न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके भी हाथ और पैर की निकलने लगती हैं स्किन, जानें कारण और उपाय

ऐसे में जितना जल्दी हो इस समस्या से छुटकारा पाने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से स्किन के निकलने की समस्या रूकेगी और आपकी परेशानी दूर होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 10:31:32

क्या आपके भी हाथ और पैर की निकलने लगती हैं स्किन, जानें कारण और उपाय

हाथ और पैर की स्किन निकलना आम बात हैं जो की सर्दियों और गर्मियों दोनों मौसम में परेशान करती हैं। सर्दियों के दिनों में त्वचा के रूखे पड़ जाने और गर्मियों के दिनों में मॉइस्चर की कमी होने के कारण यह समस्या पनपती हैं। स्किन के फटने के कारण यह बेहद भद्दा लगने लगता हैं और बढ़ने पर कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में जितना जल्दी हो इस समस्या से छुटकारा पाने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से स्किन के निकलने की समस्या रूकेगी और आपकी परेशानी दूर होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

remedies to treat peeling skin,beauty tips,beuaty hacks

स्किन निकलने के कारण
- बदलते मौसम के कारण होती है यह समस्या।
- शरीर में पानी की कमी के कारण स्किन निकलने लगती है।
- त्वचा के लिए किसी तरह की क्रीम, मॉइस्चराइजर, ऑयल आदि का इस्तेमाल न करने के कारण भी स्किन की नमी खोने लगती है और आपको यह दिक्कत होती है।
- दाद या अन्य स्किन से जुडी किसी तरह की एलर्जी या बॉडी के संक्रमित होने के कारण भी यह दिक्कत हो सकती है।
- हाथों को बहुत ज्यादा धोने के कारण भी हाथों की स्किन निकलने लगती है।
- बॉडी में विटामिन्स की कमी होने के कारण भी स्किन निकलने लगती है।
- धूप के संपर्क में आने के कारण भी यह दिक्कत होती है।

remedies to treat peeling skin,beauty tips,beuaty hacks

जैतून का तेल

स्किन निकलने, स्किन फटने, दाद आदि की समस्या से बचने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में तेल को गुनगुना करके अपने हाथों पैरों की मसाज करें ऐसा करने से आपको जल्दी इस परेशानी से निजात पाने में मदद मिलती है।

remedies to treat peeling skin,beauty tips,beuaty hacks

शहद और निम्बू

एक बाल्टी में गुनगुना पानी डालकर उसमे एक दो चम्मच शहद और दो तीन निम्बू का रस निचोड़ लें। अब थोड़ी देर उसमे अपने हाथों को डुबोकर रखें। उसके बाद हाथों पैरों को बाहर निकालकर तोलिये से अपने हाथ पैर साफ़ करें और कोई क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाएं। ऐसा करने से भी आपको स्किन निकलने की परेशानी से निजात पाने में मदद मिलती है क्योंकि ऐसा करने से आपकी डेड स्किन निकल जाती है।

remedies to treat peeling skin,beauty tips,beuaty hacks

गुलाबजल

पानी में गुलाबजल डालकर उसमे अपने हाथो पैरों को डुबोएं ऐसा करने से स्किन की नमी बरकरार रहती है। साथ ही आपको हाथों पैरों की स्किन निकलने जैसी परेशानी से निजात पाने में मदद मिलती है।

remedies to treat peeling skin,beauty tips,beuaty hacks

निम्बू का रस और चीनी

दो चम्मच निम्बू के रस में थोड़ी चीनी मिलाएं और उससे स्क्रब करें, ऐसा करने से डेड स्किन निकल जाती है। जिससे आपको इस परेशानी से निजात पाने में मदद मिलती है। लेकिन ध्यान रखें की चीनी को उसमे घोलना नहीं है

remedies to treat peeling skin,beauty tips,beuaty hacks

बेसन, हल्दी और दही

थोड़ा सा बेसन, हल्दी लें और उसमे दही मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें, अब इस पेस्ट से अपनी स्किन की मसाज करें और बाद में साफ़ पानी से धो दें। ऐसा करने से डेड स्किन निकल जाती है जिससे आपको इस परेशानी से बचने व् अपनी स्किन की ख़ूबसूरती को बढ़ाने में मदद मिलती है।

त्वचा को पोषण दें

स्किन के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन लगाएं, कभी कभी नहाने से पहले ऑयल जैसे की नारियल तेल सरसों तेल आदि से मसाज़ करें, विटामिन की कमी बॉडी में न होने दें, आदि। इन सभी बातों का ध्यान रखने से स्किन को अच्छे से पोषण मिलता है। जिससे आपको स्किन फटने की समस्या से निजात पाने में मदद मिलती है।

पानी का भरपूर सेवन करें

त्वचा की नमी को बरकरार रखने के लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें, क्योंकि डीहाइड्रेशन की समस्या होने पर स्किन फटने की समस्या हो जाती है। ऐसे में यदि आपको भी यह परेशानी है तो एक दिन में कम से कम आठ से दस गिलास पानी का सेवन करें जिससे बॉडी में तरल पदार्थों की कमी न हो और आपकी स्किन को भरपूर पोषण मिलें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद