न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में संतरा बनेगा आपकी स्किन के लिए संजीवनी, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

आज इस कड़ी में हम आपको संतरे के त्वचा पर इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jan 2022 2:39:44

सर्दियों में संतरा बनेगा आपकी स्किन के लिए संजीवनी, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती हैं। सर्दियों के इन दिनों में त्वचा की नमी खो जाती हैं जिसकी वजह से त्वचा को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में इन दिनों में आपकी स्किन के लिए संजीवनी साबित हो सकता हैं संतरा। इसके छिलकों में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि त्वचा को नमी देते हुए कई स्किन की कई परेशानियों को निजात दिला सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको संतरे के त्वचा पर इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

orange beauty benefits in winters,beauty tips,beauty hacks

ऑयली स्किन के लिए

तैलीय त्वचा न सिर्फ देखने में खराब होती है बल्कि चेहरे पर होने वाली कई अन्य समस्याओं के लिए भी जिम्मेदार होती है। इसे दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है संतरा। इसका एस्ट्रेंज तत्व त्वचा से अतिरिक्त तेल को आसानी से सोख लेता है। इसके लिए दूध/दही या गुलाब जल में 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिलाएं। अब चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा।

orange beauty benefits in winters,beauty tips,beauty hacks

क्लींजर के लिए

संतरे का इस्तेमाल आप फेस क्लींजर के तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच संतरे का रस लें और इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। फिर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिक्स करके अपने चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। इसको दस मिनट तक लगा रहने दें इसके बाद साफ़ कर दें। ये ऑरेंज फेस क्लींजर आपके चेहरे पर पोर्स में जमी गंदगी को हटाएगा और स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। साथ ही आपकी स्किन टैक्सचर में सुधार करने में भी मदद करेगा।

orange beauty benefits in winters,beauty tips,beauty hacks

बेजान स्किन के लिए

सनबर्न, प्रदूषण और बढ़ती उम्र कई कारणों से त्वचा अपनी चमक खोने लगती है। ऐसे में 1 चम्मच संतरे के छिलके से पाउडर बनाएं। इसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे व गर्दन पर 10-15 मिनट लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। ये ग्लोइंग और हाइड्रेटेड त्वचा के लिए फेस पैक हैं। इससे स्किन ड्राई भी नहीं होगी।

orange beauty benefits in winters,beauty tips,beauty hacks

फेस स्क्रब के लिए

स्किन को ग्लोइंग बनाने में ऑरेंज फेस स्क्रब भी काफी मददगार होता है। इसको बनाने के लिए आप किसी बाउल में एक बड़ा चम्मच संतरे का रस लें, फिर इसमें एक छोटा चम्मच चीनी और एक छोटा चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर के गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसको इस्तेमाल करने से पहले अपने फेस को पानी या गुलाब जल से गीला कर लें। इसके बाद स्क्रब को फेस और गर्दन पर लगाकर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से पांच मिनट तक मसाज करें, फिर चेहरा धो लें। ये आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करेगा जिससे डेड स्किन हटेगी और स्किन में ग्लो आएगा।

orange beauty benefits in winters,beauty tips,beauty hacks

चहरे पर दाने के लिए

सिर्फ टीनएज ही नहीं, बल्कि पिंपल्स व एक्ने की समस्या कभी भी हो सकती है लेकिन संतरे से भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर का पेस्ट बनाएं। इसमें 1 चम्मच नीम पाउडर और गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और सूखने के बाद ताजे पानी से धो लें।

orange beauty benefits in winters,beauty tips,beauty hacks

फेस क्रीम के लिए

स्क्रब करने के बाद आप अपने चेहरे पर गर्म पानी से स्टीम लें इसके बाद ऑरेंज फेस क्रीम बनाकर इस्तेमाल करें। इसको बनाने के लिए एक चम्मच संतरे का रस और एक चम्मच एलोवेरा जेल लेकर इसको आपस में मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिक्सचर को अपने फेस पर इस्तेमाल करके दो मिनट तक मसाज करें। इससे स्किन डिटॉक्सीफाई होगी और ग्लोइंग बनेगी।

orange beauty benefits in winters,beauty tips,beauty hacks

टैनिंग की समस्या के लिए

सर्दी हो या गर्मी, टैनिंग की समस्या बहुत आम है, जिससे चेहरे की चमक खत्म हो जाती है और वह बेजान दिखने लगती है। इसे हटाने के लिए 1 बड़े चम्मच संतरे के पाउडर में 2 बड़े चम्मच दही या टमाटर का रस मिलाएं। इसे पूरे चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। 10-12 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इसका यूज करें।

orange beauty benefits in winters,beauty tips,beauty hacks

दाग के लिए के लिए

संतरे का छिलका चेहरे पर किसी भी तरह के दाग-धब्बों को दूर करने में काफी कारगर होता है। इसके लिए 1 टेबल स्पून संतरे के छिलके का पाउडर लें। उसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। 10 मिनट के लिए ठंडे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से फर्क नजर आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद