न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिखना है सदा जवां-जवां तो इस्तेमाल करें ये स्किनकेयर इन्ग्रेडिएंट्स

समय से पहले उम्र के निशां दिखना हर महिला का सबसे बड़ा डर होता है। हमारे कहने का मतलब है कि अगर हम ईमानदारी से बात...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sun, 02 May 2021 4:53:48

दिखना है सदा जवां-जवां तो इस्तेमाल करें ये स्किनकेयर इन्ग्रेडिएंट्स

समय से पहले उम्र के निशां दिखना हर महिला का सबसे बड़ा डर होता है। हमारे कहने का मतलब है कि अगर हम ईमानदारी से बात करें तो कोई भी अपनी उम्र से ज़्यादा का नहीं दिखना चाहता।

धूप में बहुत ज़्यादा निकलना और प्रदूषण दो प्रमुख कारण हैं, जो इंसान को समय से पहले उम्रदराज़ दिखाते हैं। हालांकि उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन कुछ बेहद शक्तिशाली इन्ग्रेडिएंट्स हैं, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमी करते हैं।

anti aging skincare ingredients,skin,ratinol,vitamin c,glycolic acid,silicilic acid,beauty news in hindi

रेटिनॉल

स्किनकेयर के लिहाज़ से रेटिनॉल एक चमत्कारी इन्ग्रेडिएंट है, ख़ासकर त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए। रेटिनॉल विटामिन ए का ही एक प्रकार है। रेटिनॉल बारीक़ लाइन्स, झुर्रियों को कम करता है। इसके साथ ही कोलैजन के उत्पादन को बढ़ाकर ऐक्ने और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मददगार है। रेटनॉइड्स का इस्तेमाल उम्र के दूसरे दशक यानी ट्वेंटीज़ से करना सही रहता है। इससे बारीक़ रेखाएं और झुर्रियां आने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

ग्लायकॉलिक एसिड

त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए एक और स्किनकेयर इन्ग्रेडिएंट वरदान की तरह है। अगर आप हाइपरपिग्मेंटेशन, बारीक़ लाइन्स और झुर्रियों की समस्या को दूर रखना चाहती हैं तो आपको ऐसे स्किनकेयर प्रॉडक्ट्स यूज़ करने शुरू कर देना चाहिए, जिसमें ग्लायकॉलिक एसिड की अच्छी मात्रा हो।

फ़ेस क्रीम्स, क्लेंज़र्स और टोनर्स जैसे प्रॉडक्ट्स में पांच से सात प्रतिशत तक ग्लायकॉलिक एसिड की मात्रा होती है। कोई ऐसा प्रॉडक्ट, जिसमें ग्लायकॉलिक एसिड की मात्रा 10 से 20 प्रतिशत तक हो, उसका इस्तेमाल डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

anti aging skincare ingredients,skin,ratinol,vitamin c,glycolic acid,silicilic acid,beauty news in hindi

सैलिसेलिक एसिड

यह केमिकल एक्सफ़ोलिएंट ऑयली स्किन, ऐक्ने की समस्यावाली स्किन के लिए वरदान है। ऐक्ने की समस्या से निज़ात दिलाने में बेहतरीन स्पॉट ट्रीटमेंट के अलावा, यह बीटा-हॉइड्रॉक्सी एसिड अपने शक्तिशाली एक्सफ़ोलिएटिंग गुणों के चलते उम्र के बढ़ने के निशानों को दूर करने में कारगर है।

तेल में घुलनशील होने के चलते सैलिसेलिक एसिड त्वचा में अंदर तक जाता है। ग्रीसी पोर्स की सफ़ाई करता है, उन्हें खोलता है। चाहे सीरम के रूप में हो या एक्सफ़ोलिएंट के तौर पर, सैलिसेलिक एसिड आपकी त्वचा का बेस्ट फ्रेंड होने की क़ाबिलियत रखता है।

विटामिन सी

अगर आप स्किनकेयर को लेकर जागरूक रहनेवालों में से हैं तो आपको पता होगा कि पिछले कुछ समय से स्किनकेयर जगत में विटामिन सी की धूम मची हुई है। यह शक्तिशाली ऐंटीऑक्सिडेंट आपकी त्वचा को फ्री रैडिकल्स होनेवाले डैमेज से बचाता है।

आपकी त्वचा नियमित तौर पर गर्मी, प्रदूषण, धूल, मैल और चिपचिपेपन के संपर्क में नियमित रूप से आती रहती है। अगर आप नियमित रूप से विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल करती हैं तो आप अपनी त्वचा के टेक्सचर में फ़र्क़ महसूस करेंगी। विटामिन सी आपकी त्वचा को इन कारकों से बचाने के साथ-साथ उसकी टोन को उजली बनाने में मदद करता है।

anti aging skincare ingredients,skin,ratinol,vitamin c,glycolic acid,silicilic acid,beauty news in hindi

नियासिनामाइड

नियासिनामाइड एक मल्टी-टास्किंग स्किनकेयर इन्ग्रेडिएंट है, जो एक साथ कई फ़ायदे पहुंचाने का काम करता है। विटामिन बी 13 का एक रूप नियासिनामाइड त्वचा की असमान रंगत, त्वचा के लाल होने, इरिटेशन, सूजन को ठीक करता ही है, साथ ही बारीक़ लाइन्स और झुर्रियों की समस्या को भी कम करने में कारगर है।

यह ऐंटी-एजिंग इन्ग्रेडिएंट त्वचा के सेल्स को रीबिल्ड करता है। इसके साथ ही गर्मी, प्रदूषण और दूसरे टॉक्सिन्स से त्वचा को बचाता है। नियासिनामाइड को अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करने से यह त्वचा की नमी को बरकरार रखता है। त्वचा को स्मूथ और नम बनाए रखता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद