न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए ही नहीं त्वचा के लिए भी फायदेमंद है नाशपाती, झुर्रियों और कील-मुंहासों से दिलाए छुटकारा

कई बार धूप, धूल-मिट्टी और मौसम में बदलाव त्वचा की क्षति का कारण बन जाते हैं। इतना ही नहीं पोषक तत्वों की कमी भी त्वचा के लिए मुसीबत बन जाती है। इसके लिए लोग कई तरह की क्रीम और तकनीक का सहारा लेते हैं, जो त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Jul 2022 5:04:09

सेहत के लिए ही नहीं त्वचा के लिए भी फायदेमंद है नाशपाती, झुर्रियों और कील-मुंहासों से दिलाए छुटकारा

कई बार धूप, धूल-मिट्टी और मौसम में बदलाव त्वचा की क्षति का कारण बन जाते हैं। इतना ही नहीं पोषक तत्वों की कमी भी त्वचा के लिए मुसीबत बन जाती है। इसके लिए लोग कई तरह की क्रीम और तकनीक का सहारा लेते हैं, जो त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में बेहतर है कि आप अपनी त्वचा को प्राकृतिक उपचार दें। आप डाइट में नाशपाती को शामिल कर त्वचा को सेहतमंद बना सकते हैं। नाशपाती में विटामिन-सी मौजूद होता है, जो त्वचा को कई तरह की क्षति से बचा सकता है। इसलिए, इस पौष्टिक फल को अपने आहार में जरूर शामिल करें...

pears,pears benefits,nashpati,nashpati ke fayde,is the skin of pears good for you,is pears good for glowing skin,is pears harmful for skin,can i apply pear fruit on face,what does pear do to the face,which fruit is best for skin glow,can pear cause pimples,which fruit is good for face mask,skin,skin care tips

झुर्रियों और कील-मुंहासों से दिलाए निजात

झुर्रियां और कील-मुंहासे उम्र देखकर नहीं आती। ये कभी भी आपकी त्वचा को निशाना बना सकते हैं। केमिकल युक्त कॉस्मेटिक उत्पाद, प्रदूषण, गलत खान-पान और त्वचा की देखभाल में कमी इसके मुख्य कारण है। ऐसे में जरूरी है वक्त रहते इन पर ध्यान देना। अगर झुर्रियों और कील-मुंहासों से बचाव करना है, तो नाशपाती को अपने रूटीन में शामिल करें। यह न सिर्फ आपको झुर्रियों से छुटकारा देगा, बल्कि कील-मुंहासों को दूर रखने में मदद करेगा। नाशपाती पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा को लाभ पहुंचाने का काम करेगा।

pears,pears benefits,nashpati,nashpati ke fayde,is the skin of pears good for you,is pears good for glowing skin,is pears harmful for skin,can i apply pear fruit on face,what does pear do to the face,which fruit is best for skin glow,can pear cause pimples,which fruit is good for face mask,skin,skin care tips

तैलीय त्वचा के लिए नाशपाती के फायदे

तैलीय स्किन वाले लोगों को कई तरह की समस्या होने लगती है, जैसे – कील-मुंहासे और अधिक पसीना। इस स्थिति में नाशपाती अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पौष्टिक फल तैलीय त्वचा की समस्या को कम कर सकता है, जिससे पिंपल की भी परेशानी से राहत मिल सकती है। इसलिए, तैलीय त्वचा वाले लोग नाशपाती का सेवन कर अपनी त्वचा से निकलने वाले अधिक तेल से छुटकारा पा सकते हैं।

pears,pears benefits,nashpati,nashpati ke fayde,is the skin of pears good for you,is pears good for glowing skin,is pears harmful for skin,can i apply pear fruit on face,what does pear do to the face,which fruit is best for skin glow,can pear cause pimples,which fruit is good for face mask,skin,skin care tips

त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए

त्वचा को मॉइस्चराइज रखना बेहद जरुरी है। कई लोग त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कई तरह की क्रीम और बॉडी लोशन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर त्वचा को प्राकृतिक तरीके से मॉइस्चराइज किया जाए तो त्वचा लंबे समय तक स्वस्थ रहती है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आप अपनी डाइट में नाशपाती फल को शामिल करें। इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ और लंबे वक्त तक मॉइस्चराइज रह सकती है। इसके लिए आप डाइट में नाशपाती फल या जूस को जरूर शामिल करें।

pears,pears benefits,nashpati,nashpati ke fayde,is the skin of pears good for you,is pears good for glowing skin,is pears harmful for skin,can i apply pear fruit on face,what does pear do to the face,which fruit is best for skin glow,can pear cause pimples,which fruit is good for face mask,skin,skin care tips

चमकदार त्वचा के लिए

खूबसूरती के साथ-साथ त्वचा पर चमक होना भी बेहद जरुरी है। महिलाएं चमकती त्वचा पाने के लिए कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, इनसे उनके चेहरे पर कुछ समय तक ही चमक रहती है और फिर चेहरा बेजान दिखने लगता है। ऐसे में चेहरे पर प्राकृतिक चमक ज्यादा कारगर हो सकती है। चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए नाशपाती का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

pears,pears benefits,nashpati,nashpati ke fayde,is the skin of pears good for you,is pears good for glowing skin,is pears harmful for skin,can i apply pear fruit on face,what does pear do to the face,which fruit is best for skin glow,can pear cause pimples,which fruit is good for face mask,skin,skin care tips

रंगत को निखारने के लिए नाशपाती

कई बार प्रदूषण और त्वचा की देखभाल का आभाव त्वचा की रंगत पर बुरा असर डालता है। ऐसे में कई बार लोग कॉस्मेटिक्स उत्पादों का उपयोग करते हैं, लेकिन उसका असर कुछ वक्त तक ही रहता है। ऐसे में प्राकृतिक उपाय और फलों का सेवन कारगर हो सकता है। आप अपनी रंगत को निखारने के लिए नाशपाती, नाशपाती के जूस का सेवन या नाशपाती का पैक लगा सकते हैं। नाशपाती में आरब्यूटिन (Arbutin) नामक तत्व मौजूद होता है, जो त्वचा की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है।

pears,pears benefits,nashpati,nashpati ke fayde,is the skin of pears good for you,is pears good for glowing skin,is pears harmful for skin,can i apply pear fruit on face,what does pear do to the face,which fruit is best for skin glow,can pear cause pimples,which fruit is good for face mask,skin,skin care tips

नाशपाती फेसपैक

ग्लिसरीन के साथ नाशपाती

सामग्री

एक नाशपाती
ग्लिसरीन की कुछ बूंदें

उपयोग करने की विधि

- नाशपाती को कद्दूकस कर लें।
- अब इसमें ग्लिसरीन की कुछ बूंदें डालकर मिश्रण तैयार कर लें।
- फिर इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
- इसे लगभग 20 से 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
- जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- फिर आप चाहें तो चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।
- यह नाशपाती का मास्क आपकी रूखी त्वचा की समस्या को कम कर उसे मॉइस्चराइज कर सकता है।

pears,pears benefits,nashpati,nashpati ke fayde,is the skin of pears good for you,is pears good for glowing skin,is pears harmful for skin,can i apply pear fruit on face,what does pear do to the face,which fruit is best for skin glow,can pear cause pimples,which fruit is good for face mask,skin,skin care tips

टमाटर के साथ नाशपाती

सामग्री

आधा नाशपाती
एक चौथाई टमाटर का पेस्ट

उपयोग करने का तरीका

- नाशपाती को मैश करके पेस्ट बना लें।
- अब इसमें टमाटर के पेस्ट को मिलाकर पैक तैयार कर लें।
- फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।
- सूखने के बाद इस चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
- इस पैक के नियमित उपयोग से आपके चेहरे पर प्राकृतिक चमक आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल