न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेकअप की इन बारीकियों को जानकर पाए आकर्षक लुक, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

मेकअप आज के समय में महिलाओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं। एक समय था जब काजल, लिपस्टिक लगा कर महिलाएं अपने श्रृंगार को पूर्ण समझती थीं। लेकिन वक्त के साथसाथ मेकअप के तौर-तरीकों में बहुत सारे बदलाव हुए हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Apr 2022 4:26:12

मेकअप की इन बारीकियों को जानकर पाए आकर्षक लुक, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

मेकअप आज के समय में महिलाओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं। एक समय था जब काजल, लिपस्टिक लगा कर महिलाएं अपने श्रृंगार को पूर्ण समझती थीं। लेकिन वक्त के साथसाथ मेकअप के तौर-तरीकों में बहुत सारे बदलाव हुए हैं। अब ब्यूटी पार्लर जाने के साथ ही घर पर भी मेकअप की मदद से अपने लुक को निखारने में मदद ली जाती हैं। लेकिन आकर्षक लुक को पाने के लिए जरूरी हैं कि मेकअप की बारीकियां भी जानी जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए मेकअप से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। तो आइये जानते हैं मेकअप की इन बारीकियों के बारे में...

makeup,makeup tips,make up tips in hindi,beauty,beauty tips

सबसे पहले फेसवॉश

चेहरे पर किसी भी तरह का मेकअप करने से पहले यह जरूरी होता है कि आप अपने फेस को किसी फेस वॉश या फिर क्लींजर से अच्छी तरह साफ कर लें। चेहरा साफ करने के बाद किसी अच्छी क्वालिटी के टोनर को इस्तेमाल करें। यदि आप चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाती हैं तो इसे भी आसानी से लगा सकती हैं।

makeup,makeup tips,make up tips in hindi,beauty,beauty tips

फाउंडेशन

चेहरा साफ करने के बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाने का नंबर आता है। यदि आप पहली बार मेकअप कर रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि फाउंडेशन को हाथ से लगाने के बाद किसी स्पांज को इस्तेमाल करें। स्पांज से फाउंडेशन को अच्छी तरह से लगाने के बाद ही अपने चेहरे पर कंसीलर लगाएं। इनसे आपके चेहरे का रंग एक जैसा हो जाएगा और हल्के दाग धब्बे भी छिप जाएंगे। भले ही आप फाउंडेशन और कंसीलर किसी भी कंपनी का इस्तेमाल करें, परंतु ध्यान रहे कि उसका शेड आपकी स्किन टोन से एकदम मिलता हो।

makeup,makeup tips,make up tips in hindi,beauty,beauty tips

डार्क ब्लड शेड्स कितने हैं जरूरी

अगर आप डार्क कलर्स की बजाए ब्राइट कलर्स अपनी स्किन टोन के साथ मैच करेंगी तो यह आपको कॉम्प्लीमेंट दे सकता है। डार्क शेड्स से अक्सर लोग उम्रदराज नजर आते हैं। खासकर डार्क ब्लड शेड लेने से बचें।

makeup,makeup tips,make up tips in hindi,beauty,beauty tips

संभलकर करें फेस पाउडर का इस्तेमाल

जब भी हम ऑफिस, पार्टी या किसी से मिलने जाते हैं तो सबसे पहले फेस पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसे लगाते वक्त बारीकियों को नहीं समझ पाते। अगर हम फेस पाउडर को पूरे चेहरे पर लगाते हैं तो इससे हमारी त्वचा की नमी खत्म हो जाती है। यही कारण होता है कि चेहरा रूखा और बेजान नजर आता है। फेस पाउडर को पूरे चेहरे पर लगाने से बचें।

makeup,makeup tips,make up tips in hindi,beauty,beauty tips

आँखों का मेकअप

सबसे पहले आंखों पर काजल या आई लाइनर लगाएं। यदि आप पहली बार मेकअप कर रही हैं तो लिक्विड की जगह पेंसिल वाली लाइनर का इस्तेमाल करें इसे लगाना ज्यादा आसान होता है। अब मस्कारा लें और अपनी पलकों पर रूट से ऊपर की तरफ करते हुए उसे लगाएं। आईशैडो के तौर पर ब्राउन या गोल्ड शेड से चुन सकती हैं, क्योंकि यह नेचुरल लगता है और हर ड्रेस का सूट भी होता है।

makeup,makeup tips,make up tips in hindi,beauty,beauty tips

आइब्रो शेप को चेंज करने से बचें

अगर आपकी आइब्रो घनी और चौड़ी होगी तो वह आपको जवां दिखाती है। इसीलिए जब भी पार्लर जाएं तो इन्हें ज्यादा पतला न करवाएं। ओवर प्लेकिंग से आपके चेहरे का लुक खराब हो सकता है।

makeup,makeup tips,make up tips in hindi,beauty,beauty tips

मस्कारे से बढ़ाएं सुंदरता

आंखों पर न जाने कितने गाने बने हैं। ऐसे में साफ पता चलता है कि लोगों का ध्यान सबसे पहले आंखों पर जाता है। इसीलिए आप आई लाइनर, आईशेड, आइब्रो के बाद मस्कारे का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आंखों की सुंदरता और बढ़ जाती है। ध्यान रहे, मस्कारा केवल ऊपर वाली पलकों पर ही लगाएं। नीचे वाली पलकों पर लगाने से आप उम्रदराज नजर आ सकती हैं।

makeup,makeup tips,make up tips in hindi,beauty,beauty tips

गाल को ना करें नजरअंदाज

मेकअप करते समय अपने गालों को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। गालों पर ब्लशर लगाकर ही मेकअप का ग्लो आता है। यदि आपका रंग गोरा है तो पिंक और यदि सांवली हैं तो ब्राउन ब्लश का इस्तेमाल करें। इस बात का ध्यान रखें कि ब्लशर को ब्रश की मदद से गालों पर लगाया जाता है।

makeup,makeup tips,make up tips in hindi,beauty,beauty tips

कौंपैक्ट लगाने का सही तरीका

बेस के ऊपर कौंपैक्ट पाउडर लगा कर चेहरे को भी बेहतर लुक दिया जाता है। बेस के बाद कौंपैक्ट लगाना मेकअप का एक अहम नियम है और इसे सभी जानती हैं। लेकिन इस नियम का सही से पालन कम महिलाएं करती हैं। बेस कितना भी अच्छा क्यों न हो, कौंपैक्ट सही तरीके से न लगाया जाए, तो सारा मेकअप बिगड़ जाता है। कई लड़कियां और महिलाएं कौंपैक्ट को ब्रश में ले कर डायरैक्ट चेहरे पर लगा लेती हैं, जिस से चेहरे पर कहीं कम तो कहीं ज्यादा पाउडर लग जाता है। यदि कौंपैक्ट को हाथ में ले कर ब्रश को उस पर घुमाएं और फिर लगाएं तो इस से पाउडर बेस के साथ अच्छी तरह मर्ज हो जाता है।

makeup,makeup tips,make up tips in hindi,beauty,beauty tips

ब्राइट लिप कलर का करें चयन

हल्के और फीके रंगों का चयन करके आप कुछ भी डल नजर आती हैं इसीलिए इन्हें अपनी मेकअप किट से निकाल दें। हमेशा लिप शेड में ब्राइट कलर का इस्तेमाल करें। इन कलर्स के साथ आप अपने लुक को रिफ्रेश कर सकती हैं। गहरा लाल कलर या प्लम कलर चेहरे की रौनक खत्म कर सकता है। नई लुक के लिए ऑरेंज, पिंक, हार्ट रेड और जैरी के शेड्स को चुनें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद