Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली के लिए अभी से कर लें अपने मेकअप किट को तैयार, ये 7 चीजें होना बेहद जरूरी

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ जरूरी मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में बताते हैं जो हर लड़की व महिला को अपने मेकअप किट में जरूर शामिल करना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 8:52:38

दिवाली के लिए अभी से कर लें अपने मेकअप किट को तैयार, ये 7 चीजें होना बेहद जरूरी

त्यौहार का समय हैं और आने वाले दिनों में दिवाली भी आ रही हैं। ऐसे में महिलाएं सजने-संवरने का कोई मौका नहीं छोडती हैं और इसके लिए जमकर शॉपिंग भी करती हैं। तैयार होते समय महिलाओं को सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती हैं उनके मेकअप की जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ जरूरी मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में बताते हैं जो हर लड़की व महिला को अपने मेकअप किट में जरूर शामिल करना चाहिए। इन चीजों क बिना मेकअप अधूरा सा लगता हैं। तो आइये जानते हैं मेकअप किट की इन जरूरी चीजों के बारे में।
beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,diwali 2021 फाउंडेशन

त्वचा को घंटों बेदाग और मुलायम दिखाने के लिए रेगुलर वॉटरप्रूफ फाउंडेशन लगाएं और ट्रांसल्यूसेंट पावडर से सेट करें। अपने स्किन टाइप को ध्यान में रखकर मैट फिनिशंग क्रीम, स्टिक या पावडर फाउंडेशन में से कोई भी एक फाउंडेशन आप चुन सकती हैं। फाउंडेशन लगाने का सही तरीका यह है कि सबसे पहले आप गालों के बीच में फाउंडेशन लगाएं और बाहर की ओर फैलाते हुए हल्के हाथ से एकसार करें। beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,diwali 2021 ब्लश ऑन

पाउडर ब्लशर चेहरे को फ्रेश लुक देता है। त्वचा बहुत रूखी है तो फाउंडेशन लगाने के बाद क्रीम वाला ब्लशर इस्तेमाल करें। अब आईने को देखकर खुलकर मुस्कराएं और उभरती हुई गालों की हड्डियों पर ब्लश ऑन लगाएं। इससे आपके गालों की गुलाबी रंगत खिल उठेगी। यदि न्यूड और पिंक मेकअप किया है तो पिंक ब्लश ऑन और यदि ब्राउन व न्यूड मेकअप किया है तो पीच ब्लश ऑन का प्रयोग करें। beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,diwali 2021 लिपस्टिक

आप अपने पास लॉन्ग लास्टिंग, रिच मॉइश्चराइजरयुक्त, ग्लॉसी लिप कलर और मैट फिनिशिंग जैसे सारे विकल्प के 1-2 शेड रखें, तो इन्हें अलग-अलग अवसरों और समय पर लगाया जा सकता है। पिंक, मोव, ब्राउन ऐसे शेड हैं जिन्हें आप अपनी स्किन टोन को देखते हुए ही खरीदें। प्योर, मिक्स और शिमर के शेड के फर्क को समझकर ही लिपस्टिक खरीदें। beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,diwali 2021 आई पेंसिल

कम उम्र की युवतियां अपनी ड्रेस से मैचिंग कलरफुल आई पेंसिल लगा सकती हैं। डेनिम के साथ ब्लू के डार्क और लाइट शेड की आई पेंसिल लगाएं। पिंक कलर की ड्रेस के साथ डार्क मोवे कलर की आई पेंसिल अच्छी लगेगी। ब्राउन आई पेंसिल येलो, लाइट ग्रीन व ब्राउन ड्रेस के साथ जंचती है। beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,diwali 2021 फेस सीरम

चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए सीरम की भी अहम भूमिका होती है। इससे त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है। ऐसे में स्किन संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है। यह त्वचा डेड स्किन सेल्स को साफ करके खुले व बड़े रोमछिद्र को बंद करने में मदद करता है। beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,diwali 2021 नैल पेंट

ट्रेंडी नेल पेंट और खूब डिजाइनर वाले नेल आर्ट कम उम्र की लड़कियों पर अच्छे लगते हैं। सॉफ्ट टोन के कलर वर्किंग वुमन और खूब ब्राइट कलर दुल्हन पर जंचता है। beauty tips,beauty tips in hindi,makeup tips,diwali 2021 आई मेकअप

आईब्रो को परफेक्ट लुक देने के लिए आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करें। आंखों को नीले या काले जैसे गहरे रंगों की आई शैडों से सजाएं। स्मोकी इफेक्ट के लिए सिल्वर और ग्रे का मिक्स शेड लगाएं। आंखों के इनर कॉर्नर पर सिल्वर शेड आंखों को ब्राइट लुक देता है। अंत में ट्रांसपेरेंट मस्कारा लगाएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology