न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्लीच के दौरान की गई ये गलतियां कर रही बालों को खराब, जानें और रहें सावधान

अक्सर देखा गया हैं कि बालों में ब्लीच करते समय लड़कियां कई गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से बालों को नुकसान का सामना करना पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Feb 2022 7:20:38

ब्लीच के दौरान की गई ये गलतियां कर रही बालों को खराब, जानें और रहें सावधान

खूबसूरती को पाने के लिए माहिलाएं आजकल पार्लर में या घर पर कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं। इनमे से कई ट्रीटमेंट बालों से जुड़े हैं। ऐसा ही एक प्रोसेस हैं बालों में ब्लीच करवाने का जो कि वर्तमान में ट्रेंड बन गया हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बालों को आकर्षक दिखाने वाला यह प्रोसेस इन्हें खराब भी कर सकता हैं। जी हां, अक्सर देखा गया हैं कि बालों में ब्लीच करते समय लड़कियां कई गलतियां कर बैठती हैं जिसकी वजह से बालों को नुकसान का सामना करना पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

mistakes done while applying bleach,beauty tips,beuaty hacks

करें पैच टेस्ट

अगर आप पहली बार बालों को ब्लीच करने जा रही हैं तो एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। इससे आप पता कर सकती हैं कि यह आपके बालों के लिए ठीक है या नहीं। दरअसल, यह एक केमिकल युक्त प्रोडक्ट है, जो बालों को डैमेज कर सकता है। अगर आपको इसे करने से किसी भी तरह की एलर्जी होती है तो तुरंत बंद कर दें। इसके अलावा कई बार कलर की समझ नहीं होती है। ऐसे में गलत कलर बालों में अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना जरूरी है।

अच्छी क्वालिटी का ब्लीच इस्तेमाल करें

बालों के साथ किसी भी तरह खिलवाड़ करने से बचना चाहिए। अगर आप ब्लीच करना चाहती हैं तो अच्छे ब्रांड का ही प्रोडक्ट यूज करें। इसके साथ ही, पैकेट पर दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें। दूसरों के द्वारा बताए गए तरीकों से ब्लीच करने की गलती ना करें। बेहतर होगा कि आप बालों में इसे अप्लाई करने से पहले पैकेट पर दिए निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें।

mistakes done while applying bleach,beauty tips,beuaty hacks

डीप कंडीशनिंग जरूरी

जब भी बालों को ब्लीच करने जाएं उससे पहले बालों की डीप कंडीशनिंग जरूरी है। अगर आपके बाल पहले से डैमेज हैं तो ब्लीच करने की गलती ना करें।

ब्लीच को खुला छोड़ने की गलती

जिस वक्त आप अपने बालों को ब्लीच करने वाली हैं, उसी वक्त ही क्रीम को ओपन करें। कई बार हम क्रीम बनाने के बाद उसे अधिक समय के लिए खुला छोड़ देते हैं। इसका प्रभाव बालों पर देखने को नहीं मिलता। इसके अलावा बालों में ब्लीच अप्लाई करने के बाद उसे अधिक समय तक के लिए ऐसे ही ना छोड़े। पैकेट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार, बालों पर लगाएं और समय पूरा होने पर हेयर वॉश कर लें।

mistakes done while applying bleach,beauty tips,beuaty hacks

दोबारा ना करें ब्लीच

अगर आप पहले से ब्लीच कराए हुए हैं तो दुबारा से उन पर ब्लीच ना करें। लगातार ऐसा करने से बालों को बहुत अधिक नुकसान हो सकता है और बाल झड़ने या टूटने लगते हैं।

जल्दी-जल्दी बालों पर न लगाएं ब्लीच

कई बार किन्हीं कारणवश ब्लीच का प्रभाव बालों पर देखने को नहीं मिलता। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ है तो दोबारा लगाने से पहले कुछ दिन तक इंतजार करें। बार-बार ब्लीच करने से बाल खराब हो जाएंगे। कई बार ब्लीच का कलर बालों में पहले से मौजूद होता है, और उसे बिना देखे हम दोबारा ब्लीच करने लगते हैं। इससे आपके बाल ना सिर्फ खराब हो सकते हैं बल्कि इससे ग्रोथ भी रुक सकती है।

ब्लीच के बालों का खास ख्याल रखें

बालों में ब्लीच लगाने के बाद समय-समय पर इसका खास ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। डीप कंडीशनिंग, ऑयलिंग, हेयर वॉश नियमित करें, इससे बालों को रूखा और बेजान होने से बचाया जा सकता है। अगर बाल हेल्दी है, तो ब्लीच लगाने के बाद इसकी खूबसूरती बढ़ जाएगी। इसलिए अपने बालों को हेल्दी बनाए रखने की कोशिश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद