Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Monsoon makeup tips: बारिश के मौसम में फैल जाता है मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

हम आपको मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखा जाए तो आप मानसून को अच्छे से एंजॉय भी कर पाएंगी और पूरे दिन आपका मेकअप भी टिका रहेगा। तो आइये जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Jul 2022 6:19:38

Monsoon makeup tips: बारिश के मौसम में फैल जाता है मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

मेकअप महिलाओं की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन चुका हैं जो उनके लुक में निखार लाने का काम करता हैं। महिलाएं बड़े शौक से मेकअप करती हैं। लेकिन बारिश के इन दिनों में हमेशा गीले होने के बाद मेकअप फैलने और खराब होने का डर बना रहता हैं। ऐसे में आपको इस मौसम में सोच समझकर मेकअप प्रोडक्ट चुनने चाहिए ताकि गीले होने के बावजूद भी मेकअप बना रहे। आज इस कड़ी में हम आपको मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखा जाए तो आप मानसून को अच्छे से एंजॉय भी कर पाएंगी और पूरे दिन आपका मेकअप भी टिका रहेगा। तो आइये जानते हैं इन मेकअप टिप्स के बारे में...
monsoon make up tips,beauty tips,beauty hacks,simple makeup,makeup steps मॉइश्चराइजर जरूरी

ज्यादातर महिलाओं को लगता है कि मॉनसून के मौसम में मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं होती है। लेकिन हम आपको बता दें कि बाकी मौसमों की तरह है मॉनसून में भी आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। इसलिए स्किन को हेल्दी और हाइड्रेटेड रखने के लिए मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। मेकअप की शुरुआत मॉइश्चराइजर या प्राइमर से करें। इससे आपके मेकअप को एक अच्छा बेस मिलेगा।

monsoon make up tips,beauty tips,beauty hacks,simple makeup,makeup steps कैसा हो मेकअप

मॉनसून में क्रीम बेस्ड प्रोडक्ट्स की बजाय पाउडर बेस्ड मेकअप का इस्तेमाल करें। पाउडर बेस्ड मेकअप से आपको एक मैट इफेक्ट मिलेगा। मॉनसून में फाउंडेशन, कंसीलर और कंपैक्ट जरूरत से ज्यादा ना लगाएं। मॉनसून में चेहरे पर पाउडर बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट लगाएं लेकिन आंखों के लिए क्रीम बेस्ड आईशैडो का चुनाव करें। आंखों पर आई लाइनर लगाने के लिए क्रीम बेस्ड पेन लाइनर का इस्तेमाल करें। मॉनसून के लिए पेस्टल या बेज शेड्स के आई मेकअप का चुनाव करें। अगर मेकअप में ब्लश का इस्तेमाल कर रही हैं तो क्रीम बेस्ड ब्लश लगाएं। ये लगाने में भी आसान होता है और भीगने पर ज्यादा फैलता भी नहीं है। monsoon make up tips,beauty tips,beauty hacks,simple makeup,makeup steps कैसे लगाए फेस पाउडर

फेस पाउडर लगाने के बाद पूरे चेहरे को गीले स्पंज से दबाएं। इससे आपके चेहरे पर पाउडर सेट हो जाएगा और लंबे समय तक चलेगा। अगर आप बारिश में भीग जाएं तब भी यह चेहरे से नहीं उतरेगा। लूज पाउडर के बजाय कॉम्पैक्ट पाउडर लंबे समय तक चलता है और एक स्मूथ फिनिश देता है। मेकअप को टच देने के लिए कॉम्पैक्ट पाउडर कैरी करें। monsoon make up tips,beauty tips,beauty hacks,simple makeup,makeup steps उंगली नहीं ब्रश से लगाएं फाउंडेशन

चेहरे पर फाउंडेशन लगाते समय उंगलियों का नहीं बल्कि ब्रश का उपयोग करें। क्योंकि मेकअप ब्रश चेहरे पर फाउंडेशन को अच्छी तरह फिक्स करता है और इसे एकसार रूप में लगाता है। इससे त्वचा पर फाउंडेशन की पतली और फिक्स लेयर बनाने में मदद मिलती है। नम मौसम में लिक्विड फ़ाउंडेशन आपके चेहरे पर पिघलने लगता है। इसके अलावा भी ज़्यादा फ़ाउंडेशन लगाना कभी भी अच्छा साबित नहीं होता। एकसमान रंगत और बेदाग़ बेस पाने के लिए बीबी क्रीम या ऑयल-फ्री कुशन फ़ाउंडेशन का इस्तेमाल करें।

monsoon make up tips,beauty tips,beauty hacks,simple makeup,makeup steps वॉटरप्रूफ़ मस्कारा या काजल

बारिश में वॉटरप्रूफ़ मेकअप का इस्तेमाल न करना नासमझी होगी। नॉन-वॉटरप्रूफ़ मस्कारा या काजल इस नमी भरे मौसम में आपकी पलकों से गालों पर बहकर ज़रूर गिरेंगे। वॉटरप्रूफ़ मस्कारा का इस्तेमाल करें या फिर क्लियर मस्कारा भी अच्छे विकल्प बन सकते हैं। मस्कारा और काजल जब फैल जाते हैं तो वाकई चेहरा डरावना लगने लगता है। इसलिए रेग्युलर आई मेकअप की जगह बारिश के मौसम में मेकअप को बचाने के लिए वॉटर प्रूफ आई मेकअप प्रॉडक्ट्स का उपयोग करें।

monsoon make up tips,beauty tips,beauty hacks,simple makeup,makeup steps स्ट्रेटन्ड हेयर

नमी से बाल फ्रिज़ी, चिपचिपे और बिखरे हुए नज़र आते हैं। यदि आप इस गड़बड़ से बचने के लिए हेयर स्ट्रेटनिंग का विकल्प चुनने के बारे में सोच रही हैं तो यह ग़लती कभी न करें। क्योंकि कुछ दिनों तक तो आपके बाल काफ़ी चिकने और चमकीले नज़र आएंगे, लेकिन यह लंबे समय तक टिके नहीं रहेंगे। इसके बजाय बालों को पोषित करनेवाले ट्रीटमेंट्स आज़माएं।

monsoon make up tips,beauty tips,beauty hacks,simple makeup,makeup steps मेकअप पूरा होने के बाद

जब आप अपना मेकअप पूरा कर लें तो इसके बाद अपने चेहरे के टी-जोन को स्पेशल टच-अप दें। वह भी प्रैस्ड पाउडर के साथ। टी-जोन यानी आपका माथा, नाक और ठुड्डी। क्योंकि यहां ऑइल और पसीना सबसे जल्दी और सबसे अधिक आता है। इसलिए अपने मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग फिनिश देने के लिए इसका उपयोग करें। मेकअप पूरा करने के बाद हमेशा मेकअप सेटिंग स्प्रे का उपयोग जरूर करें। क्योंकि यह आपके मेकअप को लॉक करने में मदद करता है। इसलिए बारिश आने पर आपका मेकअप जल्दी से मेल्ट नहीं होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology