न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेकअप हटाने के लिए करें इन नेचुरल रिमूवर का इस्तेमाल, बिना किसी नुकसान के होगा काम

ये घरेलू मेकअप रिमूवर आपका मेकअप उतारने के साथ प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट को कम करेंगे और आपकी स्किन को हेल्दी बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन नेचुरल मेकअप रिमूवर के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Sep 2022 3:51:05

मेकअप हटाने के लिए करें इन नेचुरल रिमूवर का इस्तेमाल, बिना किसी नुकसान के होगा काम

मेकअप महिलाओं के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका हैं जिसे वे जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो आजमाती हैं। लेकिन जरूरी हैं कि घर आने के बाद रात को सोने से पहले स्किन को मेकअप से आजादी दी जाए। ऐसा करने से स्किन अच्छी बनी रहती है। इसके लिए आपको निश्चित तौर पर एक बेहतर मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करना चाहिए। बाजार में कई तरह के मेकअप रिमूवर मिल जाएंगे लेकिन नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो अच्छा रहता हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ये घरेलू मेकअप रिमूवर आपका मेकअप उतारने के साथ प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट को कम करेंगे और आपकी स्किन को हेल्दी बनाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन नेचुरल मेकअप रिमूवर के बारे में...

natural ingredients  for make up removal,beauty tips,beauty hacks

दूध

मेकअप रिमूवर के रूप में कच्चा दूध बहुत अच्छा काम करता है। इसे रुई में भिगोकर आप चेहरे पर लगाएं फिर हाथों से हल्की मसाज करके मेकअप को हटा सकती हैं। इसके बाद पानी से मुंह धो लें। अगर दूध कच्चा नहीं है तो भी चलेगा, लेकिन उसमें थोड़ी सी मलाई मिक्स करके यूज करें। दूध आपके चेहरे पर भी निखार लाने का काम करता है।

natural ingredients  for make up removal,beauty tips,beauty hacks

विटामिन ई ऑयल

एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर विटामिन ई स्किन को मुलायम बनाती है। 60 एमएल जोजोबा ऑयल और एक विटामिन ई कैप्सलू को मिलाकर एक शीशे की बॉटल में रख दें और जब भी ज़रूरत हो यूज़ करें। इससे आप आसानी से वॉटर प्रूफ मसकारा, लिक्विड आई लाइनर भी रिमूव कर सकती हैं बिना ज़्यादा मेहनत के।

natural ingredients  for make up removal,beauty tips,beauty hacks

आलमंड ऑयल

इससे मेकअप साफ करने के लिए एक बड़े चम्मच दूध में बादाम के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं और कॉटन बॉल से अपने चेहरे पर लगाएं। फिर दूसरे साफ कॉटन बॉल से इसे हटा दें। दूध आपकी स्किन के लिए एक बेहतरीन सामग्री है। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है।

natural ingredients  for make up removal,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा जेल

मेकअप छुड़ाने के लिए एलोवेरा जेल को लेकर चेहरे पर हल्के हाथ से मसाज करें और किसी कॉटन पैड या टिशू पेपर से मेकअप पोंछ लें। यह लिपस्टिक, काजल और फाउंडेशन को भी चेहरे से आसानी से छुड़ाने में कारगर है।

natural ingredients  for make up removal,beauty tips,beauty hacks

खीरे का रस

कई फेस वॉश और टोनर भी खीरे से बनाए जाते हैं। यह इरिटेटेड स्किन को भी आराम पहुंचाने का काम करता है। पानी से भरपूर होने के चलते खीरा ऑयली स्किन से मेकअप हटाने में बेहद कारगर है। आप खीरे के रस से मेकअप छुड़ा सकती हैं या फिर खीरे को ब्लेंड करके उसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं। आपका मेकअप चुटकियों में छूट जाएगा।

natural ingredients  for make up removal,beauty tips,beauty hacks

दही

हर दिन दही खाने और चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लो करती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे आप मेकअप उतारने के लिए भी यूज़ कर सकती हैं। जी हां, दही एक बेहतरीन और यूज़फूल मेकअप रिमूवर है। इसके लिए सबसे पहले दही को अच्छी तरह से फेंट लें फिर इसमें कॉटन के बॉल को डूबोकर चेहरे पर लगाएं और हल्के से रगड़ें। जब मेकअप पूरी तरह से निकल जाए तो चेहरे को पानी से धो लें।

natural ingredients  for make up removal,beauty tips,beauty hacks

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल स्किन के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इससे चेहरे की मालिश करने पर चेहरे का रंग निखरता है। इसके साथ ही आप इसे मेकअप उतारने के लिए भी यूज़ कर सकती हैं। इसके लिए दो टेबलस्पून तेल में आधा टीस्पून पानी मिलाकर चेहरे पर लगाएं और धीरे-धीरे मालिश करें। मेकअप उतारने के साथ ही ये स्किन को मॉइश्चराइज़ भी करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद