Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खूबसूरत नाखूनों को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये मामूली गलतियां, बरतें सावधानी

अगर नाखूनों की देखभाल ठीक से न की जाए तो आपके नाखून खराब हो सकते हैं। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरत नाखूनों को बर्बाद कर सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 26 Jul 2022 3:48:53

खूबसूरत नाखूनों को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये मामूली गलतियां, बरतें सावधानी

आकर्षक लुक पाने के लिए चहरे की ख़ूबसूरती के साथ ही हाथों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं। हाथों के आगे मौजूद नाखून साफ-सुथरे होते हैं तो आपके लुक को खूबसूरत बनाने का काम करते हैं। इसके लिए महिलाएं हाथों में कई तरह की आकर्षक नेलपेंट लगाती हैं जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि कई महिलाओं के नाखून समय के साथ बर्बाद हो जाते हैं। कई बार हमारी खुद की लापरवाही की वजह से भी नाखून पीले और टेढ़े-मेढ़े हो जाते हैं। अगर नाखूनों की देखभाल ठीक से न की जाए तो आपके नाखून खराब हो सकते हैं। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरत नाखूनों को बर्बाद कर सकती हैं।
nails care tips,beauty tips,beauty hacks
मॉइश्चराइज न करना

यदि आप अपने नाखूनों को मॉइश्चराइज नहीं करेंगे तो वह रुखे और बेजान होने लगते हैं। महिलाएं अक्सर नाखून काटने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करती। इसके कारण भी नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं। स्वस्थ नाखूनों के लिए उनकी नमी बनाए रखना बहुत ही आवश्यक होता है। इसलिए नाखून काटने के बाद मॉइश्चराइजर जरुर लगाएं।

nails care tips,beauty tips,beauty hacks
ड्राई नाखून न काटें

जैसे ही नाखून सूख जाते हैं तो वह बहुत ही सख्त हो जाते हैं और काटने में भी मुश्किल हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। आप नाखून काटने से पहले उन्हें थोड़ा सॉफ्ट जरुर कर लें। आप नाखून काटने से पहले कुछ समय हाथ गर्म पानी में रखें। इससे नाखून सॉफ्ट हो जाएंगे और आप उन्हें आसानी से काट पाएंगे।

nails care tips,beauty tips,beauty hacks नेल पेंट का डबल और ट्रिपल कोट ना लगाएं

लड़कियों को हमेशा नाखूनों पर डबल और ट्रिपल कोट नेल पेंट लगाने की आदत होती है। कभी-कभार लगाना सही है, लेकिन लगातार ऐसा करने से नाखूनों की चमक चली जाती है। बेहतर होगा कि लाइट कोट अप्लाई करें। इससे नेलपेंट जल्दी सूख भी जाता है और उसे छुड़ाना भी आसान होता है।

हर वक्त नेलपेंट लगाना

कई लड़कियां अपने नाखूनों पर हमेशा नेलपेंट लगाकर रखना पसंद करती हैं। ऐसा करने से नाखूनों की चमक फीकी पड़ने लगती है और नाखून पर दाग भी बनने लगते हैं। इसलिए हमेशा नाखूनों पर नेलपेंट लगाने से बचना चाहिए। कुछ लड़कियां नेलपेंट की दो से तीन कोट नाखूनों पर लगाती हैं, जो कि सही आदत नही हैं। बेहतर होगा कि आप हर वक्त नाखूनों पर नेलपेंट लगाने से बचें।

nails care tips,beauty tips,beauty hacks
सही डाइट न लेना

एक्सपर्ट्स के मुताबिक हम जो खाते हैं उसका असर हेल्थ, स्किन और बालों के अलावा हमारे नाखूनों पर नजर आता है। अच्छी डाइट न लेने की वजह से नाखून टूटने लगते हैं और उनके अंदर एक सफेद रंग का अर्ध चांद बनने लगता है। डाइट का रूटीन नाखून के अलावा सेहत को भी फायदा पहुंचाएगा।

nails care tips,beauty tips,beauty hacks लंबे नाखूनों के साथ ना करें ये गलतियां

नाखून जब लंबे हो जाते हैं तो लोग इसके इस्तेमाल कई तरीके से फायदा उठाना शुरू कर देते हैं। दरअसल, इसका उपयोग ढक्कन निकालना, कानों की गंदगी साफ करना यह सब एक गलत आदत है। इससे नाखून उखड़ने का डर रहता है और ये बीच से टूट भी सकते हैं। बेहतर होगा कि इस तरह के कामों के लिए नाखून का इस्तेमाल ना करें। खास कर इससे ढक्कन खोलने की गलती ना करें। nails care tips,beauty tips,beauty hacks नेल क्यूटिकल कट ना करें

क्यूटिकल्स हमारे नाखूनों के आसपास की त्वचा होती है, जो कई बार उखड़ने भी लगते हैं। इससे त्वचा लाल पड़ जाती है और कई बार सूजन और दर्द की समस्या भी होने लगती है। कुछ लोग इन क्यूटिकल्स को काट देते हैं, यह गलत तरीका है। इससे परेशानी और बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि आप इन पर क्यूटिकल रिमूवर लगाएं, ताकि वहां की त्वचा नर्म और मुलायम बनी रहे।


nails care tips,beauty tips,beauty hacks नेल एक्सटेंशन का इस्तेमाल

आजकल नेल एक्सटेंशन काफी ट्रेंड में है। जिन लड़कियों के नेचुरली नाखून लंबे नहीं होते वे नेल एक्सटेंशन का सहारा लेती हैं। ये आपके नाखूनों को कमजोर कर सकते हैं। इसलिए नेल एक्सटेंशन का जहां तक हो सके इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

नाखूनों को बार-बार खुरचे नहीं

नेल पेंट रिमूवर की जगह लोग फाइलर से नाखून को खुरचने लगते हैं। यह गलत तरीका है, दरअसल, नेलपेंट कुछ दिनों में अपने आप निकलने लगते हैं। ऐसे में नाखूनों को इस तरह खुरचने से ये कट सकते हैं और संक्रमित भी हो सकते हैं। खुरचना और नेलपेंट रिमूवर लगाना दोनों ही नाखूनों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए जितना हो सके उतना उन्हें नेचुरल बनाए रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology