न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन प्राकृतिक उपायों की मदद से बालों को बनाएं सिल्की, आजमाते ही दिखने लगेगा असर

प्राकृतिक तरीकों से पोषित करते हुए सौन्दर्य पाने की। एक सही देखभाल की मदद से आप अपने बाल रेशमी और मुलायम बना सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें आजमाते ही बालों पर असर दिखना शुरू हो जाएगा और बाल सिल्की बन जाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 Dec 2021 11:52:58

इन प्राकृतिक उपायों की मदद से बालों को बनाएं सिल्की, आजमाते ही दिखने लगेगा असर

सर्दियों का मौसम जारी हैं और इन दिनों में सभी अपने बालों को लेकर फिक्रमंद रहते हैं क्योंकि इन दिनों में नमी खोने की वजह से बालों के डैमेज होने का डर बना रहता हैं। खासतौर से बालों में रूखापन होने लगता हैं जिससे स्केल्प का मॉइस्चर गायब हो जाता है। ऐसे में बालों को जरूरत होती हैं प्राकृतिक तरीकों से पोषित करते हुए सौन्दर्य पाने की। एक सही देखभाल की मदद से आप अपने बाल रेशमी और मुलायम बना सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिन्हें आजमाते ही बालों पर असर दिखना शुरू हो जाएगा और बाल सिल्की बन जाएंगे। तो आइये जानते हैं इन प्राकृतिक उपायों के बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,natural remedies

दही और आंवला पाउडर

सबसे पहले दोनों सामग्रियों को एक साथ मिला लें और तब तक मिलाएं जब तक आपको एक मुलायम पेस्ट न मिल जाए। अब इस मिश्रण को अपनी सिर की त्वचा और बालों में लगाएं। जब ये मिश्रण आपके बालों में अच्छे से लग जाए तो इस मास्क को आधे घंटे के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। फिर अपने बालों को शैम्पू से धोएं। धोने के बाद बालों में कंडीशनर लगा लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,natural remedies

अंडा और दही मास्क

सर्दियों में आप अपने बालों में अच्छे तरीके से पोषण पा सकती हैं। आप दही और अंडे का हेयर मास्क बनाकर इसे अपने बालों में लगा लें। इससे आपके बालों में पोषण बना रहता है और इससे आपके बाल प्रदूषण से भी प्रभावित नहीं होते हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,natural remedies

कोकोनट मिल्क, एवोकाडो और जोजोबा ऑयल

कोकोनट मिल्क में उच्च मात्रा में प्रोटीन या फैट होता है। इसमें बालों की कंडीशनिंग होती है और बाल मजबूत रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ इसमें फैटी एसिड होता है, जो कि बालों को पोषण देने में मदद करता है। जोजोबा ऑयल हमारे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देती है। आप इन तीनों चीजों को मिलाकर इसे अपने स्केल्प में लगाकर काफी अच्छे परिणाम पा सकती हैं।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,natural remedies

दूध और शहद

इस उपचार को आप आसानी से घर में बना सकती हैं। इसके लिए आप आधा कप दूध लें और फिर उसमें 2 चम्मच शहद मिला लें। इसके बाद इस मिक्चर को अच्छी तरह से मिक्स करके अपने बालों में लगा लें। इसके बाद कुछ देर इसे बालों में लगा रहने दें। अब अपने बालों को शैम्पू से धो लें। इससे बालों में एक नई चमक आएगी।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,natural remedies

एलोवेरा जेल

सबसे पहले एलोवेरा की पत्तियों को काट लें और फिर चम्मच की मदद से इसके जेल को निकाल लें। ध्यान रखें आप पीले जेल की बजाए साफ़ जेल को निकालें। अब जेल को अच्छे से मिक्स कर लें, जिससे इसका मुलायम पेस्ट तैयार हो सके। अब इस जेल में दो चम्मच पानी डालें और अच्छे से मिश्रण को मिला लें। अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में डालें और अच्छे से बोतल को हिला लें। बालों को धोने के बाद और उनके सूखने के बाद बोतल को बालों में स्प्रे करें। बालों पर स्प्रे करके उसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,natural remedies

पपीता मास्क

अगर आप डेंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में इस बात को जान लें कि आपके बालों की जड़ काफी ड्राई है। आप पपीते का इस्तेमाल करके बालों को रूसी से बचा सकती हैं। बालों में पपीता लगाकर आपके बाल भी मजबूत हो जाएंगे। इसके लिए आप एक पपीते को छिलकर उसमें आधा कप दही मिला लें। इसके बाद इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाकर अच्छी तरह से मसाज कर लें। इसके बाद इसे अपने बालों में आधे घंटे के लिए रहने दें। अब अपने बालों में शैम्पू कर लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,hair care tips,natural remedies

शहद, एप्पल साइडर विनेगर और बादाम का तेल

दो चम्मच शहद में एक चम्मच बादाम का तेल मिलाकर इसे मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने स्केल्प में लगा लें। इसे अपने रूखे और बेजान बालों पर लगा लें। इसे आधा घंटा रखने के बाद बालों को धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद