न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपके लुक को फिनिशिंग टच देने का काम करता हैं परफ्यूम, जानें इसके इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी जानकारी

गर्मियों के मौसम में लोग फ्रेश रहने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। परफ्यूम केवल पसीने और दुर्गंध को दूर करने की चीज ही नहीं है बल्कि यह आपके लुक को एक आखिरी फिनिशिंग टच भी देता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jul 2023 5:18:45

आपके लुक को फिनिशिंग टच देने का काम करता हैं परफ्यूम, जानें इसके इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी जानकारी

गर्मियों के मौसम में लोग फ्रेश रहने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। परफ्यूम केवल पसीने और दुर्गंध को दूर करने की चीज ही नहीं है बल्कि यह आपके लुक को एक आखिरी फिनिशिंग टच भी देता है। इसमें कोई शक नहीं कि ज्यादातर लोग यही चाहते हैं कि दिनभर उनके शरीर से अच्छी खुशबू आए। हममें से ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि जितना ज्यादा परफ्यूम लगाएंगे, उतनी देर तक खुशबू बनी रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। परफ्यूम लगाने की एक बेहतर कला होता हैं जिसकी वजह से कम मात्रा में परफ्यूम लगाने के बावजूद यह लंबे समय तक आपको महकाता हैं। तो आइये जानते हैं परफ्यूम के इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी जानकारी के बारे में...

how to use perfume effectively,perfume application tips,best practices for using perfume,applying perfume correctly,long-lasting perfume tips,perfume dos and donts,perfume usage guide,maximizing the scent of perfume,perfume etiquette,tips for wearing perfume all day

शावर के बाद परफ्यूम

किसी भी ब्यूटी रुटीन का लास्ट स्टेप परफ्यूम होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये परफ्यूम लगाने का गलत तरीका है। परफ्यूम लगाने का सबसे बेस्ट तरीका है कि इसे शावर लेने के बाद डायरेक्ट अप्लाइ किया जाए। शावर लेने के बाद आप बॉडी को अच्छी तरफ साफ करें। इसके बाद आप परफ्यूम अप्लाई करें। इससे परफ्यूम की स्मेल ज्यादा देर तक रहती है।

how to use perfume effectively,perfume application tips,best practices for using perfume,applying perfume correctly,long-lasting perfume tips,perfume dos and donts,perfume usage guide,maximizing the scent of perfume,perfume etiquette,tips for wearing perfume all day

पहले क्रीम, फिर परफ्यूम

ड्राइ स्किन से स्मेल जल्दी खत्म हो जाती है। परफ्यूम की स्मेल ज्यादा देर तक रखने के लिए क्रीम को अप्लाई करें। सबसे पहले बॉडी लोशन या क्रीम को स्किन पर लगाएं। आप क्रीम को नेक, रिस्ट बेंड और ईयरलोब्स पर अप्लाई। उसके बाद पल्स प्वाइंट पर परफ्यूम को स्प्रे करें। इन जगहों पर बॉडी की हीट ज्यादा रेडिएट करती है, जिससे स्मेल इंटेंस होती है। परफ्यूम लगाने से पहले हमेशा अपने शरीर पर पेट्रोलियम जेली भी लगा सकते हैं। पेट्रोलियम जेली की मदद से आपके परफ्यूम की सुगंध लंबे समय तक बनी रहेगी।

how to use perfume effectively,perfume application tips,best practices for using perfume,applying perfume correctly,long-lasting perfume tips,perfume dos and donts,perfume usage guide,maximizing the scent of perfume,perfume etiquette,tips for wearing perfume all day

सही परफ्यूम कैसे चुनें?

आमतौर पर परफ्यूम खट्टे फल, फूल और जड़ी बूटी की खुशबू वाले होते हैं। इन दिनों बाजार में बहुत अलग-अलग तरीके के परफ्यूम आ गए हैं। इनमें अक्सर केमिकल्स होते हैं। नेचुरल परफ्यूम लंबे समय तक कपड़ों में महकते रहते हैं पर आर्टिफिशियल नहीं। इसलिए कोशिश करें कि प्राकृतिक गंध वाले परफ्यूम ही लें। इससे आप लंबे समय तक महकते रहेंगे और यह शरीर के किसी अंग को नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा।

दिन और रात के हिसाब से परफ्यूम चुनें


यदि आप शहर से बाहर जा रहे हैं, ऑफिस जा रहे हैं, समुद्र तट पर घूम रहे हैं, तो दिन के लगाए जाने वाले परफ्यूम को चुनें। दिन वाले परफ्यूम ज्यादा तेज या हार्ड होते हैं। अगर आप डेट पर जा रहे हैं, तो रात के लिए हल्का वाला परफ्यूम चुनें। आप खरीदते वक्त ही इसके लेबल को अच्छी तरह देख लें। आमतौर पर पैकेजों के रंग से पता चल जाता है कि रात का कौन सा है और कौन सा दिन का। परफ्यूम पर ब्राइट येलो या नारंगी कलर का गोलाकार बना हो तो समझ जाइए कि यह दिन का है और काले या लाल रंग का गोलाकार बना हो तो समझ जाइए कि यह रात के लिए है।

परफ्यूम रखने की जगह

परफ्यूम को ऐसी जगह पर नहीं रखें जहां नमी या सीलन हो। अगर आप चाहते हैं कि आपके परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक बनी रहे तो उसे बाथरूम में भूलकर भी नहीं रखें। नमी और गर्मी दोनों ही खुशबू को हल्का कर देते हैं। परफ्यूम को सूखी और ठंडी जगह पर रखें।

इन जगहों पर स्प्रे करें परफ्यूम

how to use perfume effectively,perfume application tips,best practices for using perfume,applying perfume correctly,long-lasting perfume tips,perfume dos and donts,perfume usage guide,maximizing the scent of perfume,perfume etiquette,tips for wearing perfume all day

कोहनी के अंदर

ज्यातार लोग कलाई पर परफ्यूम लगाते हैं। लेकिन अगर इसे कोहनी के अंदर लगाया जाए तो यह ज्यादा देर तक टिकता है। यह शरीर का ऐसा पॉइंट है जहां से हीट उत्पन्न होती है और परफ्यूम लंबे समय तक टिकता है।

how to use perfume effectively,perfume application tips,best practices for using perfume,applying perfume correctly,long-lasting perfume tips,perfume dos and donts,perfume usage guide,maximizing the scent of perfume,perfume etiquette,tips for wearing perfume all day

कान के पीछे

कान की नसें आपकी त्वचा में कुछ बिंदु के बहुत करीब होती हैं। अपनी उंगलियों के किनारे थोड़ा सा परफ्यूम लगाएं और इसे अपने कानों के पीछे लगा लें। दरअसल कान के पीछे परफ्यूम लगाने से तुरंत प्रभाव पड़ता है और यह रात के लिए सबसे अच्छा होता है। इस तरह कान के पीछे परफ्यूम लगाकर हमेशा महकते रह सकते हैं।

कूल्हों या घुटनों से नीचे

दिन के वक्त आप परफ्यूम को कूल्हों या घुटनों से नीचे छिड़क कर देखें। यह इसलिए बढ़ते हुए दिन के साथ परफ्यूम की खूशबू बनी रहती है। इसके अलावा आप परफ्यूम को शरीर के अलग-अलग अंगों में भी लगा सकते हैं। खुशबू को बेहतर रखने के लिए इन अंगों में पास कुछ अतिरिक्त मॉइश्चराइजर का उपयोग करें और तब परफ्यूम का छिड़काव करें।

how to use perfume effectively,perfume application tips,best practices for using perfume,applying perfume correctly,long-lasting perfume tips,perfume dos and donts,perfume usage guide,maximizing the scent of perfume,perfume etiquette,tips for wearing perfume all day

बेली बटन में लगाएं

बेली बटन यानी नाभि भी शरीर का ऐसा हिस्सा है जहां से काफी हीट निकलती है और यह परफ्यूम लगाने के लिहाज से परफेक्ट स्पॉट है। ऐसे में अगली बार जब आप परफ्यूम लगाएं तो इसे थोड़ा सा बेली बटन में भी स्प्रे जरूर करें।

घुटनों के पीछे

ठीक उसी तरह से जैसे आप कोहनी के अंदर परफ्यूम लगाएंगे उसे घुटनों के पीछे भी लगाएं। कान के पीछे के हिस्से की ही तरह यह हिस्सा भी ऑइली होता है और परफ्यूम को लंबे समय तक बरकरार रखता है।

बालों में न लगाएं स्प्रे


कुछ लोग बालों पर परफ्यूम लगाना पसंद करते हैं। उनका मानना होता है कि जब भी हवा के साथ उनके बाल लहराएं, तो लोग उनका परफ्यूम नोटिस करें। लेकिन परफ्यूम में अल्कोहल की मात्रा होने के चलते बाल जल्दी ड्राई होते हैं, जिससे खुशबू भी ज्यादा देर तक नहीं रह पाती। इसलिए परफ्यूम का इस्तेमाल बालों पर नहीं करना चाहिए। हालांकि, अब कुछ परफ्यूम नरिशिंग ऑयल के साथ आ रहे हैं, जो शाइन देने के साथ-साथ स्मेल को भी ज्यादा समय तक रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत