहर करता है।

ओटमील में मौजूद ज़िंक त्वचा पर मौजूद सीबम की अत्यधिक मात्रा को नियंत्रित करता है और ऐक्ने की समस्या को दूर रखता है। पाउडर्ड ओटमील को स्क्रब के तौर पर इस्तेमाल करने पर त्वचा की खुजली से राहत मिलती है।

skin,skin glow,coconut oil,aloe vera,milk,almond oil,oat meal,beauty news in hindi

3. एलो वेरा

त्वचा देखभाल में एलो वेरा के फ़ायदों से भला कौन अनजान होगा? एलो वेरा जेल में 90% तक पानी होता है, जिसके चलते यह एक बेहतरीन हाइड्रेटर है। इसमें विटामिन ए, बी12, सी और ई की अधिकता होती है। एलो वेरा के हीलिंग गुणों से हम परिचित हैं ही।

यह त्वचा की खुजली और एक्ज़िमा से राहत दिलाता है। त्वचा को तुरंत नमी प्रदान करने के लिए आप किसी भी होममेड फ़ेस मॉइस्चराइज़र में एलो वेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो एलो वेरा की ताज़ी पत्तियों से जेल निकालें या स्टोर से ख़रीद कर एलो वेरा जेल लाएं, इसका इस्तेमाल आपकी त्वचा को सनबर्न और यूवी रेज़ से बचाता है।

त्वचा की नमी को बनाए रखता है। अगर आपके पास आपका रेग्युलर मॉइस्चराइज़र नहीं है तो आप एलो वेरा जेल लगा सकते हैं। यह त्वचा को मुलायम और नम बनाए रखता है।

skin,skin glow,coconut oil,aloe vera,milk,almond oil,oat meal,beauty news in hindi

4. बादाम तेल

ओमेगा 3 फ़ैटी एसिड्स, विटामिन ए, विटामिन ई और ज़िंक से भरपूर बादाम तेल एक बेहतरीन स्किन हीलर के रूप में जाना जाता है। ओमेगा 3 फ़ैटी एसिड के चलते बादाम का तेल आपकी त्वचा को पोषण प्रदान करता है, रूखी त्वचा में नमी लौटाता है और सबसे बड़ी बात, इस पूरी प्रक्रिया के दौरान त्वचा को ग्रीसी यानी चिपचिपी नहीं बनाता।

इस तेल में मौजूद ज़िंक घाव या चोट के निशानों को दूर करता है और त्वचा की रंगत निखारता है। इतना ही नहीं बादाम के तेल के इस्तेमाल से लंबे समय तक धूप में निकलने पर त्वचा को होने वाले नुक़सान की भरपाई हो जाती है। आपकी स्किन का टोन और टेक्सचर भी सुधरता है।

skin,skin glow,coconut oil,aloe vera,milk,almond oil,oat meal,beauty news in hindi

5. दूध

दूध विटामिन ए, विटामिन डी और लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है, जो कि बेहतरीन स्किन नरिशिंग और मॉइस्चराइज़िंग एजेंट्स हैं। यदि कभी आपको अपनी त्वचा में खिंचाव या रूखापन महसूस हो तो त्वचा पर सीधे दूध लगाएं, इससे त्वचा नम और मुलायम बनेगी।

दूध को एक सौम्य एक्सफ़ोलिएटर के तौर पर भी जाना जाता है, इसका मतलब यह है कि यदि आप त्वचा पर नियमित रूप से दूध लगाते हैं तो स्किन रिन्यूअल प्रोसेस में मदद मिलती है।

यह त्वचा के डेड स्किन लेयर को सौम्यता से हटा देता है और उसके नीचे प्राकृतिक रूप से रिन्यूअल का प्रोसेस शुरू कर देता है। त्वचा की सूजन को कम करने में भी दूध के कमाल के फ़ायदे हैं। यह ड्राय और ऑयली दोनों तरह की त्वचा पर समान रूप से प्रभावी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद