न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों को बिना नुकसान पहुंचाएं इन 5 आसान घरेलू उपायों से करें इन्हें स्ट्रेट

स्ट्रेट बाल रखने के क्रेज हर महिला को रहता है। वैसे तो कॉस्मैटिक इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे ट्रीटमेंट हैं जिन्हें करवा कर बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। मगर, यह सभी ट्रीटमेंट कैमिकल बेस्ड , महंगे और बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 5:54:05

बालों को बिना नुकसान पहुंचाएं इन 5 आसान घरेलू उपायों से करें इन्हें स्ट्रेट

स्ट्रेट बाल रखने के क्रेज हर महिला को रहता है। वैसे तो कॉस्मैटिक इंडस्ट्री में ऐसे बहुत सारे ट्रीटमेंट हैं जिन्हें करवा कर बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। मगर, यह सभी ट्रीटमेंट कैमिकल बेस्ड , महंगे और बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप घर बैठे बिना पैसा खर्च किए ही अपने बालों को स्ट्रेट कर सकती है। तो चलिए इन नुस्खों के बारे में जानते हैं...

hair,hair straightening,hair straightening at home,hair beauty,hair care tips

हॉट ऑयल मसाज

यह तो हम सभी जानते है कि बालों में तेल की मालिश करना फायदेमंद है। ऐसे में अगर आप बालों में गुनगुना तेल लगाते है तो इसके फायदे दोगुने हो जाते है। दरअसल बालों में हॉट ऑयल मसाज करने से यह बालों को मुलायम बनाता है और बालों में चमक भी लाता है। इसके साथ-साथ अगर आप एक दिन छोड़ बालों में तेल लगाती हैं तो आपके बाल सीधे हो जाते हैं। बालों की मालिश के लिए आप नारियल का तेल, ऑलिव ऑयल, बादाम का तेल या फिर शीशम के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको तेल के साथ बालों की 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करनी होगी। आप बालों में ओवर नाइट तेल लगा रहने दे सकती हैं मगर, आप चाहें तो 1 घंटे बाल बालों को गुनगुने पानी से वॉश कर सकती हैं। आप किसी भी अच्छे शैम्पू का यूज करके बालों को वॉश कर सकती हैं।

hair,hair straightening,hair straightening at home,hair beauty,hair care tips

मिल्क स्प्रे

बालों को स्ट्रेट करने के लिए आप गाय के दूध या भैंस के दूध का भी इस्तेमाल कर सकती है। आप चाहें तो कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। कोकोनट मिल्क एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है। अगर आप रोज बालों में दूध का इस्तेमाल करते है तो कुछ ही दिनों में आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।

hair,hair straightening,hair straightening at home,hair beauty,hair care tips

कोकोनट मिल्क और नींबू का रस

आप कोकोनट मिल्क और नींबू के रस की मदद से बालों को स्ट्रेट कर सकती है। इसके लिए आप दोनों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर ले। इस मिश्रण को बोतल में भरकर बालों पर स्प्रे करें और कंघी से बालों को सीधा करते जाएं। आपको बता दें कि कोकोनट मिल्क प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स है।

hair,hair straightening,hair straightening at home,hair beauty,hair care tips

अंडा और ऑलिव ऑयल

अंडे का सेवन हमारी सेहत को लिए फायदेमंद तो रहता ही है साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत ही लाभकारी है। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर आप बालों में अंडा और ऑलिव ऑयल का मिश्रण लगाती हैं तो आपके बाल प्राकृतिक रूप से स्ट्रेट हो जाएंगे। जरुरी बात जब आप इस मिश्रण को बालों में लगाए तो साथ की साथ कंघी भी करते रहे। इसके बाद आप बालों को शॉवर कैप से कवर कर लें। आप 1 घंटे बाद अपने बालों को वॉश कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको अपने बालों पर फर्क नजर आएगा।

hair,hair straightening,hair straightening at home,hair beauty,hair care tips

एलोवेरा

एलोवेरा जेल बालों में लगाने से फायदा होता है। एलोवेरा में बहुत सारे एंजाइम होते हैं इनकी मदद से बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाती है। इतना ही नहीं बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए भी एलोवेरा जैल बहुत अच्छा विकल्प है। ऐसे में बालों को स्ट्रेट करने के लिए आप बालों में एलोवेरा जैल में ऑलिव ऑयल और चंदन के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर लगाए। । इस मिश्रण को आप बालों पर लगाएं और 2 घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें। ऐसा अगर आप हफ्ते में 2 बार करेंगी तो कुछ दिनों में आपके बाल स्ट्रेट हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद